सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य का घर है बेहद शानदार, देखें स्विमिंग पूल से लेकर किचन तक की फोटोज

आज इस स्टोरी में हम आपको साउथ एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी और उनके लविंग हसबैंड व एक्टर नागा चैतन्य के घर की खूबसूरत तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिसमें आपको नेचुरल ब्यूटी साफ नजर आएगी।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य का घर है बेहद शानदार, देखें स्विमिंग पूल से लेकर किचन तक की फोटोज

आज के समय में साउथ फिल्म इंडस्ट्री और इससे जुड़े कलाकार बॉलीवुड के एक्टर और एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। फैंस सिर्फ साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों की ही पसंद नहीं करते हैं, बल्कि वह तमाम कलाकारों को भी बहुत प्यार दे रहे हैं, जिस वजह से साउथ इंडस्ट्री के कलाकारों की पॉपुलैरिटी किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। इस लिस्ट में साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी (Samantha Akkineni) का नाम भी शामिल है। सामंथा साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं। वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हैं। सामंथा सोशल मीडिया पर अपने लविंग हसबैंड व एक्टर नागा चैतन्य संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस दौरान एक्ट्रेस अपने खूबसूरत घर की झलक दिखाना कभी नहीं भूलती हैं। इस स्टोरी में हम आपको सामंथा और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) के खूबसूरत घर की इनसाइड तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद आप भी ‘Wow’ बोलने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

samantha

पहले आपको सामंथा और नागा चैतन्य की क्यूट लव स्टोरी के बारे में बताते हैं और उसके बाद आपको कपल के सपनों का घर दिखाएंगे। नागा चैतन्य साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के बड़े बेटे हैं। नागा चैतन्य और सामंथा अक्किनेनी की पहली मुलाकात साल 2009 में फिल्म 'ये माया चेसवे' के सेट पर हुई थी। यहां से दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार भी हो गया। नागा चैतन्य और सामंथा अक्किनेनी ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद दोनों 6 अक्टूबर 2017 को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए थे। कपल ने पहले दक्षिण भारतीय और फिर ईसाई दोनों ही रीति-रिवाज के अनुसार शादी रचाई थी। वहीं, अब दोनों अपनी लवली मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।

(ये भी पढ़ें: देबिना बनर्जी ने अपने घर की करवाई सैर, हाईटेक लिविंग रूम से लेकर शाही डाइनिंग टेबल की दिखाई झलक)

samantha lovelife

सामंथा अक्किनेनी का आलीशान घर

आइए अब आपको एक-एक करके सामंथा और चैतन्य के घर की तस्वीरें दिखाते हैं। सामंथा और चैतन्य का खूबसूरत घर हैदराबाद में है, जहां पर दोनों अपने दो क्यूट डॉग के साथ रहते हैं। कपल के एक डॉग का नाम हैश और दूसरे का ड्रोगो है। सामंथा ने अपने खूबसूरत घर को काफी सिंपल लुक दिया है, लेकिन उन्होंने अपने घर को नेचुरल ब्यूटी से काफी सजाया है। सबसे पहले हम आपको एक्ट्रेस के घर के बाहर की एक झलक दिखाते हैं, जो काफी ज्यादा सुंदर है। बीते दिनों, सामंथा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने गार्डन एरिया में योगा करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सामंथा के घर के बाहर का एरिया साफ नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक्ट्रेस के घर के बाहर एक पिलर पर महात्मा बुद्ध की एक मूर्ति लगी हुई है, जिससे ये पूरा एरिया काफी अच्छा लग रहा है और ये मूर्ति उनके घर को हमेशा पॉजिटिव एनर्जी देती है।

(ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सालाना कमाई है करोड़ों में, कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान)

सामंथा अक्किनेनी का सुंदर स्विमिंग पूल

अब आपको सामंथा का फेवरेट प्लेस दिखाते हैं, जो उनका पूल एरिया है। सामंथा अक्सर अपने पूल एरिया से अपनी कई हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, एक्ट्रेस पूल के पास खड़ी होकर कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। इस दौरान सामंथा का आधा चेहरा बालों से ढाका हुआ है, जिसमें वह काफी सुदंर लग रही हैं।

(ये भी पढ़ें: करोड़ों की कार में घूमते हैं बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर, कपल की कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान)

samantha house photo

खास बात ये है कि, वह अपने पूल एरिया के पास ही अपनी सुबह की शुरुआत करती हैं। वह अक्सर यहां पर योगा करती नजर आती हैं, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने कई बार शेयर की हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, सामंथा पूल एरिया में योगा कर रही हैं। इसके अलावा, एक्ट्रेस कई बार इस एरिया की शांति के बीच अपना काम भी करती हुई नजर आई हैं। 

samantha akkineni

सामंथा अक्किनेनी के घर में सुंदर गार्डन

सामंथा अक्किनेनी को गार्डनिंग का भी काफी ज्यादा शौक है। इसी वजह से एक्ट्रेस ने साल 2020 में लॉकडाउन में अपने घर में छोटा सा एक गार्डन बनाया था, जहां पर उन्होंने कई तरह के छोटे-छोटे पौधे लगा रखे हैं। इस गार्डन का एक वीडियो सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें एक्ट्रेस ने फैंस को अपने गार्डन की एक झलक दिखाई थी। इस वीडियो में सामंथा कभी पौधों को पानी देते हुए, तो कभी उनकी महक को सूंघते हुए नजर आ रही हैं।

सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य का आलीशान बेडरूम

सामंथा अक्किनेनी ने अपने घर को बाहर से जितना नेचुरल ब्यूटी से सजाया हुआ है, उतना ही एक्ट्रेस ने अपने घर को अंदर से क्लासी लुक दिया है। उनका और चैतन्य का बेडरूम काफी सिंपल और खूबसूरत है। एक्ट्रेस ने अपने बेडरूम में फुली व्हाइट टच दिया हुआ है, जहां पर कमरे की दीवारें, बेड और काउच तक सब कुछ व्हाइट हैं। तस्वीर में सामंथा अपने रूम में जमीन पर बैठकर ध्यान लगा रही हैं। इस दौरान बैकग्राउंड में उनका रूम साफ देखा जा सकता है, जहां पर चारों ओर सिर्फ व्हाइट रंग और इसी कलर का सामान नजर आ रहा है।

samantha akkineni house

samantha akkineni photos

एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी का किचन एरिया

एक्ट्रेस का किचन एरिया भी काफी मॉर्डन स्टाइल में बनाया हुआ है। साल 2020 में सामंथा अक्किनेनी ने अपने बर्थडे के मौके पर कुछ तस्वीरें व एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनके किचन एरिया की झलक साफ देखने को मिल रही है। दोनों तस्वीरें सामंथा के बर्थडे सेलिब्रेशन की हैं। लेकिन वीडियो में एक्ट्रेस का पूरा किचन साफ नजर आ रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, चैतन्य अपनी लविंग वाइफ के लिए बर्थडे केक बना रहे हैं। एक्ट्रेस के किचन में ब्राउन फर्नीचर का काम किया हुआ हैं। इतना ही नहीं, इस एरिया का फर्श भी डार्क कलर के मार्बल से लैस हैं।

सामंथा अक्किनेनी के घर की स्पेशल जगह

आइए अब आपको सामंथा और चैतन्य के घर के उस एरिया में लेकर चलते हैं, जो काफी यूनिक है। एक्ट्रेस ने अपने घर में एक ऐसा एरिया भी बनवा रखा है, जहां पर सिर्फ म्यूजिक सिस्टम के अलावा कुछ नहीं लगा हुआ है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, सामंथा अपने डॉग के साथ जमीन पर सो रही हैं। इस दौरान उनके बैकग्राउंड में दीवार में लगा म्यूजिक सिस्मट साफ नजर आ रहा है और इस पूरे रूम में ब्राउन टच दिया हुआ है, जिसमें फर्श से लेकर दीवारों तक का कलर ब्राउन है।

samantha akkineni photoshot

samantha akkineni house

सामंथा अक्किनेनी का करियर

सामंथा ने साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘ये माया चेसावे’ से डेब्यू किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने साउथ इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी कदम रख दिया है। सामंथा ‘द फैमिली मैन’ के अपकमिंग सीजन के जरिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रही हैं। इस थ्रिलर वेब सीरिज में वह श्रीलंकाई तमिलियन राजी की भूमिका में नजर आएंगी, जिसका ट्रेलर भी रिलीज हो गया है।

samantha akkineni husband

फिलहाल, इन तस्वीरों से साफ है कि, सामंथा ने अपने घर को काफी सिंपल और क्लासी लुक दे रखा है, तो आपको सामंथा और नागा चैतन्य का ये खूबसूरत घर कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।  

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.