सलमान खान ने 8.25 लाख रुपए महीने के किराए पर लिया एक डुप्लेक्स, जानिए वजह

हाल ही में, एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि, सलमान खान ने अपने घर के पास एक डुप्लेक्स किराए पर लिया है। आइए आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

सलमान खान ने 8.25 लाख रुपए महीने के किराए पर लिया एक डुप्लेक्स, जानिए वजह

बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के पास अन्य सितारों की तरह प्रॉपर्टीज की कमी नहीं है। वो अक्सर नई प्रॉपर्टीज में इनवेस्ट करते रहते हैं। हाल ही में, उन्होंने मुंबई में एक डुप्लेक्स किराए पर लिया है, जिसका प्रति महीने का किराया 8.25 लाख रुपए है।

Salman Khan

दरअसल, एक रियल स्टेट पोर्टल के मुताबिक, सलमान खान ने मुंबई के बांद्रा स्थित एक डुप्लेक्स के लिए रेंट अग्रीमेंट साइन किया है। 2,265 वर्ग फीट का उनका ये डुप्लेक्स बांद्रा के मकबा हाइट्स के 17वें और 18वें फ्लोर पर स्थित है। बताया जा रहा है कि, एक्टर ने प्रोफेशनल काम के लिए इस डुप्लेक्स को 11 महीनों के लिए किराए पर लिया है।

(ये भी पढ़ें- ईशान ने मायशा को सबके सामने किया प्रपोज, फराह ने कहा- 'तीसरे हफ्ते में शादी, फिनाले में बच्चे?')

Salman Khan

एक्टर इस प्रॉपर्टी का इस्तेमाल अपने प्रोडक्शन हाउस ‘सलमान खान फिल्म्स’ के लेखक के पैड के तौर पर करने वाले हैं। जैसा कि, आप जानते हैं कि, सलमान खान अपने परिवार के साथ बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। उनका ये डुप्लेक्स उनके घर के काफी करीब है।

Salman Khan

एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो, सलमान खान ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ के रिलीज की घोषणा की थी। उनकी ये फिल्म 26 नवंबर 2021 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ उनके जीजा आयुष शर्मा भी नजर आने वाले हैं। सलमान खान को एक बार फिर पुलिस की वर्दी में देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

(ये भी पढ़ें- नवविवाहित रिया कपूर ने करवा चौथ मनाने से किया इनकार, उनको 'पागल' बोलने वाले लोगों के लिए लिखा नोट)

Salman Khan

वहीं, सलमान खान के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं, जिन पर वो काम कर रहे हैं। इन दिनों उनकी फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग चल रही है, जिसमें वो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे। ये फिल्म 2022 में रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ और ‘किक 2’ भी है। कहा ये भी जा रहा है कि, वो अपने खास दोस्त शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में कैमियो रोल करते नजर आएंगे।

Salman Khan

(ये भी पढ़ें- अली गोनी ने गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन संग डिनर डेट को किया एंजॉय, एक्ट्रेस ने कहा- 'मेरे स्वीटी')

फिलहाल, सलमान खान इन दिनों ‘बिग बॉस 15’ होस्ट कर रहे हैं और इसके लिए वो निर्माताओं से काफी मोटी रकम ले रहे हैं। वैसे, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.