सानिया मिर्जा बहन अनम मिर्जा बनीं मां, यूनिक तरीके से शेयर की खुशखबरी

टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा ने हाल ही में, अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सानिया मिर्जा बहन अनम मिर्जा बनीं मां, यूनिक तरीके से शेयर की खुशखबरी

पॉपुलर टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा (Anam Mirza) और असद अजहरुद्दीन (Mohammad Asaduddin) ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। अनम और असद ने साल 2019 में एक भव्य समारोह में शादी की थी। निकाह के करीब 3 साल बाद वह माता-पिता बने हैं।

anam mirza

अनम मिर्जा अपने निकाह में एक मुस्लिम दुल्हन के रूप में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने गुलाबी रंग में हैदराबादी दुपट्टा लिया था, जिससे वह एक राजकुमारी की तरह लग रही थीं। दूसरी ओर उनके पति असद ने मैचिंग गोल्डन पगड़ी के साथ एक बेज शेरवानी चुनी थी।

Sania Mirza, Anam Mirza and Asad

(ये भी पढ़ें- शाहरुख खान की फैमिली ने अपने घर 'मन्नत' की छत पर फहराया तिरंगा, व्हाइट ड्रेस में की ट्विनिंग)

15 अगस्त 2022 को अनम और उनके पति असद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बच्चे के आगमन की घोषणा की। उन्होंने 'बॉस बेबी गर्ल' की एक एनिमेटेड तस्वीर पोस्ट की। इस पर लिखा है, ''यह एक लिटिल बॉस लेडी है। बेबी अनम असद यहां है।'' इसके साथ ही उन्होंने एक हार्ट इमोजी पोस्ट किया। जिसके बाद उनके करीबी और परिवार वाले उन पर बधाई संदेशों की बौछार करने लगे। यहां देखें पोस्ट।

anam mirza

(ये भी पढ़ें- मिलिए शहीद भगत सिंह की 'पत्नी' दुर्गावती देवी सेः ऐसे की थी शहीद-ए-आजम की मदद)

21 मार्च 2022 को अनम ने अपने भतीजे इज़हान मिर्ज़ा मलिक का एक वीडियो अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर करके अपनी गर्भावस्था की खबर की घोषणा की थी। वीडियो में अनम ने इज़हान से पूछा कि, मासी के पेट में क्या है। इस पर वह मुस्कुराए और बोले- 'बेबी।' इसके ऊपर अनम ने लिखा था, 'हम एक बच्चा पैदा कर रहे हैं।' अनम ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, ''बेबी अनम असद रास्ते मे है, कृपया दुआ करें।''

19 जुलाई 2022 को अनम मिर्जा के परिवार ने उनके लिए एक भव्य गोद भराई की मेजबानी की थी। समारोह में अनम एक सफेद ड्रेस में बहुत सुंदर लग रही थीं और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। उन्होंने अपने लुक को सटल मेकअप से पूरा किया था। दूसरी ओर उनके पति असद ने एक ब्लैक शर्ट और मैचिंग पैंट का विकल्प चुना था।

anam

(ये भी पढ़ें- इन पत्नियों ने बढ़ाया है देश का सम्मान, अपने पति के शहीद होने के बाद जॉइन की 'भारतीय सेना')

फिलहाल, हम अनम की बच्ची की तस्वीरें देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। तो आपका इस पर क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.