पति शोएब या बेटे इजहान नहीं हैं सानिया मिर्जा का पहला प्यार, खुद टेनिस प्लेयर ने किया खुलासा

हाल ही में, भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने अपने पहले प्यार के बारे में खुलासा किया है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

पति शोएब या बेटे इजहान नहीं हैं सानिया मिर्जा का पहला प्यार, खुद टेनिस प्लेयर ने किया खुलासा

भारतीय टेनिस सेंसेशन सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने 12 अप्रैल 2008 को अपने बॉयफ्रेंड व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ शादी रचाई थी। तब से बहुत प्यार करने वाले जोड़े ने अपने रोमांस से फैंस को कभी निराश नहीं किया। इस कपल को 30 अक्टूबर 2018 को एक बेटे का आशीर्वाद मिला, जिसका नाम इन्होंने इजहान मिर्जा मलिक रखा है।

sania

हाल ही में, सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने अपने पहले प्यार के बारे में खुलासा किया है। टेनिस प्लेयर के पति शोएब मलिक या उनके बेटे इजहान मिर्जा मलिक उनका पहला प्यार नहीं हैं।

sania

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट के मायके से बिलकुल अलग ​है उनका ससुराल, एक्ट्रेस ने करण के शो में किया खुलासा)

वीडियो की शुरुआत सानिया के फोटोशूट के स्टिल से होती है, जिसमें वह एक सफेद टी-शर्ट में नीले रंग की टाई-डाइड को-ऑर्ड सेट के साथ दिखाई दे रही हैं। इसके ऊपर उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "यह कमाल है, लेकिन।" इसके बाद वीडियो में उनके टेनिस टूर्नामेंट की तस्वीरों की एक सीरीज दिखाई देती है। इन फोटोज के ऊपर उन्होंने लिखा, "टेनिस जीवन है"। इस वीडियो के साथ सानिया ने कैप्शन में लिखा है, ''टेनिस हमेशा मेरा पहला प्यार रहेगा।''

सानिया एक सफल टेनिस प्लेयर के साथ एक प्यारी पत्नी और लविंग मॉम भी हैं। वह अक्सर अपने परिवार के साथ इंस्टा हैंडल पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। मई 2021 में सानिया ने शोएब और इजहान के साथ ईद मनाई थी। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे के साथ ट्विन किया था। उन्होंने हरे रंग के कुर्ते के साथ मैचिंग ग्रीन पलाज़ो पैंट पहनी थी। इसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दूसरी तरफ नन्हे इजहान ने हरा कुर्ता और सफेद पायजामा पहना हुआ था। इस अवतार में वे बेहद क्यूट लग रहे थे

sania

sania

(ये भी पढ़ें- विद्या बालन ने किया पति सिद्धार्थ रॉय कपूर और परिवार संग फैमिली डिनर, तस्वीरें आईं सामने)

फिलहाल, आपको सानिया का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.