सानिया मिर्जा के बेटे इजहान अपनी नानी के साथ कर रहे हैं मस्ती, देखें फोटो

हाल ही में भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने बेटे इजहान (Izhaan Mirza Malik) की अपनी मां नसीमा मिर्जा (Nasima Mirza) के साथ एक फोटो शेयर की है। फोटो में इजहान बहुत क्यूट दिख रहे हैं। आइए देखें फोटो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सानिया मिर्जा के बेटे इजहान अपनी नानी के साथ कर रहे हैं मस्ती, देखें फोटो

भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा (Sania Mirza) के नन्हें राजकुमार इजहान मिर्जा मलिक (Izhaan Mirza Malik) के फोटोज सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। 30 अक्टूबर 2018 को सानिया मिर्जा और शोएब मलिक (Shoaib Malik) के घर जन्मे इजहान क्यूट स्टार किड्स में से एक हैं। जन्म के बाद से सानिया और शोएब अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के बीच इजहान की कई तस्वीरें शेयर कर चुके हैं। इजहान की फोटोज आते ही सोशल मीडिया पर छा जाती हैं।

हाल ही में सानिया ने बेटे इजहान की अपनी प्यारी मां और उसके नानी नसीमा मिर्जा (Nasima Mirza) के साथ एक फोटो शेयर की है। फोटो में इजहान कुर्ता पायजामा और जैकेट पहने हुए दिख रहे हैं। (ये भी पढ़ें: सानिया मिर्जा के बेटे इजहान खाला अनम मिर्जा संग शेयर करते हैं जबरदस्त बॉन्डिंग, देखिए ये तस्वीरें)  

izhaan mirza malik

ये तस्वीर ईद वाले दिन की लग रही है। हालांकि इसको शेयर करते हुए सानिया ने कुछ नहीं लिखा है। लेकिन फोटो में इजहान बहुत ही क्यूट लग रहे हैं। फैंस को ये तस्वीर खूब पसंद आ रही है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब इजहान की तस्वीरों ने लोगों का दिल जीता हो। इससे पहले भी कई ऐसी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। 

इन दिनों कहां हैं सानिया मिर्जा?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सानिया और उनके पति शोएब मलिक लॉकडाउन की वजह से एक दूसरे से दूर हैं, जिसके कारण सानिया काफी परेशान हैं। सानिया ने बताया कि उनके पति सियालकोट में है, जबकि वे खुद अपने बेटे के साथ हैदराबाद में रह रही हैं। (ये भी पढ़ें: ये है वो आलीशान बंगला जहां ऋतिक रोशन एक्स वाइफ सुजैन खान और बच्चों के साथ कर रहे हैं एन्जॉय)  

बता दें कि कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन से पहले सानिया अमेरिका में थी। फेड कप प्लेऑफ में ऐतिहासिक जीत के बाद सानिया को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट खेलने अमेरिका जाना था लेकिन जब तक वह पहुंची टूर्नामेंट रद्द हो गया था। वह भारत लौट आईं वहीं शोएब उस समय पाकिस्तान सुपर लीग खेल रहे थे।

इजहान कब दोबारा अपने अब्बा से मिल पाएगा, कुछ कहा नहीं जा सकता: सानिया

सानिया ने आगे कहा, '' शोएब पाकिस्तान में हैं और मैं भारत में, हमारे लिए यह मुश्किल समय है क्योंकि हमारा छोटा बच्चा है। मैं नहीं जानती इजहान कब दोबारा अपने अब्बा से मिल पाएगा। वो रोजाना घर जाने की बात कहता है आखिर कब हम पाकिस्तान जा पाएंगे कुछ कहा नहीं जा सकता।'' (ये भी पढ़ें: बच्चन फैमिली के पास है करोड़ों की संपत्ति, यहां देखें अभिषेक बच्चन के घर की अनदेखी तस्वीरें)

वैसे नन्हें इजहान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हमेशा ही वायरल होती रहती हैं, जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं। तो आपको इजहान मिर्जा मलिक और उनकी नानी नसीमा मिर्जा की ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताइए। साथ ही बॉलीवुड जगत से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए बॉलीवुडशादीज के साथ बने रहिये।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.