By Vidushi Gupta Last Updated:
वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ फेम एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) आजकल अपने कथित तौर पर अलग होने की खबरों के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि, उनकी शादी में दिक्कतें चल रही हैं, जिस वजह से कपल तलाक लेना चाहता है। हालांकि, दोनों की तरफ से अब तक इस पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। इस बीच सामंथा ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिससे उनके अपने पति से अलग होने की चर्चाएं और तेज हो गई हैं।
पहले सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य की लव स्टोरी पर एक नजर डाल लेते हैं। नागा चैतन्य साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के बड़े बेटे हैं। दोनों की पहली मुलाकात साल 2009 में फिल्म 'ये माया चेसवे' के सेट पर हुई थी। यहीं पर दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार भी हो गया। कपल ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद दोनों 6 अक्टूबर 2017 को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए थे। कपल ने पहले दक्षिण भारतीय और फिर ईसाई दोनों ही रीति-रिवाज के अनुसार शादी रचाई थी।
(ये भी पढ़ें: पति नागा चैतन्य के लिए पहली बार जिम गई थीं सामंथा अक्किनेनी, एक्ट्रेस ने फैंस को बताई स्टोरी)
अब आपको बताते हैं सामंथा के पोस्ट के बारे में। दरअसल, 15 सितंबर 2021 को सामंथा ने ‘ऐनी फ्रैंक’ का एक क्वोट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इस क्वोट में लिखा है, “हर किसी के अंदर एक गुड न्यूज होती है। गुड न्यूज ये है कि, आपको ये नहीं पता कि, आप कितने महान हो सकते हैं। आप कितना प्यार कर सकते हैं। आप क्या हासिल कर सकते हैं। और आपकी काबिलियत क्या है।” इस पर एक्ट्रेस ने #MYMOMMASAID लिखा है।
सामंथा और नागा की साढ़े तीन साल की शादी में दरार की अटकलें तब लगाई जाने लगी थीं, जब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट और ट्विटर अकाउंट से अपना सरनेम अक्किनेनी हटा दिया था और उसकी जगह सिर्फ ‘S’ लिखा था। उनके इस कदम ने सभी को हैरान कर दिया था, जिस वजह से दावा किया जाने लगा कि, उनके और उनके पति नागा चैतन्य के बीच चीजें खराब हो रही हैं।
(ये भी पढ़ें: सामंथा अक्किनेनी के घर की तस्वीरें: स्वीमिंग पूल से एक्ट्रेस को है बहुत लगाव, देखें फोटोज)
वहीं, इस बारे में सामंथा अक्किनेनी ने ‘फिल्म कंपेनियन’ को एक इंटरव्यू दिया था, इसमें जब एक्ट्रेस से उनके और उनके पति नागा चैतन्य की तलाक की अफवाहों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने काफी मुस्कराते हुए बताया था कि, ये सभी रिपोर्ट्स गलत हैं और वह इस तरह की फालतू खबरों पर बहुत ही कम रिस्पॉन्स देना पसंद करती हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि, आज के समय में हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है, इसलिए लोग अपनी राय किसी भी चीज पर रख सकते हैं।
फिलहाल, हम तो यही चाहते हैं कि, नागा चैतन्य और सामंथा अक्किनेनी जल्द से जल्द अपने आपसी मतभेदों को सुलझा लें। तो आपको एक्ट्रेस का ये पोस्ट कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।