साक्षी धोनी ने प्रजय पटेल की शादी से माही संग शेयर कीं रोमांटिक फोटोज, बेटी जीवा ने किया डांस

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से राजनेता प्रफुल पटेल के बेटे प्रजय पटेल की शादी से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

साक्षी धोनी ने प्रजय पटेल की शादी से माही संग शेयर कीं रोमांटिक फोटोज, बेटी जीवा ने किया डांस

बॉलीवुड स्टार्स की तरह ही क्रिकेटर्स की पत्नियां भी अक्सर सुर्खियों में र​हती हैं। और बात जब, महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) की हो तो, बात ही कुछ और है। जहां माही सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं, वहीं साक्षी अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी व अपने पति और बेटी जीवा की तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं। 

sakshi

हाल ही में, महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी व बेटी जीवा के साथ एनसीपी नेता, राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल के बेटे प्रजय पटेल की शादी में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचे थे, जहां से साक्षी ने कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं, जिसमें वह अपने लविंग हसबैंड और प्यारी बेटी जीवा के साथ दिखाई दे रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलकियां।

sakshi

(ये भी पढ़ें- बेटी वामिका कोहली की फोटो न पब्लिश करने पर अनुष्का शर्मा ने पैपराजी को कहा धन्यवाद, लिखा नोट)

दरअसल, राजनेता प्रफुल पटेल के बेटे प्रजय पटेल की शादी जयपुर के रामबाग पैलेस होटल में हुई। प्रजय की वेडिंग सेरेमनी में बिजनेसमैन अनिल अंबानी और गौतम अडानी समेत कई इंडस्ट्रयलिस्ट, फिल्मी सितारे और खिलाड़ियों ने शिरकत की। इसी लिस्ट में एमएस धोनी की फैमिली शामिल थी। जानकारी के लिए बता दें कि, साक्षी, प्रफुल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल की खास दोस्त हैं। दोनों आईपीएल के दौरान अक्सर साथ दिखती हैं। पूर्णा पटेल की शादी नमित सोनी से हुई है।

prajay patel wedding

अब आइए आपको दिखाते हैं साक्षी धोनी द्वारा शेयर की गई फोटोज। 19 दिसंबर 2021 को साक्षी धोनी ने अपने इंस्टा हैंडल से पति महेंद्र सिंह धोनी के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में दोनों ​शादी में कैंडल लाइट डिनर को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। फोटो के बैकग्राउंड में ग्रैंड वेडिंग की एक झलक देखी जा सकती है। बैकग्राउंड की लाइटिंग और वहां लगे झूमर शादी की भव्यता बताने के लिए पर्याप्त हैं। इसे शेयर करते हुए साक्षी ने कुछ भी नहीं लिखा है।

sakshi dhoni

sakshi dhoni

(ये भी पढ़ें- सुष्मिता सेन ने पिता के बर्थडे पर शेयर की भतीजी जियाना की फोटो, चारु असोपा ने भी दी ससुर को बधाई)

वहीं, अपनी इंस्टा स्टोरी पर साक्षी ने एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में माही की बेटी जीवा प्रफुल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं। 

इसके पहले, साक्षी धोनी ने वेडिंग वेन्यू से एक तस्वीर अपने इंस्टा हैंडल से शेयर की थी। इस फोटो में वह अपने दोस्तों और पति एमएस धोनी के साथ दिखाई दे रही हैं। जहां साक्षी लाइट ब्लू कलर की लहंगा चोली में काफी खूबसूरत लग रही हैं, वहीं, एमएस धोनी कोट-पैंट और टाई में हैंडसम लग रहे हैं।

sakshi dhoni

साक्षी ने इसी फंक्शन से एक और फोटो शेयर की थी, इसमें वह अपने लविंग हसबैंड माही के साथ कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने इस बात की जानकारी दी थी कि, उन्हें एमएस धोनी से मिले हुए 14 साल हो चुके हैं। साक्षी ने अपने कैप्शन में लिखा था, ''एक-दूसरे को जानने के "14 साल" की बधाई। #december #jabwemet।'' साक्षी के इस कैप्शन से समझा जा सकता है कि, वह 14 साल पहले माही से दिसंबर महीने में ही मिली थीं।

sakshi dhoni

(ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस काजोल ने 90,000 रुपए प्रतिमाह के किराए पर दिया अपना पवई अपार्टमेंट)

फिलहाल, साक्षी धोनी द्वारा शेयर की गई तस्वीरें आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।  

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.