By Varsha Kharkhodia Last Updated:
साउथ इंडस्ट्री की दीवा सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) एक फैशन आइकॉन हैं। उनके फैंशन सेंस का हर कोई दीवाना है। हर लुक में वो बेहद कमाल की लगती हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फोटोशूट की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। आइए आपको दिखाते हैं उनका लुक।
सामंथा साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इसके साथ ही उन्होंने हिंदी सिनेमा में वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ से डेब्यू किया था, जो सुपरहिट रही थी। साउथ और हिंदी इंडस्ट्री में वो अपनी शानदार एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। हालांकि, इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि, फैशन के मामले में भी वो कम नहीं हैं।
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट शादी के बाद 18,500 रुपये के खूबसूरत पिंक कलर के सूट में आईं नजर)
कुछ दिन पहले, सामंथा ने अपने इंस्टा हैंडल से एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो पीले रंग के रॉमपर में नजर आ रही थीं। ये फोटो उनके ‘कोस्मो इंडिया’ मैगजीन शूट से था, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। सामने आई फोटो में वो बटन-डाउन शर्ट के साथ पीले रंग का सिल्क ऑर्गेना रॉमपर में दिख रही थीं, जो फ्लोरल प्रिंटेड था। उन्होंने अपने लुक को ब्लू कलर के ब्रालेट के साथ पेयर किया था और ओपन बीची कर्ल्स के साथ इसे पूरा किया था। इस लुक के साथ उन्होंने नैचुरल मेकअप रखा था। हालांकि, आंखों के अंदरूनी कोने में पीले रंग के पॉप ने उनके लुक को एक अलग ही वाइब दी थी।
हमें सामंथा का लुक बहुत पसंद आया और हमने आउटफिट के बारे में जांच-पड़ताल की। थोड़ी खोजबीन करने के बाद हमें पता चला कि, यह शानदार शॉर्ट रॉमपर शिवन और नरेश के 'गार्डेनिया' के कलेक्शन से है। इस आउटफिट का प्राइस किसी को भी हैरान कर सकता है। आधिकारिक वेबसाइट पर इस रॉमपर की कीमत 38,950 रुपये है।
(ये भी पढ़ें-19 साल की हुईं न्यासा देवगन, अजय देवगन और काजोल ने शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें)
इसके अलावा, उन्होंने एक और फोटो ‘कोस्मो इंडिया’ मैगजीन से शेयर की थी, जिसमें एक्ट्रेस ने नेचर थीम पर बेस्ड को-ऑर्ड सेट पहना था। उन्होंने स्ट्रैपलेस ब्रालेट के साथ मैचिंग थाई-स्लिट स्कर्ट पहनी थी। इस लुक को सामंथा ने एक पेंडेंट, इयर स्टड्स, मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ कंप्लीट किया था। इस लुक में भी वो बला की खूबसूरत लग रही थीं।
सामंथा की ये ड्रेस फैशन डिजाइनर राहुल मिश्रा के कलेक्शन से थी। ये ड्रेस 149,000.00 रुपए की है। अगर आप भी इस ड्रेस को खरीदना चाहती हैं, तो आपको अपनी जेब को काफी ढीली करनी पड़ेगी।
(ये भी पढ़ें- 'पांड्या स्टोर' फेम अक्षय खरोदिया बने पिता, पत्नी दिव्या पुनेथा ने नन्ही परी को दिया जन्म)
फिलहाल, हमें तो सामंथा हर लुक में बेहद पसंद आती हैं। वैसे, आपको उनका ये लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कई सुझाव हो तो अवश्य दें।