एक बार फिर फैंस के बीच छाया संजीवनी का ये कपल, अर्जुन पुंज ने ऐसे किया गुरदीप कोहली को बर्थडे विश

सीरियल संजीवनी (Sanjivani) से धमाल मचाने वाले कपल अर्जुन पुंज (Arjun Punj) और गुरदीप कोहली (Gurdeep Kohli) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। देखिए किस अंदाज में अर्जुन ने किया पत्नी गुरदीप को बर्थडे विश।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

एक बार फिर फैंस के बीच छाया संजीवनी का ये कपल, अर्जुन पुंज ने ऐसे किया गुरदीप कोहली को बर्थडे विश

कहते हैं प्यार जब किसी से होता है तो सामने वाले की सूरत नहीं बल्कि उसका दिल देखा जाता है। प्यार किसी भी कठोर से कठोर इंसान को मोम की तरह पिघलाने का काम करता है। वैसे हम अक्सर उस इंसान से प्यार कर बैठते हैं जिसके सोचने का नजरियां बिल्कुल वैसे ही होता है जैसा की हमारा। ऐसा होने से दो प्यार करने वालों के बीच एक बेहद खूबसूरत रिश्ता बंध जाता है। इस तरह के प्यार का एक बेहतरीन उदाहरण पेशा करता है टीवी का सबसे क्यूट और प्यारा कपल अर्जुन पुंज (Arjun Punj) और गुरदीप कोहली (Gurdeep Kohli)। सीरियल संजीवनी (Sanjivani) का ये कपल हमेशा से ही लोगों का फेवरेट कपल रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने प्यार का एक अलग ही मतलब लोगों को सिखाया है।

एक बार फिर अर्जुन पुंज और गुरदीप कोहली लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। अर्जुन पुंज और गुरदीप कोहली ने लोगों के बीच दोबारा से प्यार के फूल खिलाए हैं। अर्जुन पुंज अपनी पत्नी से कितनी मोहब्बत करते हैं उन्होंने ये बात एक बार फिर अपने पोस्ट के जरिए साबित कर दी है। एक्टर ने आज यानि 30 जनवरी को अपनी पत्नी गुरदीप कोहली को बेहद ही रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया है। उन्होंने जिस तरह से जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए गुरदीप के लिए अपना प्यार जताया है वो सही में देखने लायक रहा। (ये भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन को शादी के लिए ना कहना पड़ा भारी, देखिए कैसे सारा अली खान ने लगाई उनकी क्लास)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

एक्टर ने गुरदीप के बर्थडे पर एक प्यारा सा पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उस शेयर किए गए पोस्ट में गुरदीप और उनके पूरे परिवार की तस्वीरें शामिल हैं। उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- मेरी बोल्ड और खूबसूरत और हमारी रॉकस्टार गुरदीप कोहली को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं। उनके इस कैप्शन से ये साफ देखने को मिला है कि वो आज भी अपनी पत्नी से उतना ही प्यार करते हैं जितना पहले किया करते थे। 

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

गुरदीप और अर्जुन पहली बार 2002 में सीरियल संजीवनी के लिए एक-दूसरे से मिले थे। जहां गुरदीप अपने एंटरटेनमेंट की दुनिया से दूर रहने वाले दोस्तों के साथ खुश थी। वहीं, अर्जुन गुरदीप की खूबसूरती के कायल हो गए थे। काम के बाद दोनों अक्सर बाहर जाया करते थे और उस दौरान ही दोनों को इस बात का एहसास हुआ कि उनकी बहुत सारी चीजें एक जैसी हैं। जोकि उन्हें एक-दूसरे करीब लाने का काम कर रही है। (ये भी पढ़ें: भारती सिंह का नहीं देखा होगा ऐसा अंदाज, पति हर्ष लिंबाचिया को इस जबरदस्त अंदाज में किया बर्थडे विश)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

गुरदीप हमेशा से ही लव मैरिज करना चाहती थीं। जब उन्हें अर्जुन ने प्रपोज किया तो उन्होंने हां कर दी। इसके बाद दोनों ने अपने-अपने परिवार वालों को एक-दूसरे से मिलवाया। 10 दिसबंर 2006 को पंजाबी स्टाइल में दोनों ने शादी की। सिर्फ संजीवनी में ही नहीं बल्कि सीरियल अर्जुन और रिएलिटी शो नच बलिए में भी दोनों साथ काम कर चुके हैं। अर्जुन और गुरदीप 24 मार्च 2010 को एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने थे। उन्होंने अपनी बेटी का नाम मेहर रखा था। फिर उन्होंने 21 अगस्त 2015 को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया था। उन्होंने अपने बेटे का नाम माहिर रखा था। (ये भी पढ़ें: मनीष पॉल ने शादी के 13 साल पूरे होने पर यूं किया पत्नी संयुक्ता पॉल का शुक्रियादा, शेयर की तस्वीरें)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

इसमें कोई शक नहीं है कि ये कपल बेहद ही प्यारा है। फैंस आज भी अर्जुन पुंज और गुरदीप कोहली को साथ काम करते हुए देखना चाहते हैं। वैसे आपको अर्जुन का उनकी पत्नी गुरदीप को इस तरह से विश करना कैसा लगा हमें कमेंट करके बताइए। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरुर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.