ऐसी लड़की से शादी करना चाहते हैं सलमान खान, इंटरव्यू में शेयर की थीं दिल की फीलिंग्स

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह कैसी लड़की से शादी करेंगे। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

ऐसी लड़की से शादी करना चाहते हैं सलमान खान, इंटरव्यू में शेयर की थीं दिल की फीलिंग्स

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। फैंस के बीच उनकी शादी से जुड़ा सवाल हमेशा चर्चाओं में रहता है। यहां तक कि, अगर सलमान खान भी किसी इंटरव्यू में जाते हैं, तो वहां पर दबंग खान से उनकी शादी से जुड़ा कोई एक सवाल जरूर किया जाता है, लेकिन वह हमेशा ही इन सवालों को टालते हुए नजर आते हैं। हालांकि, एक इंटरव्यू में सलमान खान अपनी शादी से जुड़े सवालों पर खुलकर बात करते हुए नजर आए थे। इस दौरान सलमान खान ने बताया था कि उन्हें कैसी लड़की चाहिए? आइए बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा था?

इससे पहले आप जान लीजिए कि, सलमान खान ने बॉलीवुड में फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से कदम रखा था। इस फिल्म में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस भाग्यश्री नजर आई थीं। अभिनेता की पहली फिल्म सुपरहिट रही थी, जिसके बाद वह बॉलीवुड में चमकता हुआ सितारा बन गए थे। इस फिल्म के बाद सलमान खान आज तक हिट फिल्में देकर फैंस का प्यार पा रहे हैं। हालांकि, करियर में सलमान खान का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ भी जुड़ा था, लेकिन किसी के साथ भी उनका रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया। (ये भी पढ़ें: इसी महीने शादी करेंगे वरुण धवन और नताशा दलाल! जानें पूरा वेडिंग प्लान)

अब आपको बताते हैं कि सलमान खान ने शादी के सवालों पर क्या-क्या कहा था? साल 1990 में 'फिल्मफेयर मैगजीन' को दिए एक इंटरव्यू में सलमान खान ने शादी पर खुलकर बात की थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि वह अपने लिए कैसी लाइफ पार्टनर चाहते हैं और किस तरह की लड़की की उन्हें खोज है। सलमान खान ने कहा था, ‘मैं एक ऐसी लड़की से शादी करना चाहता हूं जो मेरी तरह हो और मैं उसे वह चीजें दे सकूं जो उसके पास अपने माता-पिता के घर पर नहीं हों।’ इस दौरान सलमान खान एक्ट्रेस संगीता बिजलानी को डेट कर रहे थे। दोनों ने ही अपने रिश्ते को दुनिया के सामने खुलकर अपनाया था। (ये भी पढ़ें: ईशा देओल के बचपन की अनदेखी तस्वीर: अपनी नन्ही परी को बाहों में लेकर किस करती दिख रहीं हेमा मालिनी)

सलमान खान का नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। साल 1980 में संगीता बिजलानी ने मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया था, उन दिनों सलमान खान और संगीता बिजलानी के अफेयर की चर्चा सुर्खियों में थी। कहा जाता है कि दोनों एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह पागल थे। दोनों शादी भी करना चाहते थे और एक समय ऐसा भी आया था कि संगीता और सलमान खान की शादी की तैयारियां शुरू हो गई थी। लेकिन दोनों के बीच अचानक ही कुछ ऐसा हुआ था। जिस वजह से ये शादी कैंसिल हो गई। (ये भी पढ़ें: आयशा जुल्का ने फैमिली प्लानिंग के सवाल पर दिया ये रिएक्शन, कहा 'मुझे बच्चे नहीं चाहिए')

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सलमान खान संगीता बिजलानी को धोखा दे रहे थे। वह संगीता के साथ पाकिस्तान मूल की अभिनेत्री सोमी अली को भी डेट कर रहे थे, लेकिन जैसे ही इस बात की जानकारी संगीता को लगी थी, वैसे ही एक्ट्रेस ने सलमान खान से अपने सारे रिश्ते तोड़ दिए थे। एक इंटरव्यू में सोमी ने अपने और सलमान खान के रिश्ते का जिक्र भी किया था। सोमी अली ने कहा था कि, सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ देखते ही वह उनकी दीवानी हो गई थीं। उन्होंने सलमान खान के लिए पाकिस्तान छोड़ने का फैसला ले लिया था और वह एक ही रात में सब-कुछ कर छोड़ भारत आ गई थीं। उस वक्त सोमी की उम्र महज 16 साल थी। मुंबई में आकर सोमी ने मॉडलिंग की। सोमी और सलमान खान ने एक-दूसरे को लगभग 8 साल तक डेट किया था। दोनों ही अपने प्यार के लिए सीरियस थे, लेकिन यहां भी सलमान खान का गुस्सा दोनों के प्यार के बीच की दीवार बन गया। कहा जाता है कि सलमान के गुस्सैल व्यवहार की वजह से दोनों अलग हो गए। 

सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही फिल्म ‘राधेः यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ में नजर आने वाले हैं। दावा है कि यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर थिएटर्स में रिलीज होगी। इसके अलावा सलमान खान इन दिनों फिल्म ‘अंतिमः द फाइनल ट्रूथ’ की शूटिंग में बिजी हैं।

फिलहाल, सलमान खान की शादी का इंतजार हर कोई कर रहा है। फैंस अपने सुपरस्टार को दुल्हा बनते हुए देखना चाहते हैं, लेकिन सलमान खान कब फैंस की इस इच्छा को पूरा करेंगे। ये कोई नहीं जानता है। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं तो जरूर दें।    

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.