संजय कपूर ने बेटी शनाया के बॉलीवुड डेब्यू पर दिया रिएक्शन, कहा- 'अपनी गलतियों से सीखना चाहिए'

एक्टर संजय कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें एक्टर ने अपनी बेटी शनाया कपूर के बॉलीवुड डेब्यू पर खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

संजय कपूर ने बेटी शनाया के बॉलीवुड डेब्यू पर दिया रिएक्शन, कहा- 'अपनी गलतियों से सीखना चाहिए'

बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई ऐसी फीमेल स्टार-किड्स हैं, जो अपने ग्लैमरस अंदाज की वजह से फैंस के बीच चर्चाओं में बनी रहती हैं। इस लिस्ट में अभिनेता संजय कपूर (Sanjay Kapoor) और महीप कपूर (Maheep Kapoor) की बेटी शनाया कपूर का नाम भी शामिल है। शनाया सोशल मीडिया पर एक्टिव यूजर हैं और वह प्रोड्यूसर करण जौहर की अपमकिंग फिल्म के जरिए बॉलीवुड में अपना डेब्यू भी करने जा रही हैं। हाल ही में, संजय कपूर ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें संजय ने अपनी बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) के बॉलीवुड डेब्यू पर खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं कि एक्टर ने क्या कहा है।

sanjay kapoor

पहले आप ये जान लीजिए कि, शनाया कपूर के बॉलीवुड डेब्यू की जानकारी उनके पिता संजय कपूर ने दी थी। संजय कपूर ने एक बयान जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि, ‘कोरोना वायरस महामारी के कारण शनाया कपूर के डेब्यू करने में देरी हुई है। उम्मीद है कि शनाया का डेब्यू बहुत जल्द होगा।’ फिलहाल, वह किस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं, इसकी जानकारी अभी साझा नहीं की गई है। हालांकि, माना जा रहा है कि जुलाई तक फिल्म का नाम भी सामने आ जाएगा।

(ये भी पढ़ें: हिना खान ने बताया कैसे करती हैं रोज दिवंगत पिता से मुलाकात, शेयर किया भावुक वीडियो)

sanjay kapoor daughter

आइए अब आपको एक्टर के लेटेस्ट इंटरव्यू के बारे में बताते हैं। दरअसल, संजय कपूर ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बातचीत की है, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के करियर पर बात की है। इस इंटरव्यू में संजय कपूर ने बताया है कि, वह अपनी बेटी शनाया के लिए हमेशा खड़े रहेंगे। लेकिन वह चाहते हैं कि, उनकी बेटी अपनी गलतियों से सीखे और अपने अनुभव से चीजों को प्राप्त करे, जैसे हर आम इंसान प्राप्त करता है। संजय कपूर ने कहा कि, ‘शनाया हमेशा से एक एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। वह जानती हैं कि, मैं हमेशा उनके पीछे खड़ा रहूंगा। लेकिन मेरा मानना है कि, हर इंसान को खुद आगे बढ़ना चाहिए। मैं चाहता हूं कि वह अपनी गलतियों और अनुभव से चीजों को सीखें। इसी तरह वह हर चीज के लिए मेरा हाथ पकड़ने के बजाय अपनी जर्नी को अधिक एंजॉय करेंगी।’

(ये भी पढ़ें: अपने बच्चों की वजह से काफी स्ट्रेस फील कर रही हैं सनी लियोनी, लेटेस्ट इंटरव्यू में बताई वजह)

shanaya kapoor

इससे पहले, शनाया कपूर की मां महीप कपूर ने ‘PeepingMoon’ को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के इंटीमेट सीन पर पिता संजय कपूर के रिएक्शन के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि, जब संजय अपनी बेटी को इंटीमेट सीन करते हुए देखेंगे, तो वो कैसा रिएक्ट करेंगे। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया था कि वो अपनी बेटी के काम में दखलअंदाजी करना पसंद नहीं करते हैं। महीप ने इमेजिन करते हुए कहा था, ‘अंदर से, संजय कहेंगे ‘ओह नो, मैं क्या देख रहा हूं? लेकिन जब उनकी बेटी के काम पर बात आएगी, तो वो चुप रहना पसंद करेंगे।’

(ये भी पढ़ें: खुशी कपूर के फोन वालपेपर में दिखी श्रीदेवी की झलक, काफी प्यारी है मां-बेटी की तस्वीर)

shanaya kapoor mother

इसके अलावा महीप ने बताया था कि, संजय कपूर अपनी बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी कन्फ्यूज रहते हैं। महीप ने कहा था कि, ‘शनाया के काफी फैंस हैं, और उनके नाम से कई फैन पेजेस भी हैं। संजय कभी-कभी शनाया के साथ लोगों को काफी मेसअप कर देते हैं। शनाया के कुछ फैन ने संजय को लिखा था, ‘लव यू डैड।’ और उन्होंने मैसेज करते हुए कहा, ‘लव यू बैक शनाया।’ मैंने उनसे कहा, ‘किस शनाया ने आपको मैसेज किया?’ वो बहुत कन्फ्यूज थे। उन्होंने कहा, ‘ओह, ये शनाया नहीं है?’ मैंने उनसे कहा, ‘नो।’ इसलिए हम इसकी उम्मीद नहीं कर रहे थे, लेकिन ऐसा हुआ।’

shanaya kapoor film

जानकारी के लिए बता दें कि, शनाया कपूर भले ही बतौर एक्ट्रेस फिल्म में पहली बार नजर आने वाली हैं, लेकिन वो बॉलीवुड में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर डेब्यू कर चुकी हैं। उन्होंने अपनी कजिन बहन जान्हवी कपूर की फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था।

kapoor

फिलहाल, शनाया कपूर की फिल्म का नाम अब तक फैंस को नहीं बताया गया है, जिस वजह से फैंस एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी ज्यादा बेताब हो रहे हैं। तो संजय कपूर के इस इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.