शादी के बाद संग्राम सिंह नहीं बदलवाएंगे पत्नी पायल रोहतगी का नाम, कहा- 'यही उनकी पहचान है'

हाल ही में, स्टार कपल संग्राम सिंह और पायल रोहतगी ने शादी रचाई है। अब रेसलर का कहना है कि, वह अपनी लविंग वाइफ का सरनेम नहीं चेंज कराएंगे, क्योंकि यही उनकी पहचान है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

शादी के बाद संग्राम सिंह नहीं बदलवाएंगे पत्नी पायल रोहतगी का नाम, कहा- 'यही उनकी पहचान है'

टीवी एक्ट्रेस पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड व इंडियन रेसलर संग्राम सिंह के साथ 9 जुलाई 2022 को शादी रचाई थी। 12 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। संग्राम ने कुछ सामाजिक मानदंडों को तोड़ने का फैसला किया है। हाल ही में, उन्होंने बताया है कि, वह अपनी पत्नी को सरनेम बदलने के लिए नहीं कहेंगे।

payal sangram

पहले ये जान लीजिए कि, 9 जुलाई 2022 को पायल और संग्राम ने 'प्यार के शहर' आगरा में शादी रचाई थी, जिसकी तस्वीरें अभी भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अपनी शादी में पायल ने लाल रंग का जोड़ा पहना था। इसे उन्होंने वी नेकलाइन ब्लाउज के साथ पेयर किया था। वहीं, संग्राम सिंह ने आइवरी कलर की शेरवानी पहनी थी। दोनों अपने-अपने आउटफिट्स में काफी प्यारे लग रहे थे। 

payal sangram

(ये भी पढ़ें- पूजा भट्ट ने की अपनी लव लाइफ पर बात, कहा- 'मुझे केवल सिक्स-पैक में दिलचस्पी है')

अब बात करते हैं संग्राम के लेटेस्ट इंटरव्यू की। दरअसल, संग्राम ने अपनी शादी में कई सामाजिक मानदंडों को तोड़ा है। उनका कहना है कि, वह समानता में विश्वास करते हैं और कभी भी पायल को उनका सरनेम बदलने के लिए नहीं कहेंगे। बकौल संग्राम, "यही उनकी पहचान और उनकी पसंद है।

payal sangram

संग्राम सिंह ने ये भी खुलासा किया कि, उन्होंने अपनी शादी में कोई दहेज नहीं लिया। उन्होंने साझा किया कि, उन्होंने शादी में शगुन के रूप में सिर्फ एक रुपया लिया। बकौल संग्राम, "मैं पूरी तरह से दहेज के खिलाफ हूं। यह मुझे परेशान करता है, जब लड़के दुल्हन के परिवार से पैसे, उपहार और कार मांगते हैं। मेरी शादी में मैंने केवल एक रुपया लिया है।"

payal sangram

(ये भी पढ़ें- नीतू चंद्रा का बड़ा खुलासा, एक बिजनेसमैन 25 लाख रुपए में बनाना चाहता था 'सैलरीड वाइफ')

रेसलर आगे कहते हैं, "माता-पिता अपने बच्चों को पालने में इतना खर्च करते हैं और फिर उनसे दहेज मांगना पूरी तरह से गलत है। मैं अपने माता-पिता से शादी के खर्च के लिए भी कुछ नहीं ले रहा हूं। हम यह सब अपने आप कर रहे हैं। ऐसा ही होना चाहिए। मैं लोगों से इस उदाहरण का पालन करने का अनुरोध करूंगा।"

payal sangram

फिलहाल, संग्राम के इस फैसले पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.