संभावना सेठ ने 4 असफल IVF और ट्रोलिंग पर बयां किया दर्द, कहा- '5 साल से कर रहे हैं ट्राई'

हाल ही में, एक्ट्रेस संभावना सेठ ने अपनी असफल आईवीएफ जर्नी और ट्रोलिंग पर अपना दर्द बयां किया है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

संभावना सेठ ने 4 असफल IVF और ट्रोलिंग पर बयां किया दर्द, कहा- '5 साल से कर रहे हैं ट्राई'

एक्ट्रेस संभावना सेठ (Sambhavna Seth) और उनके पति अविनाश द्विवेदी (Avinash Dwivedi) की शादी को 6 साल हो गए हैं। इस कपल ने 14 जुलाई 2016 को सात फेरे लिए थे। तब से कपल को बच्चा नहीं हुआ है। इस कारण उन्हें सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल किया गया है। हाल ही में, उन्होंने अपनी आईवीएफ जर्नी और ट्रोलिंग के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

sambhavna seth

संभावना और अविनाश अपने-अपने यूट्यूब चैनल पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों अपने वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। दर्शक भी उनके वीडियोज पर प्यार लुटाते हैं। हाल ही में, अविनाश ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने और संभावना ने अपनी लाइफ से जुड़ा एक अहम किस्सा लोगों के साथ शेयर किया है। उन्होंने बताया कि, वो 3-4 सालों से आईवीएफ के जरिए बच्चा प्लान कर रहे हैं। लेकिन वो असफल रहे हैं। उन्होंने ये भी बताया कि, वो इस बारे में इसलिए बात कर रहे हैं, क्योंकि कई लोग उन्हें इसलिए ट्रोल कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें कोई बच्चा नहीं है। बकौल अविनाश, "हम 3 से 4 साल से बच्चे की योजना बना रहे हैं। आईवीएफ ही एक एक तरीका बचा है। कुछ लोगों को इसके बारे में पता हो सकता है और कुछ को नहीं। हमने इसे 4 बार आजमाया और असफल रहे।"

sambhavna seth

(ये भी पढ़ें- बिकिनी में केक काटने पर ट्रोल हुईं आमिर खान की बेटी आइरा, ​नेटिजंस ने कहा- 'बेशर्म')

ट्रोलिंग पर छलका संभावना का दर्द

संभावना ने ट्रोलिंग पर भी बात की, जिसमें उन्हें पिछले कई सालों से गैर-मतलबी बातें कही जा रही हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो वास्तव में उनके लिए चिंतित थे और चाहते थे कि, उन्हें बच्चे हों। संभावना ने माना कि, वे 4 नहीं बल्कि 5 साल से बच्चे के लिए कोशिश कर रही हैं। ट्रोलर्स उन्हें बढ़ती उम्र के लिए भी अपने निशाने पर लेते हैं। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'बच्चे के लिए मेरी उम्र तब से है जब मैंने शादी की थी। मुझे कठिनाई आने वाली थी, ये मुझे पता था। मैं अविनाश से उम्र में बड़ी हूं। फिर भी उनको पता था कि, ये परेशानी आने वाली है।''

sambhavna seth

दर्दनाक रही संभावना की आईवीएफ प्रक्रिया

अभिनेत्री ने आईएफ की प्रक्रिया के बारे में भी बात की है, जो काफी दर्दनाक और यातनापूर्ण रही है। उन्होंने बताया कि, उनका वजन इसलिए बढ़ रहा है कि, क्योंकि वो 4 सालों से आईवीएफ करा रही हैं। अविनाश ने कहा कि, वे आईवीएफ के लिए अपने प्रयास इसलिए सार्वजनिक कर रहे हैं, ताकि उनका ऑनलाइन परिवार इस बारे में जान सके।

sambhavna

(ये भी पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा ने कर ली सगाई, मिस्ट्री बॉय के कंधे पर हाथ रख फ्लॉन्ट की अपनी इंगेजमेंट रिंग)

आगे अविनाश ने कहा, "इस प्रक्रिया में महिला को बहुत सारे इंजेक्शन लगते हैं। ढेर सारी दवाओं के बिल होते हैं, कई चिकित्सा प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है और बॉडी में हजारों चेंज होते हैं। उस वजह से एक महिला जिस प्रक्रिया से होकर जाती है, उस पर आप गंदे कमेंट्स न करें तो अच्छा रहेगा। हम दोनों ने साथ में उस यात्रा को देखा है और ये मानसिक और शारीरिक रूप से एक कपल के लिए बहुत मुश्किल होता है।" यहां देखें पूरा वीडियो।

फिलहाल, हम उम्मीद करते हैं कि, संभावना जल्द ही मां बन जाएं। वैसे, आपको हमारी स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.