सलमान खान ने गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर से शादी पर किया बड़ा खुलासा, जानें क्या कहा 'भाईजान' ने?

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) 54 साल के हो गए हैं। फैंस उनके शादी करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, सल्लू मियां हैं कि शादी करने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी को लेकर बातचीत की है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सलमान खान ने गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर से शादी पर किया बड़ा खुलासा, जानें क्या कहा 'भाईजान' ने?

बॉलीवुड के भाईजान एक्टर सलमान खान (Salman Khan) 54 साल के हो गए हैं। फैंस उनके शादी करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, सल्लू मियां हैं कि शादी करने का नाम नहीं ले रहे हैं। खबरों के मुताबिक सलमान खान रोमानियन सुंदरी यूलिया वंतूर (Iulia vantur) को डेट कर रहे हैं। फैंस को लग रहा था कि दोनों के जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। हाल ही में सलमान खान ने अपनी शादी को लेकर बातचीत की है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या कहा कहा उन्होंने?

सलमान खान ने मुंबई मिरर से बातचीत में बताया कि- ''यह मीडिया में अफवाह उड़ी हुई है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। अगर मैं सगाई करता हूं या शादी भी करता हूं तो मैं इस बारे में खुद इसकी जानकारी दूंगा। मेरे लिए यह गर्व की बात होगी, थोड़े ही मैं चुप रहूंगा। मैं उन स्टार्स की तरह नहीं जो इन बातों को छुपाकर रखे यह सोचकर कि मेरी फैन फॉलोइंग कम हो जाएगी। मैं अच्छे से जानता हूं कि पूरी दुनिया मेरे लिए खुश होगी।'' आगे सलमान कहते हैं कि- ''अगर शादी होनी होगी, तो होगी। शायद एक रात में ही मेरी शादी हो जाए। मैं एक दिन उठूं और सोचूं कि अब तो शादी हो गई है, झेलो इसे।'' (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के ऐसे 10 'खान' जिन्होंने हिंदू लड़कियों से की शादी, नहीं जानते होंगे आप)  

बताते चलें कि कुछ समय पहले बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के दौरान यूलिया ने सलमान खान से शादी के सवाल पर हंसते हुए कहा था कि- ''हे भगवान! यह सवाल बार-बार मेरे से पूछा जाता है। मुझे लगता है कि यह सवाल पूछना बेकार है। दो लोग एक-दूसरे के लिए कैसा महसूस करते हैं, यह ज्यादा मायने रखता है। साथ में समय बिताना ज्यादा जरूरी है, किसी भी और चीज के आगे। मुझे लगता है कि इंसान के साथ खुश रहना ज्यादा जरूरी है, क्वॉलिटी टाइम बिताएं और एक कनेक्शन महसूस करें। इंसान के साथ जीवन बिताना महत्वपूर्ण है, पेपर्स पर शादी का ठप्पा लगाना नहीं।'' (ये भी पढ़ें: खुल गई सलमान खान की पोल! यूलिया वंतूर के साथ फार्महाउस में रह रहे हैं भाईजान, देखें वीडियो)  

गौरतलब है कि लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से सभी बॉलीवुड सितारे इन दिनों अपने घरों में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) भी इस समय 20 से ज्यादा लोगों के साथ अपने पनवेल फार्महाउस में वक्त बिता रहे हैं। इस समय सलमान के साथ उनके फार्महाउस में उनकी बहन अर्पिता खान (Arpita Khan) और उनका परिवार, इसके अलावा एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) और सलमान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर (Iulia vantur) भी मौजूद हैं। ध्यान रहे कि यूलिया वंतूर सलमान खान के दुख-सुख में साथ खड़ी रहती हैं। 

तो आपको क्या लगता है कि सलमान खान और यूलिया वंतूर शादी के बंधन में बंधेंगे? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें। 

(फोटो क्रेडिट इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.