बिग बॉस 15: सलमान खान ने लिया राज कुंद्रा का नाम, शमिता शेट्टी ने दिया ऐसा रिएक्शन

हाल ही में, 'बिग बॉस 15' के पहले 'वीकेंड के वार' में शो के होस्ट सलमान खान ने राज कुंद्रा का नाम लिया। आइए आपका बताते हैं इसके पीछे की वजह।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

बिग बॉस 15: सलमान खान ने लिया राज कुंद्रा का नाम, शमिता शेट्टी ने दिया ऐसा रिएक्शन

रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' के एक्साइटेड दर्शकों ने 9 अक्टूबर 2021 को पहला 'वीकेंड का वार' एपिसोड देखा। इस एपिसोड में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले, लेकिन जब शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने अचानक एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) का नाम लिया, तो इसने सभी का ध्यान खींच लिया। तो आइए आपको बताते हैं सलमान ​खान ने राज कुंद्रा का नाम क्यों लिया?

( ये भी पढ़ें- आर्यन खान से सारा अली खान तक, जानें उन स्टार किड्स के बारे में, जो रहे हैं विवादों में)

दरअसल, 'बिग बॉस 15' के होस्ट सलमान खान ने घर में हुए लड़ाई-झगड़ों को लेकर निशांत भट्ट को प्रतीक सहजपाल का समर्थन करने और गलत निर्णय लेने से रोकने के लिए समझाते हुए पूछा कि, क्या वह समझ गए हैं। इसके बाद कंटेस्टेंट निशांत ने 'हां' कहा। फिर सलमान ने करण कुंद्रा सहित अपने और कुछ अन्य कंटेस्टेंट्स के नाम लिए। उन्होंने कहा कि, 'प्रतीक समझ गए, जय भानुशाली समझ गए।' तभी सलमान ने अचानक करण कुंद्रा की जगह राज कुंद्रा का नाम ले लिया। उन्होंने कहा कि, 'राज कुंद्रा समझ गए।' लेकिन जैसे ही उन्हें समझ में आया कि, उन्होंने गलत नाम ले लिया, तो वो उसे सही करते हुए कहते हैं कि, 'करण कुंद्रा भी समझ गए।' वैसे तो, राज कुंद्रा का नाम लिए जाने पर पूरे घर वाले हैरान हो गए थे, लेकिन अपने जीजू का नाम अचानक सुनने पर शो की कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी काफी शॉक्ड ​नजर आईं। हालांकि, उनके हाव-भाव तेजी से एक झटके में बदलकर आश्चर्यचकित होने की प्रतिक्रिया में बदल गए। उन्होंने सोचा कि, सलमान मजाक कर रहे हैं, इसके बाद शमिता ने एक प्यारी मुस्कान दी। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस बात के काफी रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

(ये भी पढ़ें- अनुष्का से ऐश्वर्या तक जानें इन सेलेब्स के निकनेम, 'गुल्लू' जैसे नामों से बुलाती है उनकी फैमिली)

जानकारी के लिए बता दें​ कि, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन-पति राज कुंद्रा को पोर्न फिल्म निर्माण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें करीब एक महीने तक सलाखों के पीछे रखा गया था। हालांकि, अब वह जमानत पर बाहर आ गए हैं।

raj kundra

राज की गिरफ्तारी के बीच शमिता शेट्टी ने वर्क कमिटमेंट के चलते बिग बॉस ओटीटी में एंट्री ली थी। जबकि उनका परिवार कठिन दौर से गुजर रहा था। अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि, वह पहले ही शो के लिए कमिटमेंट दे चुकी थीं और फिर वह उससे पीछे नहीं हटना चाहती थीं। 'ई-टाइम्स' टीवी के साथ एक साक्षात्कार में इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था, "मुझे नहीं पता कि, मैं इतनी मजबूत कैसे हो गई, खासकर शुरुआत में। मेरे लिए ईमानदार होना बहुत मुश्किल था। पहले दो सप्ताह तक, मैं वास्तव में अपने परिवार को याद कर रही थी, लेकिन फिर मैं इस बात पर भी ध्यान देना चाहती थी कि, मैं वहां क्यों आई हूं। लेकिन जब आप उस घर में होते हैं, तो इतना कुछ होता है कि, यह आपको अन्य चीजों के बारे में सोचने के लिए ज्यादा समय नहीं देता है।”

Shamita Shetty with Sister Shilpa And Jiju Raj Kundra

(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा ने पहना 54,000 रुपए का जंपसूट, लगीं बेहद स्टाइलिश)

फिलहाल, लगता है कि, सलमान ने शो में राज कुंद्रा का नाम गलती से लिया होगा। वैसे आपकी इस पर क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

(फोटो/वीडियो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.