साक्षी धोनी ने शेयर की पति एमएस धोनी साथ शादी के पहले की फोटो, लिखा- 'फ्लैशबैक'

पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने हाल ही में, अपने पति एमएस धोनी के साथ कुछ फोटोज साझा की हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

साक्षी धोनी ने शेयर की पति एमएस धोनी साथ शादी के पहले की फोटो, लिखा- 'फ्लैशबैक'

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी सिंह धोनी (Sakshi Singh Dhoni) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यहां उनकी फैन फाॅलोंइंग भी किसी स्टार से कम नहीं है। हाल ही में, उन्होंने पति एमएस धोनी के साथ कुछ फोटोज साझा की हैं।

आपको वो फोटोज दिखाएं, उसके पहले हम महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी की लव स्टोरी पर एक नजर डाल लेते हैं। साक्षी की शिक्षा देहरादून के वेलहेम में हुई और बाद में उन्होंने औरंगाबाद के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से डिग्री हासिल की। साक्षी ने अपनी ट्रेनिंग कोलकाता के ताज बेंगाल होटल में पूरी की। यहीं पर साल 2008 में साक्षी और धोनी की मुलाकात हुई, जब भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ ईडन गार्डन में होने वाले मैच के लिए ताज में रुकी थी। साक्षी और धोनी के दोस्त युद्धजीत दत्ता ने दोनों की मुलाकात करवाई थी। बाद में धोनी ने युद्धजीत से साक्षी का नंबर लिया और उन्हें मैसेज किया। पहले साक्षी को इस बात का विश्वास नहीं हुआ कि उन्हें धोनी ने मैसेज किया है और इस तरह साक्षी और धोनी के प्रेम की शुरुआत हुई, जो 2010 में शादी के रूप में सबके सामने आई। महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी 4 जुलाई 2010 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के पांच साल बाद शादी के पांच साल बाद 06 फरवरी 2015 को दोनों ने अपने घर में एक प्यारी सी बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) का स्वागत किया था। जीवा के आने के बाद साक्षी और धोनी की जिंदगी खुशियों से भर गई।

अब आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज, जो साक्षी ने हाल ही में शेयर की हैं। दरअसल, 10 जनवरी 2021 को साक्षी धाोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपने लविंग हसबैंड के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो दोनों की शादी से पहले साल 2008 की है। इस फोटो में कपल बेहद खूबसूरत लग रहा है। वहीं, दूसरी फोटो में साक्षी अपने प्यारे पति को अपने बाहों में समेटे हुए नजर आ रही हैं तो वहीं, एमएस धोनी अपनी वाइफ के सिर पर हाथ रखकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर हाल के दिनों की है। इस बात की जानकारी साक्षी ने अपने कैप्शन के जरिए दी है। (ये भी पढ़ें: सोहा अली खान की नन्ही परी इनाया ने बनाया लड़की का खूबसूरत स्केच, देखें तस्वीर)

उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''2008 ..... और इतने वर्षों बाद!  #flashback #timeaftertime।'' इसके साथ ही उन्होंन दिल की इमोजी भी बनाई है। इन दोनों फोटो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, और कमेंट करके इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें: ऋतिक रोशन के बर्थडे पर एक्स-वाइफ सुजैन ने शेयर किया ये खास वीडियो, एक्टर को बताया बेस्ट डैड)

साक्षी किसी भी खास मौकों पर पति के साथ तस्वीरें शेयर करना नहीं भूलती हैं। क्रिकेटर की पत्नी ने साल 2020 में अपनी 10वीं शादी की सालगिरह पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए धोनी के नाम एक प्यारा सा नोट लिखा था। साक्षी ने नोट में लिखा था, ‘10 सालों तक साथ चलना एक टीम वर्क की तरह था। एक-दूसरे को जगह देने से हम काफी मैच्योर हो गए हैं। साथ ही एक-दूसरे के लिए पागल होने के कारण हम कई बार करीब आए। अपने जीवन के मामलों को प्राथमिकता देते हुए हमने उन चीजों के महत्व को महसूस किया। एक-दूसरे को बिना पुश किए निष्पक्ष खेलना हमें मजबूत बनाता है। उतार-चढ़ाव के दौरान एक साथ काम करते हुए हमने प्यार के जादू को समझा। इस खास दिन पर हम अपने माता-पिता, दोस्तों, रिश्तेदारों और भाई-बहनों के लिए काफी आभारी हैं। हम अपने खास दोस्तों को काफी मिस करते हैं, जिन्होंने हमारे बुरे समय में हमें काफी सपोर्ट किया है।’

साक्षी अपनी बेटी जीवा के साथ भी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में जब साक्षी अपनी फैमिली के साथ दुबई वेकेशन पर गई हुई थीं तो, उन्होंने वहां से कुछ वीडियोज और फोटोज शेयर किए थे। यही नहीं, महेंद्र सिंह धोनी व साक्षी धोनी की बेटी जीवा धोनी का इंस्टाग्राम पर वैरिफाइड अकाउंट है, जिसको 1.8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो भी करते हैं। जीवा के इस अकाउंट से उनकी व उनकी फैमिली की फोटोज वीडियोज सामने आते रहते हैं। (ये भी पढ़ें: साल 2021 में ही वरुण धवन अपनी गर्लफेंड नताशा दलाल से करेंगे शादी! इंटरव्यू में कही ये बात)

फिलहाल, ये तो साफ है कि साक्षी अपने पति महेंद्र सिंह धोनी और बेटी जीवा से बेहद प्यार करती हैं। तो आपको साक्षी द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.