बहनोई आयुष शर्मा के बर्थडे में भांजी आयत को गोद में लिए नजर आए सलमान खान

26 अक्टूबर 2022 को एक्टर आयुष शर्मा ने अपने दोस्तों और परिवार के लिए एक भव्य जन्मदिन की पार्टी रखी। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

बहनोई आयुष शर्मा के बर्थडे में भांजी आयत को गोद में लिए नजर आए सलमान खान

बॉलीवुड सितारे अपने जन्मदिन को भव्य तरीके से मनाना पसंद करते हैं। सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा (Ayush Sharma) आज यानी 26 अक्टूबर 2022 को अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने अपने परिवार और बी-टाउन के दोस्तों के लिए एक भव्य जन्मदिन की पार्टी आयोजित की। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

ayush birthday party

जो नहीं जानते, उन्हें बता दें कि आयुष एक लोकप्रिय अभिनेता भी हैं और मुख्य रूप से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इसके अलावा, आयुष शर्मा ने सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान से शादी की है। दोनों नवंबर 2014 में एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल को दो बच्चों आहिल शर्मा और आयत शर्मा का आशीर्वाद मिला है। चार लोगों का परिवार अपनी लाइफ को बखूबी एंजॉय कर रहा है।

aayush

आखिर क्यों अर्पिता खान ने आयुष शर्मा को संगीत सेरेमनी डांस न करने की दी थी चेतावनी? जानें वजह

26 अक्टूबर 2022 को आयुष शर्मा ने 32वें बर्थडे के मौके पर अपने दोस्तों और परिवार के लिए एक भव्य जन्मदिन की पार्टी रखी। इंटरनेट पर सामने आए एक वीडियो में हम आयुष को केक काटते समय अपनी बेटी आयत शर्मा को लिए हुए देख सकते हैं। बाद में, अभिनेता को अपने बेटे आहिल शर्मा, प्यारी पत्नी अर्पिता खान और साले सलमान खान को केक खिलाते हुए भी देखा गया। लविंग मामू सलमान को अपनी प्यारी भांजी आयत को गोद में लिए देखा जा सकता है और वीडियो ने एक-दूसरे के लिए उनके प्यार को साबित कर दिया। यहां देखें इसकी झलक।

ayush birthday party

ayush birthday party

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

पार्टी वास्तव में एक स्टार-स्टड पार्टी थी और इंडस्ट्री के कई ए-लिस्टर्स को भी भव्य पार्टी में स्पॉट किया गया। शहनाज़ गिल, कृति खरबंदा, शब्बीर अहलूवालिया, अहान शेट्टी, सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल, पुलकित सम्राट, पलक तिवारी, कंगना रनौत और जैसे लोकप्रिय सितारे इसमें शामिल हुए। यहां देखें झलकियां।

ayush birthdat party

ayush birthdat party

ayush birthday party

ayush birthday party

ayush birthday party

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

इससे पहले, 31 अगस्त 2022 को अर्पिता और आयुष खूबसूरत गणपति बप्पा को घर ले आए थे। गणेश चतुर्थी के अवसर को मनाने के लिए पूरा खान और शर्मा परिवार एक साथ नजर आया था। इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें सलमान खान आरती करते नजर आए थे।

आयुष ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी पत्नी अर्पिता खान शर्मा के साथ एक प्यारी सी तस्वीर भी पोस्ट की थी, जिसमें दोनों गणपति उत्सव के लिए डेकोरेशन के पास पोज देते हुए नजर आए थे। 

salman khan

फिलहाल, हम भी आयुष को उनके जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.