संजय कपूर ने शेयर की जाह्नवी कपूर की थ्रोबैक फोटो, खुशी और शनाया संग इस क्यूट अंदाज में आईं नजर

एक्टर संजय कपूर (Sanjay Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) संग उनकी दोनों बहनों खुशी कपूर (Khushi Kapoor) और शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें तीनों ही देखिए कितनी क्यूट लग रही हैं।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

संजय कपूर ने शेयर की जाह्नवी कपूर की थ्रोबैक फोटो, खुशी और शनाया संग इस क्यूट अंदाज में आईं नजर

बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब भी कपूर सिस्टर्स की बात की जाती है तो उस लिस्ट में जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और शनाया कपूर जरुर आती हैं। तीनों के बीच में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है। जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) बोनी कपूर (Boney Kapoor) और श्रीदेवी (Sridevi) की बेटियां हैं। वहीं, संजय कपूर (Sanjay Kapoor) और माहिप कपूर (Maheep Kapoor) की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) हैं। ये तीनों बहने एकसाथ बड़ी हुई हैं। उन्हें इस बात का पता है कि कैसे एक-दूसरे का साथ अच्छे-बूरे दोनों वक्त में देना है। वहीं, इनके बीते दोनों के कुछ यादगार पलों में से एक खूबसूरत झलक संजय कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें तीनों एकसाथ काफी प्यारी लग रही हैं।

जाह्नवी कपूर इस वक्त बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त एक्टिंग की वजह से सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। लेकिन बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई थीं। जाह्नवी कपूर की बेहद कम बचपन की तस्वीरें बहनों खुशी कपूर और शनाया कपूर के साथ लोगों को देखने को मिला है। लेकिन उनके फैंस की ये ख्वाहिश संजय कपूर ने पूरी कर दी है। (ये भी पढें: दीपिका कक्कड़ अपनी ननद सबा इब्राहिम संग कुछ ऐसे ले रही हैं शॉपिंग के मजे, देखिए ये शानदार पोस्ट )

दरअसल एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के चाचा संजय कपूर ने मंगलवार को एक तस्वीर शेयर की जिसमें जाह्नवी कपूर अपनी बहन खुशी और शनाया के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में खुशी केक काटती हुई दिखाई दे रही हैं और वहीं जाह्नवी उनके पीछे खड़ी हुई नजर आ रही हैं। संजय कपूर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कोई कैप्शन नहीं लिखा है लेकिन इसके साथ उन्होंने दिल वाला एक इमोजी जरूर पोस्ट की है। इस वक्त तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। इसके साथ ही खुद खुशी कपूर और संजय कपूर की पत्नी माहिप कपूर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया।

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

वैसे जाह्नवी कपूर की तरह उनकी बहनें खुशी कपूर और शनाया कपूर भी अकसर ही सुर्खियों में छाई रहती हैं। जब कपूर सिस्टर्स एक साथ नजर आती हैं तो वो बेहद  ग्लैमरस लगती हैं। दोनों ज्यादातर अपने फैशन सेंस को लकेर जबरदस्त तरीके से सर्खियों में छाई रहती हैं। दरअसल एक बार जब लंच डेट पर खुशी कपूर और शनाया कपूर साथ निकली थीं। तो सभी की निगाहें उन्हीं पर ही आकर टिक गई थीं। दरअसल, इस दौरान दोनों बहनों नें एक जैसी ड्रेस पहन रखी थी और दोनों ही इसमें शानदार लग रही थीं। (ये भी पढ़ें: जाह्नवी कपूर ने इस वीडियो में किया ऐसा डांस, फैंस ने कहा- आपने तो दिला दी अपनी मां श्रीदेवी की याद )

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

इसके अलावा जाह्नवी कपूर ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें वो जबरदस्त डांस करती हुई नजर आई थीं। वीडियो में जिस तरह से वो डांस कर रही थीं उसे देख फैंस ने एक्ट्रेस की तुलना उनकी मां श्रीदेवी के साथ कर डाली। लोगों ने उनके डांस को देखकर कहा कि आपने तो हमें आपकी मां की याद दिला दी। इतना ही नहीं इस वीडियो में जाह्नवी कपूर ब्लू और व्हाइट कलर का कुर्ता पहने हुए नजर आ रही थीं। सिर्फ आम लोगों को ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई जानेमाने चेहरे को भी जाह्ववी कपूर का ये वीडियो काफी पसंद आया था। (ये भी पढ़ें: राधिका मर्चेंट बड़ी बहन अंजलि मर्चेंट की मेहंदी सेरेमनी में कुछ इस अंदाज में आईं नजर, तस्वीरें वायरल )

इस बात में वैसे कोई शक नहीं है कि ये तीनों बहने अपने फैंस को सिस्टर्स गोल्स देने में बिल्कुल भी पीछे नहीं हटती हैं। आपको तीन की ये थ्रोबैक तस्वीरें कैसी लगी हमें कमेंट करके बताइए। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरुर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.