हर किसी की जिंदगी में प्यार की अहमियत होती है। कुछ लोग अपने दिल में छुपे प्यार को दबाए रहते हैं, और कुछ लोग इसे दुनिया के सामने जाहिर करते हैं, जैसा कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी सिंह धोनी (Sakshi Singh Dhoni) करती हैं। हम सभी वाकिफ हैं कि साक्षी अपने पति महेंद्र व बेटी जीवा से कितना प्यार करती हैं और ये कई मौकों पर साफ देखने को मिला है। यही नहीं, उन्होंने माही और जीवा के लिए अपने प्यार को जाहिर करते हुए उनके नाम का टैटू भी बनवाया हुआ है।
साक्षी के टैटू को देखने से पहले ये जान लीजिए कि, फेमस कपल्स में से एक टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी 4 जुलाई 2010 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के पांच साल बाद दोनों ने अपने घर में एक प्यारी सी बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) का स्वागत किया था। जीवा के आने के बाद साक्षी और धोनी की जिंदगी खुशियों से भर गई। जीवा के जन्म के कुछ महीनों बाद साक्षी ने अपने हाथ में धोनी और जीवा के नाम का टैटू बनवाया था। (ये भी पढ़ें- करणवीर बोहरा का साल 2020 बेबी गर्ल की वजह से बना स्पेशल, इंटरव्यू में कहा 'भगवान का शुक्रगुजार हूं')
साक्षी के हाथ में बना हुआ टैटू उनकी बेटी जीवा और पति महेंद्र को डेडिकेट किया गया है। साक्षी ने अपने बाएं हाथ में ‘MS’ और ‘5’ का टैटू बनवाया था, वहीं दूसरे हाथ में साक्षी ने जीवा के बर्थडे को रोमन नंबर्स में लिखवा रखा है। साक्षी के हाथ में बने टैटू की तस्वीरें उनके फैन पेज के जरिए फेसबुक पर शेयर की गई थीं। इसकी तस्वीरें आप नीचे देख सकते हैं।
आपको बता दें कि, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 8वें सीजन में धोनी ने जहां हार का सामना किया था, तो वहीं उनकी पत्नी साक्षी इस दौरान काफी सुर्खियों में रहीं और इसके पीछे की वजह उनके लेफ्ट कान के नीचे बना टैटू था, जिसे उन्होंने अपने लविंग हसबैंड महेंद्र सिंह के लिए बनवाया था। साक्षी के बाएं कान के नीचे ‘माही’ नाम का एक टैटू बना हुआ है। उनका ये टैटू सोशल मीडिया पर काफी छाया रहा था। (ये भी पढ़ें- नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य के अटूट प्रेम को दर्शाती हैं ये तस्वीरें, देखें खूबसूरत फोटोज)
वैसे, ऐसा पहली बार नहीं है जब साक्षी ने अपने प्यार को जाहिर किया हो। क्रिकेटर की पत्नी ने साल 2020 में अपनी 10वीं शादी की सालगिरह पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर धोनी के नाम एक प्यारा सा नोट लिखा था। साक्षी ने नोट में लिखा था, ‘10 सालों तक साथ चलना एक टीम वर्क की तरह था। एक-दूसरे को जगह देने से हम काफी मैच्योर हो गए हैं। साथ ही एक-दूसरे के लिए पागल होने के कारण हम कई बार करीब आए। अपने जीवन के मामलों को प्राथमिकता देते हुए हमने उन चीजों के महत्व को महसूस किया। एक-दूसरे को बिना पुश किए निष्पक्ष खेलना हमें मजबूत बनाता है। उतार-चढ़ाव के दौरान एक साथ काम करते हुए हमने प्यार के जादू को समझा।’
साक्षी ने अपने नोट में आगे लिखा था, ‘इस खास दिन पर हम अपने माता-पिता, दोस्तों, रिश्तेदारों और भाई-बहनों के लिए काफी आभारी हैं। हम अपने खास दोस्तों को काफी मिस करते हैं, जिन्होंने हमारे बुरे समय में हमें काफी सपोर्ट किया है।’ इसके साथ ही साक्षी ने अपने और एमएस धोनी के फैंस को भी शुक्रिया कहा है। उन्होंने कहा कि उनके बगैर हम कुछ भी नहीं हैं। इसके अलावा साक्षी ने कई अनदेखी तस्वीरें भी साझा की थीं।
साक्षी की शिक्षा देहरादून के वेलहेम में हुई और बाद में उन्होंने औरंगाबाद के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से डिग्री हासिल की। साक्षी ने अपनी ट्रेनिंग कोलकाता के ताज बेंगाल होटल में पूरी की। ताज बेंगाल होटल में 2008 में साक्षी और धोनी की मुलाकात हुई, जब भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ ईडन गार्डन में होने वाले मैच के लिए ताज में रुकी थी। साक्षी और धोनी के दोस्त युद्धजीत दत्ता ने दोनों की मुलाकात करवाई थी। बाद में धोनी ने युद्धजीत से साक्षी का नंबर लिया और उन्हें मैसेज किया। पहले साक्षी को इस बात का विश्वास नहीं हुआ कि उन्हें धोनी ने मैसेज किया है और इस तरह साक्षी और धोनी के प्रेम की शुरुआत हुई, जो 2010 में शादी के रूप में सबके सामने आई। (ये भी पढ़ें- माही विज के गोद लिए बेटे राजवीर अपनी छोटी बहन तारा को खाना खिलाते आए नजर, देखें क्यूट फोटो)
फिलहाल, ये तो साफ है कि साक्षी अपने पति महेंद्र सिंह धोनी और बेटी जीवा से बेहद प्यार करती हैं। तो आपको साक्षी द्वारा प्यार का इजहार करने का ये तरीका कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।