सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य की शादी में खर्च हुए थे 10 करोड़ रुपए, देखें सभी रस्मों की तस्वीरें

ग्लैमर वर्ल्ड के पावर कपल सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य की ग्रैंड वेडिंग साल 2017 की सबसे महंगी शादी थी। आइए आपको बताते हैं दोनों की शादी में कितना खर्चा हुआ था।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य की शादी में खर्च हुए थे 10 करोड़ रुपए, देखें सभी रस्मों की तस्वीरें

साउथ एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी (Samantha Akkineni) और एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) टॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल हैं। दोनों का फैन बेस सिर्फ साउथ में ही नहीं, बल्कि देश-विदेश में भी है। सोशल मीडिया पर सामंथा और नागा की रोमांटिक तस्वीरें इस बात का प्रमाण हैं कि दोनों एक-दूसरे के साथ कितना सहज रिलेशनशिप बॉन्ड शेयर करते हैं।

ग्लैमर वर्ल्ड के पावर कपल नागा चैतन्य और सामंथा अक्किनेनी की पहली मुलाकात साल 2009 में फिल्म 'ये माया चेसवे' के सेट पर हुई थी। यहां से दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार भी हो गया। नागा चैतन्य और सामंथा अक्किनेनी ने एक-दूसरे को समझने में करीब 8 साल लगा दिए थे। इसके बाद दोनों 6 अक्टूबर 2017 को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए थे। कपल ने पहले दक्षिण भारतीय और फिर ईसाई दोनों ही रीति-रिवाज के अनुसार शादी रचाई थी।

(ये भी पढ़ें- जब नन्ही सुहाना ने चिल्लाकर बताया था कैसे शाहरुख खान को बुलाती हैं गौरी, देखें मजेदार वीडियो)

सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य ने गोवा में अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। उनकी शादी साल 2017 की सबसे महंगी शादी थी। ‘फ्री प्रेस जर्नल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सामंथा और नागा ने अपनी ग्रैंड शादी में करीब 10 करोड़ रुपए खर्च किए थे। इस शादी में 150 लोग शामिल हुए थे। सामंथा और चैतन्य ने अपने स्पेशल मेहमानों के लिए चार्टर्ड फ्लाइट बुक की थी, जिसमें साउथ के स्टार्स महेश बाबू, प्रभास, चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन, राम चरण और कुछ अन्य लोग शामिल थे।

नागा और सामंथा की इंगेजमेंट

सामंथा और नागा ने अपने रिलेशनशिप को 29 जनवरी 2017 को इंगेजमेंट करके ऑफिशियल कर दिया था। इंगेजमेंट सेरेमनी हैदराबाद के N-Convention Centre में संपन्न हुई थी। इस स्पेशल दिन के मौके पर सामंथा ने Krisha Bajaj के द्वारा डिजाइन की गई आइवरी साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने ऑफ शोल्डर ब्लाउज कैरी किया था। उनकी साड़ी में खास बात ये थी कि, उसमें सामंथा और नागा की लव स्टोरी को दर्शाया गया था।

सामंथा और नागा की मेंहदी सेरेमनी

लव बर्ड्स नागा और सामंथा की शादी गोवा के वागाटोर बीच पर हुई थी। अपनी मेहंदी सेरेमनी में सामंथा ने Krisha Bajaj के द्वारा डिजाइन किया हुआ ब्लू कलर का लहंगा पहना था। उनके लहंगे में सिल्क रेशम की कढ़ाई की गई थी, जिसमें ग्लास बीडिंग, सेक्विन और क्रिस्टल की डीटेलिंग थी। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए सामंथा ने वनराज जावेरी के द्वारा डिजाइन की हुई ईयरिंग्स और मांग टीका पेयर किया हुआ था। वहीं, नागा ने व्हाइट पायजामा के साथ लाइट पिंक कलर का कुर्ता पहना था।

सामंथा और नागा की ड्रीम वेडिंग

सामंथा और नागा ने गोवा में दो रीति-रिवाज से शादी की थी। हिंदू शादी में, सामंथा ने नागा की दादी डी राजेश्वरी के द्वारा गिफ्ट की हुई आईवरी कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने क्रिम्सन सब्यसाची के ब्लाउज के साथ पेयर किया था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए टेंपल ज्वैलरी पहन रखी थी, जिसमें एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। दूसरी ओर, नागा रेशम की धोती और शर्ट में काफी हैंडसम लग रहे थे।

(ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक बच्चन को नहीं किया है ऑनस्क्रीन किस, एक्टर ने इंटरव्यू में बताई थी वजह)

सामंथा और नागा की क्रिश्चियन शादी

अपनी क्रिश्चियन शादी में सामंथा Krisha Bajaj के द्वारा डिजाइन किया हुआ ऑफ शोल्डर गाउन पहना था, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। उनके व्हाइट गाउन को एक घूंघट के साथ तैयार किया गया था, जिसे क्रिस्टल, स्फटिक, ग्लास बीडिंग और हाथ से बने ऑर्गेनिक फूलों से सजाया गया था। उन्होंने अपने गाउन को एक स्टनिंग डायमंड नेकलेस और मैचिंग इयरिंग्स के साथ पेयर किया था। वहीं, नागा अपनी लेडीलव सामंथा के लिए ब्लैक टक्सीडो में तैयार हुए थे, जिसमें वो काफी चार्मिंग लग रहे थे।

नागा-सामंथा की वेडिंग रिसेप्शन

दो शादियों के बाद सामंथा और नागा के लिए दो रिसेप्शन पार्टियां भी रखी गई थीं। पहली पार्टी नागा के चाचा सुरेश दग्गुबाती ने चेन्नई के Taj Coromandel में 21 अक्टूबर 2017 को रखी थी। अपनी फर्स्ट रिसेप्शन पार्टी के लिए सामंथा अनामिका खन्ना के द्वारा डिजाइन किए हुए पेस्टल लहंगे में तैयार हुई थीं। जबकि, चैतन्य ब्लैक सूट-बूट में दिखे थे। वहीं, दूसरी रिसेप्शन पार्टी नवंबर में हैदराबाद में होस्ट की गई थी, जहां ग्लैमर वर्ल्ड के कई सितारों ने शिरकत की थी। इस दौरान सामंथा ने फाल्गुनी शेन पीकॉक का एक खूबसूरत गाउन पहना था और चैतन्य नेवी ब्लू सूट में नजर आए थे।

एक-दूसरे को समझने में लगे थे 8 साल

क्या आप जानते हैं कि नागा और सामंथा को एक-दूसरे की भावनाओं को स्वीकार करने में 8 साल लग गए थे? उसी के बारे में बात करते हुए, सामंथा ने एक बार मीडिया से बातचीत में कहा था कि, 'उनके मामले में समय कभी सही नहीं था। जब वो वास्तव में उन्हें पसंद करती थीं, तो वो सही समय नहीं था और जब उन्होंने पॉजिटिव रूप में जवाब देना शुरू किया, तो कुछ न कुछ हमारे साथ हो जाता था। सामंथा ने कहा था कि एक-दूसरे को समझने और साथ आने में उन्हें 8 साल लग गए थे।' वहीं, ‘फेमसली फिल्मफेयर’ के साथ बातचीत में, नागा ने कहा था कि, ‘मैं सामंथा से शादी करके अपने आप को बहुत धन्य महसूस करता हूं।'

(ये भी पढ़ें- तैमूर अली खान के पहले बर्थडे की अनदेखी फोटोज आईं सामने, मां-पापा संग मस्ती करते दिखे छोटे नवाब)

फिलहाल, नागा और सामंथा ग्लैमर वर्ल्ड के चहेते कपल हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- सामंथा अक्किनेनी)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.