सपना चौधरी पति वीर साहू संग हुईं रोमांटिक, प्यार भरे पल का वीडियो शेयर कर लिखा- 'दिल की धड़कन'

हाल ही में, मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर अपने पति वीर साहू के साथ एक रोमाटिंक वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सपना चौधरी पति वीर साहू संग हुईं रोमांटिक, प्यार भरे पल का वीडियो शेयर कर लिखा- 'दिल की धड़कन'

अपने एक-एक डांस मूव्स से लोगों के दिलों पर राज करने वाली पॉपुलर हरियाणवी डांसर व 'बिग बॉस 11' की कंटेस्टेंट रह चुकीं सपना चौधरी (Sapna Choudhary) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 50 लाख लोग फॉलो करते हैं।

sapna

हालांकि, वह अपनी निजी लाइफ को काफी प्राइवेट रखना पसंद करती हैं। यही वजह है कि, जल्दी वह अपने पति व बेटे के साथ की तस्वीरें व वीडियोज नहीं शेयर करती हैं। लेकिन हाल ही में, उन्होंने अपने लविंग हसबैंड वीर साहू के साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

sapna choudhary

पहले आइए सपना चौधरी की पर्सनल लाइफ पर एक नजर डाल लेते हैं। उन्होंने साल 2020 में हरियाणा के सिंगर व एक्टर वीर साहू से शादी रचाई थी। लेकिन कपल की शादी की खबर तब सामने आई, जब सपना चौधरी मां बन गई थीं। डांसिंग क्वीन के मां बनने के बाद खुद वीर साहू ने फैंस को इस गुड न्यूज के बारे में बताया था। हालांकि, इसके लिए उन्हें उस समय काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। खैर! मौजूदा समय में वह अपने प्यारे बेटे और पति वीर के साथ अपनी लाइफ एंजॉय कर रही हैं। सपना ने अपने बेटे का नाम 'पौरुष' रखा है।

Sapna Chaudhary Karwa Chauth Photos

(ये भी पढ़ें: सपना चौधरी और वीर साहू का नेट वर्थ: चलती हैं करीब 2 करोड़ की गाड़ी से और जीती हैं लग्जीरियस लाइफ)

अब आइए आपको वो वीडियो दिखाते हैं। दरअसल, 5 मई 2022 को सपना चौधरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रील वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सपना के पति वीर साहू अपने हरियाणा वाले घर की छत पर प्राकृतिक सुंदरता और सूर्यास्त का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के बीच में सपना भी उनके पास आ जाती हैं, इसके बाद दोनों रोमांटिक हो जाते हैं। इसे शेयर करते हुए सपना ने कैप्शन में ''दिल की धड़कन'' लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने एक दिल की इमोजी भी बनाई है। यहां देखें वीडियो।

इसके पहले, 4 अक्टूबर 2021 को सपना चौधरी ने अपने बेटे के पहले बर्थडे पर फैंस को खास अंदाज में उसका नाम बताया था। सपना ने अपने इंस्टा हैंडल से एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में सपना के बेटे को देसी स्टाइल में गायें-भैंसों के बीच गांव के एरिया मेंदेखा जा सकता है। वीडियो में सपना के बेटे का चेहरा तो नहीं दिखाई दे रहा था, लेकिन बेटे के साथ सपना और उनके पति वीर साहू भी नजर आ रहे थे। इस वीडियो को शेयर करते हुए सपना ने कैप्शन में लिखा था, ''मेरे और मेरे चाहने वालों की तरफ़ से जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरे शेर @porusofficial।'' 

(ये भी पढ़ें: सपना चौधरी का घर है बेहद खूबसूरत और आलीशान, देखें अंदर की तस्वीरें)

वीडियो में एक पुरुष की आवाज आ रही है, जो यह कह रहा है कि, ''जब-जब कोई विशेष आत्मा इस धरती पर आई है, उसने खलबली मचाई है। मुझे यकीन है, तू आम नहीं है, तू आम घर में है, पर आम नहीं है। दुनिया की नजरें बुरी हैं, इसलिए सरेआम नहीं है। हम तो सिर्फ जरिया थे, तू इस माटी का लाल है। तू उस कौम का हिस्सा है, जिसने तैमूर से लेकर सिकंदर तक को थामा है, इसलिए मैं तेरा नाम 'पौरुष' रखता हूं। तेरे जन्मदिन पर पूरे जहां को बधाई है।''

Sapna Choudhary

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि, सपना अपने पति वीर को बहुत प्यार करती हैं। इसकी एक झल​क तब देखने को मिली थी, जब हरियाणवी क्वीन ने 3 फरवरी 2021 को अपने हाथ में पति वीर साहू के नाम का टैटू बनवाया था। टैटू में सपना ने पति वीर के नाम को इंग्लिश में लिखवाया है। यहां देखें इसकी झलक।

sapna

(ये भी पढ़ें: किससे मिलता है सपना चौधरी के बेटे का चेहरा? फैन के सवाल पर डांसर ने दिया ये जवाब)

फिलहाल, आपको सपना द्वारा शेयर किया गया रोमांटिक वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.