संजय दत्त ने बेटी त्रिशाला दत्त के जन्मदिन पर शेयर की क्यूट तस्वीर, बताया- 'महान क्षणों में से एक'

हाल ही में, एक्टर संजय दत्त ने अपनी बेटी त्रिशाला दत्त के जन्मदिन पर एक क्यूट तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

संजय दत्त ने बेटी त्रिशाला दत्त के जन्मदिन पर शेयर की क्यूट तस्वीर, बताया- 'महान क्षणों में से एक'

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त (Trishala Dutt) भले ही ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर रहती हैं, लेकिन इंस्टाग्राम पर वह काफी फेमस हैं। वह अपनी बोल्ड तस्वीरों से सभी को हैरान करती रहती हैं। आज यानी 10 अगस्त 2022 को त्रिशाला अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके पिता संजय दत्त और सौतेली मां मान्यता दत्त ने उन्हें बर्थडे विश किया है।

sanya

पहले ये जान लीजिए कि त्रिशाला, संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। वह अपने पिता के साथ कम रही हैं। मां की मौत के बाद वह नाना-नानी के पास विदेश में पली हैं। पेशे से त्रिशाला एक मनोचिकित्सक हैं।

sanjay dutt trishala

(ये भी पढ़ें- हिना खान ने दिवंगत पिता की कब्र पर मनाया उनका बर्थडे, फेवरेट फूल-केक की तस्वीरें कीं शेयर)

अब बात करते हैं संजय दत्त के पोस्ट की। दरअसल, संजय ने अपने इंस्टा हैंडल से अपनी लाडली बेटी के बचपन की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने पिता संजय की गोदी में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। इसे शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, "आपका जन्मदिन हमेशा मेरे जीवन के सबसे महान क्षणों में से एक होगा, आपकी तरह मेरी दुनिया को कुछ भी नहीं रोशन करता @trishaladutt! जन्मदिन मुबारक हो मेरी राजकुमारी, पापा ड्यूक्स आपको प्यार करते हैं।"

sanjay

संजय की पत्नी मान्यता दत्त ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर त्रिशाला को बर्थडे विश किया है। उन्होंने त्रिशाला, संजय और अपने बच्चों शहरान व इकरा के साथ एक मोनोक्रोम तस्वीर साझा की। इसे कैप्शन देते हुए स्टार वाइफ ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे"।

trishala

संजय और मान्यता जब भी न्यूयॉर्क जाते हैं, तो त्रिशाला उनके साथ समय बिताती हैं। संजय और त्रिशाला दोनों में काफी मजबूत बॉन्ड है। इसके अलावा उनकी सौतेली मां मान्यता दत्त भी त्रिशाला के साथ अच्छा संबंध साझा करती हैं। त्रिशाला भी संजय और मान्यता के बच्चों शहरान और इक़रा के बेहद क्लोज हैं।

Trishala Dutt

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने बेबीमून से शेयर की पहली तस्वीर, सोनम कपूर बोलीं- 'मैं भी वहां गई थी')

फिलहाल, हम भी त्रिशाला दत्त को उनके जन्मदिन की बधाई देते हैं। वैसे, आपको संजय और मान्यता दत्त द्वारा शेयर की गई फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.