साक्षी धोनी ने दी कोरोना संक्रमित सास-ससुर की हेल्थ अपडेट, बीते दिनों हुए थे पाॅजिटिव

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, जिसके बाद अब धोनी की वाइफ साक्षी धोनी ने अपने सास-ससुर की हेल्थ कंडीशन के बारे में बताया है।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

साक्षी धोनी ने दी कोरोना संक्रमित सास-ससुर की हेल्थ अपडेट, बीते दिनों हुए थे पाॅजिटिव

देशभर में कोरोना वायरस की बेकाबू रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। इन दिनों रोजाना लाखों लोग वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। इतना ही नहीं, कई मशहूर हस्तियां भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुकी हैं। हाल ही में, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की मां देविका देवी और पिता पान सिंह भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, जिन्हें रांची के पल्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एडमिट करवाया गया। वहीं, अब महेंद्र धोनी की वाइफ साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने सोशल मीडिया के जरिए अपने सास-ससुर की हेल्थ अपडेट दी है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

dhoni

पहले आप ये जान लीजिए कि, महेंद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह और मां देविका देवी अपने होमटाउन रांची में ही रहते हैं। बुधवार यानी की 21 अप्रैल 2021 को दोनों ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया गया था। इस दौरान उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद उन्हें रांची के पल्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, यहां पर डॉक्टर्स की एक टीम उनका इलाज कर रही है। (ये भी पढ़ें: पूल में मस्ती करते दिखे दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया, एक्ट्रेस की मस्ती भरी फोटोज मोह लेंगी मन)

dhoni parents

आइए अब आपको क्रिकेटर के पेरेंट्स की हेल्थ के बारे में बताते हैं। दरअसल, साक्षी धोनी ने अपने 22 अप्रैल 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने सास-ससुर की हेल्थ कंडीशन के बारे में बताया है। साथ ही साक्षी ने उन लोगों को भी धन्यवाद कहा है, जो उनके सास-ससुर के लिए दुआ कर रहे हैं। साक्षी ने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘आपकी चिंता के लिए सभी को धन्यवाद। मेरे सास-ससुर की स्थिति स्थिर है और उनकी अच्छी देखभाल की जा रही है। आपकी प्रार्थनाओं की वजह से उनमें तेजी से सुधार आ रहा है।’ इसके साथ ही साक्षी धोनी ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी लगाई है। (ये भी पढ़ें: अंकिता भार्गव ने की रामनवमी पर बेटी मेहर की पूजा, देखें खूबसूरत झलक)

dhoni family

इस बीच अस्‍पताल के डॉक्‍टर्स का कहना है कि, धोनी के माता-पिता की स्थिति सामान्य है और उनका ऑक्सीजन लेवल ठीक है। अभी तक कोरोना वायरस का संक्रमण उनके फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है, जिस वजह से उनकी स्थिति सामान्य है। वहीं, इलाज कर रहे डॉक्‍टर्स ने उम्मीद जताई है कि, अगले कुछ दिनों में धोनी के पिता पान सिंह और माता देविका देवी संक्रमण मुक्त हो जाएंगे। (ये भी पढ़ें: होमटाउन में होने के बाद भी अपने भाई की शादी में नहीं पहुंचीं यामी गौतम, एक्ट्रेस ने बताई वजह)

sakshi

जानकारी के लिए बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बिजी हैं। वह आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान हैं, जिस वजह से वह अपना पूरा टाइम टीम को दे रहे हैं। उनकी टीम का अगला मैच 25 अप्रैल 2021 को शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होगा, जिसके चलते वह टीम के साथ प्रैक्टिस में व्यस्त हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया था, जिसमें धोनी ने अपनी खूबसूरत जर्नी दिखाई थी और अपने फैंस को धन्यवाद कहा था। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।  

देश में कोरोना के मामले में सबसे बड़ी उछाल आई है। पिछले 24 घंटे में 3 लाख 15 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं और 2 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। इस वायरस की चपेट में बॉलीवुड सेलिब्रिटी काफी तेजी से आ रहे हैं। अब तक आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, गोविंदा, रुपाली गांगुली, राघव जुयाल, धर्मेश येलांदे समेत कई सितारे कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

akshay

फिलहाल, हम भी महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता के जल्द ठीक होने की दुआ करते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.