संजय कपूर ने दुबई में मनाया अपना 57वां जन्मदिन, अनिल-बोनी-फराह ने मचाया धमाल

एक्टर संजय कपूर 17 अक्टूबर 2022 को अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

संजय कपूर ने दुबई में मनाया अपना 57वां जन्मदिन, अनिल-बोनी-फराह ने मचाया धमाल

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर (Sanjay Kapoor) आज यानी 17 अक्टूबर 2022 को अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने 16 अक्टूबर की रात को 12 बजे दुबई के एक होटल में अपना बर्थडे परिवार और करीबियों के बीच सेलिब्रेट किया। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां सामने आई हैं, जिनमें सीमा सजदेह, महीप कपूर, शनाया कपूर, अनिल कपूर, फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान, चंकी पांडे और बोनी कपूर नजर आ रहे हैं।

sanjay kapoor

पहले ये जान लीजिए कि संजय कपूर बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के भाई हैं। उन्हें 'सिर्फ तुम' और 'राजा' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। हालांकि, उन्हें अपने भाई अनिल कपूर जैसा फेम नहीं मिला। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने महीप कपूर से शादी की है और उनके दो बच्चे शनाया कपूर व जहान कपूर हैं।

sanjay kapoor

संजय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जन्मदिन के जश्न की तस्वीरों और वीडियोज को शेयर किया है। पार्टी की इन तस्वीरों में सभी स्टार्स को बर्थडे बॉय के साथ एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है। इस पार्टी में पंजाबी सिंगर सुखबीर को भी देखा गया। बर्थडे के इस जश्न में उन्होंने अपना प्रसिद्ध गीत 'इश्क तेरा तड़पावे' भी गाया था।

sanjay

sanjay kapoor

sanjay kapoor

sanjay kapoor

sanjay kapoor

sanjay kapoor

sanjay kapoor

sanjay kapoor

(ये भी पढ़ें- नयनतारा-विग्नेश शिवन की सरोगेट थी उनकी रिश्तेदार, कपल ने 6 साल पहले की थी रजिस्टर्ड मैरिज: रिपोर्ट)

इससे पहले, 16 अक्टूबर 2022 को सीमा ने दुबई से संजय के साथ एक फोटो भी शेयर की थी और इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा था, 'संजय कपूर, हैप्पी बर्थडे।' उन्होंने इसके साथ कुछ बर्थडे और सेलिब्रेशन इमोजी भी जोड़े थे।

sanjay kapoor

(ये भी पढ़ें- विन्नी अरोड़ा ने लाडले 'Zayn' के साथ प्यारी फोटो की शेयर, येलो ड्रेस में ट्विनिंग करते दिखे मां-बेटे)

संजय के भतीजे, अभिनेता मोहित मारवाह की पत्नी अंतरा मोतीवाला ने बैश से अंदर की तस्वीरों की एक सीरीज साझा की। बोनी, महीप, शनाया और संजय ने उनके और मोहित के साथ फैमिली फोटो भी खिंचवाई। अंतरा ने बैश से भाइयों अनिल, बोनी और संजय की एक तस्वीर भी साझा की। 

SANJAY KAPOOR

(ये भी पढ़ें- आयुष्मान खुराना की दिवाली पार्टी: ऋचा चड्ढा-अली फजल से वरुण धवन-नताशा दलाल तक ने की शिरकत)

फिलहाल, आपको संजय कपूर के बर्थडे की ये झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.