सलीम मर्चेंट से इस अंदाज में मुलाकात करते दिखे तैमूर अली खान, सिंगर ने बताया कैसे हैं छोटे नवाब

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के लाडले तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की इन तस्वीरों ने फैंस का दिल एक बार फिर जीत लिया है। देखिए कैसे मशहूर सिंगर सलीम मर्चेंट (Salim Merchant) संग पोज देते दिखे छोटे नवाब।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

सलीम मर्चेंट से इस अंदाज में मुलाकात करते दिखे तैमूर अली खान, सिंगर ने बताया कैसे हैं छोटे नवाब

बॉलीवुड के सबसे फेमस सेलिब्रेटी किड्स का जब भी जिक्र किया जाता है तो उस लिस्ट में सबसे ऊपर तैमूर अली खान का नाम होता है। एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ-साथ उनके बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) लोगों के बीच काफी फेमस हैं। उनसे जुड़ी कोई भी फोटोज और वीडियोज फैंस के बीच तेजी से वायरल होती रहती हैं और सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड भी करती हैं। वैसे सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कई ऐसे लोग मौजूद हैं जोकि तैमूर अली खान की क्यूट अदाओं पर फिदा हैं। इसका सबसे अच्छा उदाहरण हाल ही में देखने को मिला है। बॉलीवुड सिंगर सलीम मर्चेंट (Salim Merchant) ने तैमूर अली खान के साथ कुछ तस्वीरें हाल ही में शेयर की हैं, जिसमें छोटे नवाब से मिलने की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही हैं।

कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ ने अपने बेटे अरहान खान की अपनी बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के साथ एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। इस फोटो के साथ उन्होंने बेहद ही प्यारा सा कैप्शन भी लिखा था। फोटो में जमीन पर बैठे हुए तैमूर अरहान को बहुत ही प्यार से देखते हुए नजर आ रहे थे। इस दौरान तैमूर ब्लैक पैंट और वाइट टी-शर्ट में हाथ में बॉल लिए दिख रहे हैं, जबकि अरहान ब्लैक टी-शर्ट में कैमरे की तरफ देख रहे हैं। फोटो में दोनों की बॉडिंग देखी जा सकती है। इस तस्वीर को तैमूर अली खान के फैंस काफी पसंद करते हुए नजर आए। (ये भी पढ़ें: नीतू कपूर और उनकी नातिन समारा के इस वीडियो ने मचाया धमाल, तारीफ करते नहीं थक रहे हैं फैंस )

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

वहीं, सलीम मर्चेंट ने तैमूर अली खान की जो तस्वीरें हाल ही में शेयर की हैं वो बेहद प्यारी हैं। जो तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, उस पर बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई फेमस चेहरे कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने जो तस्वीरें तैमूर अली खान के साथ अपनी शेयर की है, उसमें नन्हें नवाब बेहद प्यारे और क्यूट लग रहे हैं। आप भी तैमूर और सलीम की ये तस्वीरें देखेंगे तो आपके चेहरे से मुस्कान कहीं नहीं जाएगी। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- देखो मैं अपनी बिल्डिंग में किस से मिला। सबसे छोटे नवाब। ये बहुत क्यूट है। फैंस इस तस्वीर पर कई कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। 

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

वहीं, इससे पहले तैमूर का अपनी मम्मी करीना कपूर खान के साथ एक नवाबी अंदाज देखने को मिला था। सोशल मीडिया पर तैमूर की मम्मी करीना के साथ एक तस्वीर जबरदस्त तरीके से वायरल हुई थी। उस तस्वीर में तैमूर करीना के साथ कार से उतरते हुए नजर आ रहे थे। उस तस्वीर की खास बात ये थे कि खुद बेबो अपने लाडले को कार से उतारते हुए दिखाई दे रही थीं। वहीं, फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे थे। (ये भी पढ़ें: सना खान ने लाइव आकर बताया कैसे हुआ मेलविन लुईस संग ब्रेकअप, कोरियोग्राफर की मां का था ये रिएक्शन )

आपको बताते चलें कि इससे पहले तैमूर की पापा सैफ अली खान के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में तैमूर सैफ के कंधे पर बैठे हुए नजर आ रहे थे। दरअसल तैमूर के बाएं पैर पर चोट लगी थी, जिसकी वजह से वो सैफ के कंधे पर बैठे हुए थे। (ये भी पढ़ें: अनुराग शर्मा ने हनीमून से लौटने के बाद दिया पत्नी नंदिनी गुप्ता को ये सरप्राइज, वायरल हुईं तस्वीरें )

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

वैसे तैमूर अली खान है बेहद क्यूट इस बात को कोई नकार नहीं सकता है। क्योंकि उनकी छोटी सी छोटी हरकत कई लोगों का दिल जीत ही लेती है। वैसे आपको तैमूर अली खान की ये नई तस्वीरें कैसी लगी हमें कमेंट करके बताइए, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरुर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.