संजय कपूर-महीप कपूर ने अपने बेटे जहान के 17वें बर्थडे पर शेयर कीं क्यूट तस्वीरें, लिखा प्यार भरा नोट

हाल ही में, स्टार कपल संजय कपूर और महीप कपूर के बेटे जहान आज यानी 27 मई 2022 को अपना 17वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर इस कपल ने अपने लाडले की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

संजय कपूर-महीप कपूर ने अपने बेटे जहान के 17वें बर्थडे पर शेयर कीं क्यूट तस्वीरें, लिखा प्यार भरा नोट

बॉलीवुड एक्टर संंजय कपूर (Sanjay Kapoor) और उनकी वाइफ महीप कपूर (Maheep Kapoor) के 2 बच्चे हैं, शनाया कपूर और जहान कपूर। शनाया को तो हर कोई जानता है। वो जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'बेधड़क' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं। वहीं, उनके भाई जहान कपूर (Jahaan Kapoor) को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि, वो भी अपने परिवार की तरह ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगे।

mihip kapoor

संंजय कपूर और महीप कपूर ने 27 मई 2005 को अपने बेटे जहान का स्वागत किया था। ऐसे में आज जहान अपना 17वां बर्थडे मना रहे हैं। इस खास मौके पर महीप और संजय ने उनकी क्यूट तस्वीरें शेयर करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज।

maheep

(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा ने दिखाए नखरे, मां-बेटी के क्यूट मोमेंट का वीडियो हुआ वायरल)

दरअसल, 27 मई 2022 को महीप कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल से बेटे जहान की तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने एक प्यारा नोट भी लिखा है। महीप ने अपने बेटे के साथ छुट्टियों की तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें मां-बेटे एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।

jahaan kapoor

jahaan kapoor

jahaan kapoor

jahaan kapoor

jahaan kapoor

jahaan kapoor

इन फोटोज के साथ महीप ने जहान को बर्थडे विश करते हुए लिखा, "मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं मेरे बेटे जहान।" उनकी इस पोस्ट पर कई सेलेब्स समेत फैंस भी कमेंट करके जहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

sanjay kapoor

वहीं, संजय कपूर ने भी अपने बेटे जहान को जन्मदिन की बधाई दी है और उनके साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिख रहे हैं। संजय ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो जहान, मुझे तुमसे बहुत प्यार है।"

sanjay kapoor

(ये भी पढ़ें- क्या जन्नत ज़ुबैर रहमानी को डेट कर रहे हैं ​​फैसल शेख, जानें सोशल मीडिया स्टार ने क्या कहा?)

फिलहाल, हम भी जहान कपूर को उनके 17वें जन्मदिन की बधाई देते हैं। तो आपको संजय कपूर और महीप कपूर द्वारा शेयर की गईं फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.