संभावना सेठ ने कहा- 'अविनाश से शादी करने पर लोगों ने उड़ाया था उनका मजाक', बताई वजह

यूट्यूबर और अभिनेत्री संभावना सेठ ने हाल ही में, एक इंटरव्यू में बताया कि, जब उन्होंने अपने जीवन के प्यार अविनाश द्विवेदी के साथ शादी की थी, तो लोग उन पर क्यों हंसे थे। आइए इस बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

संभावना सेठ ने कहा- 'अविनाश से शादी करने पर लोगों ने उड़ाया था उनका मजाक', बताई वजह

टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री संभावना सेठ (Sambhavna Seth) एक लोकप्रिय यूट्यूबर हैं। उनके लाखों प्रशंसक हैं, जो उनसे प्यार करते हैं। वह नियमित रूप से अपने पति अविनाश द्विवेदी के साथ अपने यूट्यूब चैनल पर व्लॉग साझा करती हैं। अविनाश और संभावना ने साल 2016 में शादी की थी और तब से वे अपने वैवाहिक जीवन का आनंद ले रहे हैं।

sambhavna seth

संभावना सेठ ने साल 2001 में फिल्म 'पागलपन' के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी। उन्होंने 'डांसिंग क्वीन, 'दिल जीतेगी देसी गर्ल', और 'वेलकम-बाज़ी मेहमान नवाज़ी' सहित कई टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया है। हाल ही में एक मीडिया इंटरेक्शन में संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने अपने रिश्ते के बारे में खुलासा किया और अपनी शादी के बारे में कुछ लोगों की राय साझा की। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

sambhavna

दरअसल, आरजे सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक बातचीत में संभावना सेठ ने उस समय के बारे में बात की, जब अविनाश द्विवेदी से शादी करने के लिए उनका मजाक उड़ाया गया था। बातचीत में अभिनेत्री ने खुलासा किया कि, मनोरंजन इंडस्ट्री के लोग उन पर हंसे थे, जब वह अपने पति के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं, क्योंकि उनके पास न कार थी, न घर, न कुछ भी। अपने पति के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "अरे आपको पता नहीं है कि, मेरे पर लोग कितना हंसे हैं, जब मैंने शादी की थी, तो उस वक्त बहुत लोग हंसे थे। इंडस्ट्री के लोग विशेष रूप से, क्योंकि उन्हें लगता था कि, मैंने उन्हें चुना है, जिनके पास पैसा नहीं है, ना गाड़ी है ना कुछ है। लेकिन मुझे पता था कि, इसकी गहराई क्या है। मुझे भरोसा और विश्वास था, जो आज लोगों को दिख रहा है।"

(ये भी पढ़ें- नीता अंबानी ने राधिका मर्चेंट को बताया- 'सबसे प्यारी', अरंगेत्रम में प्रदर्शन के बाद लुटाया प्यार)

बातचीत में आगे बढ़ते हुए संभावना सेठ ने यह भी साझा किया कि, उनके पति लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफार्म के तहत बड़ी फिल्मों और बड़ी प्रोजेक्ट के लिए लिख रहे हैं और उन्होंने बताया कि, लोग उनकी सफलता को और देखेंगे। उन्होंने खुलासा किया कि, वह हमेशा से जानती थीं कि, उनके पति अविनाश जीवन में बहुत कुछ करेंगे और अब लोग इसे देख रहे हैं। इंटरव्यू में संभावना ने अपने असफल गर्भधारण अगले फेज के लिए अपनी योजनाओं के बारे में बात की। अभिनेत्री ने बताया कि, अपने पिता के निधन से पहले, उन्होंने उनसे अपने पोते का चेहरा दिखाने के लिए कहा था और तब से वह जल्द से जल्द एक बच्चे की योजना बनाने के लिए दृढ़ हैं। 

sambhavna

इसके पहले, अविनाश ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें कपल ने बताया था कि, वो 3-4 सालों से आईवीएफ के जरिए बच्चा प्लान कर रहे हैं। लेकिन वो असफल रहे हैं। उन्होंने ये भी बताया था कि, वो इस बारे में इसलिए बात कर रहे हैं, क्योंकि कई लोग उन्हें इसलिए ट्रोल कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें कोई बच्चा नहीं है। बकौल अविनाश, "हम 3 से 4 साल से बच्चे की योजना बना रहे हैं। आईवीएफ ही एक एक तरीका बचा है। कुछ लोगों को इसके बारे में पता हो सकता है और कुछ को नहीं। हमने इसे 4 बार आजमाया और असफल रहे।"

(ये भी पढ़ें- शहीर शेख ने बेटी अनाया संग क्यूट वीडियो किया शेयर, लाडली के साथ खेलते दिखे एक्टर)

वीडियो में संभावना ने माना था कि, वे 4 नहीं बल्कि 5 साल से बच्चे के लिए कोशिश कर रही हैं। ट्रोलर्स उन्हें बढ़ती उम्र के लिए भी अपने निशाने पर लेते हैं। इस पर एक्ट्रेस ने कहा था, "बच्चे के लिए मेरी उम्र तब से है जब मैंने शादी की थी। मुझे कठिनाई आने वाली थी, ये मुझे पता था। मैं अविनाश से उम्र में बड़ी हूं। फिर भी उनको पता था कि, ये परेशानी आने वाली है।"

sambhavna

फिलहाल, संभावना और अविनाश की जोड़ी के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.