साउथ इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि अपने बेबाक अंदाज, अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी और शानदार स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने फिल्म ‘ये माया चेसावे’ से अपने करियर की शुरुआत की थी और बहुत कम समय में ही वह इंडस्ट्री की सबसे चहेती एक्ट्रेस बन गईं। यही नहीं, एक्ट्रेस ने वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ से बॉलीवुड में भी एंट्री कर ली है। फिल्म ‘पुष्पा’ में ‘ऊ अंटावा’ गाने पर एक्ट्रेस का जबरदस्त डांस आज भी ट्रेंड करता है।
हालांकि, प्रोफेशनल लाइफ सक्सेसफुल होने के बावजूद उनकी पर्सनल लाइफ काफी परेशानियों से भरी रही। सामंथा रुथ प्रभु ने 6-7 अक्टूबर 2017 को अभिनेता नागा चैतन्य के साथ क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। हालांकि, शादी के 4 साल बाद यानी 2 अक्टूबर 2021 को सामंथा और चैतन्य ने अपने तलाक की घोषणा से सभी को हैरान कर दिया था। चैतन्य से अलग होने के चलते उन्हें काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा, लेकिन वह हमेशा मजबूत बनी रहीं। चैतन्य से अलग होने के बाद वह अकेले अपनी जिंदगी बिता रही हैं।
(ये भी पढ़ें- विजय देवरकोंडा का घर है बेहद खूबसूरत, लिविंग रूम से लेकर बार कॉर्नर तक, सब कुछ है आलीशान)
सामंथा वर्तमान समय में एक महलनुमा घर में रहती है, जो हैदराबाद में जुबली हिल्स के इलाके में स्थित है। अपने पूर्व पति नागा चैतन्य से अलग होने से पहले सामंथा इस आरामदायक घर में उनके साथ रहती थीं। ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, नागा ने यह घर एक तेलुगु राजनेता मुरली मोहन से खरीदा था, क्योंकि वह घर के आधुनिक बुनियादी ढांचे से प्रभावित थे। शानदार घर में लुभावने दृश्यों के साथ अच्छी तरह से सजाए गए कोने, हाई क्लास सोफा और एक सुंदर हरा-भरा बगीचा है।
सामंथा का बेडरूम बहुत सुंदर है। इसमें गहरे भूरे रंग के हेडबोर्ड और सफेद बिस्तर के साथ क्वीन साइज बिस्तर है, जो कमरे के सफेद फर्श को पूरी तरह से ट्विन करता है। पलंग के दोनों किनारों पर एक हल्की लकड़ी की साइड टेबल रखी गई है, जिस पर कांच के रंगों के साथ मिनिमलिस्टिक लैंप रखे गए हैं। आइवरी और ब्राउन कलर के पर्दे कमरे में और अधिक ग्लैमर जोड़ते हैं। इसके अलावा सामंथा के बेडरूम में एक हरे रंग की रजाई वाली बेंच भी रखी गई है, जो एरिया के ऑल-व्हाइट लुक से पूरी तरह मेल खाती है।
बेडरूम की तरह ही समांथा का लिविंग रूम भी व्हाइट टोन से भरा हुआ है। ऑफ-व्हाइट लेदर सोफा लिविंग रूम को अट्रैक्टिव बनाता है और उस पर रखे गुलाबी फर वाले कुशन एरिया में एक ओम्फ फैक्टर जोड़ते हैं। इसके अलावा उनके लिविंग रूम में एक बड़ा सा टीवी रखा हुआ है।
सामंथा का बैकयार्ड काफी क्लासी है और यह एक बहुत ही शांत जगह है। इस क्षेत्र में कुछ सफेद कुर्सियां, एक घास का कालीन और एक आरामदायक लाउंज एरिया है। इसके अलावा सामंथा के बैकयार्ड में बैठने की जगह के बगल में एक स्विमिंग पूल भी है। सामंथा जब भी घर पर होती हैं तो इस एरिया में अपना समय बिताना पसंद करती हैं। चाहे नोवल पढ़ना हो, वर्कआउट करना हो या काम की बैठकों में भाग लेना हो, अभिनेत्री यह सब अपने बैकयार्ड में ही करती हैं। एरिया में एक पूरी तरह से सफेद छत है, सफेद धातु की दीवारें हैं और कुछ कुर्सियों को बाहरी एरिया में रखा गया है।
सामंथा को बागवानी करना पसंद है। अभिनेत्री को अपने बगीचे में बटरहेड लेट्यूस, पालक और गोभी जैसी विभिन्न सब्जियां उगाना पसंद है, जो उनके बैकयार्ड के ठीक बगल में है। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद सामंथा अपने बगीचे को बनाए रखना सुनिश्चित करती हैं।
सामंथा के आलीशान घर में मॉडर्न स्टाइल किचन है। उनकी खुली रसोई में सफेद दीवारें हैं, और लकड़ी की अलमारियां इसे अट्रैक्टिव बनाती हैं। इसके अलावा किचन में स्लैब पर कुछ इंडोर प्लांट्स भी लगाए गए हैं, जो इलाके की खूबसूरती से मेल खाते हैं।
सामंथा के डाइनिंग एरिया को मिट्टी के रंग से सजाया गया है और भूरे रंग की बनावट वाली दीवारें इसमें और अधिक ग्लैमर जोड़ती हैं। इस एरिया में कुछ लाल साबर कुर्सियां और भूरे रंग के संगमरमर के साथ एक बड़ी खाने की मेज भी है। इसके अलावा कुछ लो-हैंगिंग पेंडेंट लाइट्स छत से लटकती हैं। इस एरिया को फूलों के गुलदस्ते और शोपीस से खूबसूरती से सजाया गया है।
सामंथा के आलीशान घर के बैकयार्ड में एक खूबसूरत इनडोर स्विमिंग पूल है। अभिनेत्री अक्सर अपने प्यारे पालतू जानवरों के साथ खेलती और धूप में सेखती हुई नजर आती हैं। यहां एक भगवान बुद्ध की मूर्ति लगाई गई है और बैकग्राउंड में एक डिजाइनिंग दीवार भी देखी जा सकती है। इसके अलावा पूल को उसकी हवेली से कांच के दरवाजे से अलग किया गया है।
(ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण का आलीशान घर: 4 बीएचके के आशियाने को कपल ने दिया है मॉडर्न-रेट्रो लुक)
फिलहाल, आपको सामंथा के घर की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।