advt
भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा (Sania Mirza) के नन्हें राजकुमार इजहान मिर्जा मलिक (Izhaan Mirza Malik) के फोटोज सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। 30 अक्टूबर 2018 को सानिया मिर्जा और शोएब मलिक (Shoaib Malik) के घर जन्मे इजहान क्यूट स्टार किड्स में से एक हैं। जन्म के बाद से सानिया और शोएब अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के बीच इजहान की कई तस्वीरें शेयर कर चुके हैं। इजहान की फोटोज आते ही सोशल मीडिया पर छा जाती हैं।
advt
हाल ही में सानिया ने बेटे इजहान की अपनी प्यारी मां और उसके नानी नसीमा मिर्जा (Nasima Mirza) के साथ एक फोटो शेयर की है। फोटो में इजहान कुर्ता पायजामा और जैकेट पहने हुए दिख रहे हैं। (ये भी पढ़ें: सानिया मिर्जा के बेटे इजहान खाला अनम मिर्जा संग शेयर करते हैं जबरदस्त बॉन्डिंग, देखिए ये तस्वीरें)
advertisement
advt
ये तस्वीर ईद वाले दिन की लग रही है। हालांकि इसको शेयर करते हुए सानिया ने कुछ नहीं लिखा है। लेकिन फोटो में इजहान बहुत ही क्यूट लग रहे हैं। फैंस को ये तस्वीर खूब पसंद आ रही है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब इजहान की तस्वीरों ने लोगों का दिल जीता हो। इससे पहले भी कई ऐसी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।
advt
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सानिया और उनके पति शोएब मलिक लॉकडाउन की वजह से एक दूसरे से दूर हैं, जिसके कारण सानिया काफी परेशान हैं। सानिया ने बताया कि उनके पति सियालकोट में है, जबकि वे खुद अपने बेटे के साथ हैदराबाद में रह रही हैं। (ये भी पढ़ें: ये है वो आलीशान बंगला जहां ऋतिक रोशन एक्स वाइफ सुजैन खान और बच्चों के साथ कर रहे हैं एन्जॉय)
advertisement
advt
बता दें कि कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन से पहले सानिया अमेरिका में थी। फेड कप प्लेऑफ में ऐतिहासिक जीत के बाद सानिया को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट खेलने अमेरिका जाना था लेकिन जब तक वह पहुंची टूर्नामेंट रद्द हो गया था। वह भारत लौट आईं वहीं शोएब उस समय पाकिस्तान सुपर लीग खेल रहे थे।
advt
सानिया ने आगे कहा, '' शोएब पाकिस्तान में हैं और मैं भारत में, हमारे लिए यह मुश्किल समय है क्योंकि हमारा छोटा बच्चा है। मैं नहीं जानती इजहान कब दोबारा अपने अब्बा से मिल पाएगा। वो रोजाना घर जाने की बात कहता है आखिर कब हम पाकिस्तान जा पाएंगे कुछ कहा नहीं जा सकता।'' (ये भी पढ़ें: बच्चन फैमिली के पास है करोड़ों की संपत्ति, यहां देखें अभिषेक बच्चन के घर की अनदेखी तस्वीरें)
advertisement
वैसे नन्हें इजहान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हमेशा ही वायरल होती रहती हैं, जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं। तो आपको इजहान मिर्जा मलिक और उनकी नानी नसीमा मिर्जा की ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताइए। साथ ही बॉलीवुड जगत से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए बॉलीवुडशादीज के साथ बने रहिये।
advt
AWESOME NEWS! Now you can download BollywoodShaadis app and never miss a story. Get App
AWESOME NEWS! Now you can download BollywoodShaadis app and never miss a story. Choose your device Android or IOS (Apple)
Almost done! We need to confirm your email address. Please click on the verification link we just sent you.
Almost done! We need to confirm your email address. Please click on the verification link we just sent you.
Loading...