संजय कपूर ने शादी के बाद वाइफ महीप को दिया था धोखा, खुद स्टार वाइफ ने किया खुलासा

हाल ही में, स्टार वाइफ महीप कपूर ने खुलासा करते हुए बताया है कि उनके पति व एक्टर संजय कपूर ने उन्हें शादी के बाद धोखा दिया था। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

संजय कपूर ने शादी के बाद वाइफ महीप को दिया था धोखा, खुद स्टार वाइफ ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर (Maheep Kapoor) 'नेटफ्लिक्स' पर 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के दूसरे सीजन में नजर आ रही हैं। हाल ही में, महीप ने अपने पति संजय कपूर को लेकर एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि शादी के बाद उनके पति ने उन्हें धोखा दिया था।

maheep

संजय कपूर ने 9 दिसंबर 1997 को मॉडल और एनआरआई महीप संधू से शादी रचाई थी। कपल के दो बच्चे जहान और शनाया हैं। शनाया जल्द ही फिल्म 'बेधड़क' से बॉलीवुड में अपना ग्रैंड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

maheep

संजय कपूर ने महीप को शादी के बाद दिया था धोखा

'इंडिया टुडे' से बात करते हुए महीप ने संजय कपूर के साथ अपनी शादी पर खुलासा करते हुए बताया कि उनके पति ने उन्हें 25 साल की शादी के दौरान धोखा दिया था। महीप से जब पूछा गया कि क्या शो में इस बारे में खुलासा करना मुश्किल था। इस पर स्टार वाइफ ने जवाब दिया कि सबके इश्यूज होते हैं।

maheep

(ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल ने नए वीडियो से इंटरनेट पर मचाई धूम, यूजर ने कहा- 'देसी ऐश्वर्या')

बकौल महीप, ''ऐसा कुछ नहीं था, जो मुश्किल लगा हो। यह बस हो गया। हम बस उस समय बात कर रहे थे और मैंने वह बात बता दी। हमने शो में अपनी रियल साइड दिखाई है। मुझे उम्मीद है कि महिलाएं इसे देखेंगी और समझेंगी कि सबकुछ इतना हसीन और खूबसूरत नहीं होता है। हर एक की जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। हमें इनका सम्मान करना चाहिए। ऐसा नहीं है कि हमारी जिंदगी में सब ठीक है, हमारी भी परेशानियां और इश्यूज हैं।''

maheep

इसके अलावा, महीप इन दिनों अपने आगामी शो 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के दूसरे सीजन को लेकर सुर्खियों में हैं। करण जौहर द्वारा निर्मित ये शो 'नेटफ्लिक्स' पर 2 सितंबर 2022 को स्ट्रीम हो चुका है, जिसमें महीप के अलावा नीलम कोठारी, भावना पांडे और सीमा सचदेव हैं।

maheep

(ये भी पढ़ें- अंबानी फैमिली के गणपति विसर्जन में शामिल हुए रणवीर-दीपिका, सामने आईं झलकियां)

फिलहाल, महीप कपूर द्वारा किए गए इस खुलासे पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.