सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा ने भाई अर्जुन को विश किया बर्थडे, शेयर किया क्रिकेटर के जन्म का वीडियो

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर को बर्थडे विश करते हुए उनके जन्म के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है। आइए देखते हैं वो वीडियो।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा ने भाई अर्जुन को विश किया बर्थडे, शेयर किया क्रिकेटर के जन्म का वीडियो

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए क्रिकेट जगत में अपना नाम स्थापित कर रहे हैं। आज यानी 24 सितंबर 2021 को अर्जुन अपना 22वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उनकी बहन सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) ने अर्जुन के जन्म के दौरान का एक वीडियो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। आइए देखते हैं वो पोस्ट।

Sachin Tendulkar With His Son Arjun

पहले ये जान लीजिए कि, ‘मास्टर ब्लास्टर’ सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के दो बच्चे हैं, जिनका नाम अर्जुन और सारा है। अर्जुन एक इंडियन क्रिकेटर हैं, जिन्होंने साल 2018 में श्रीलंका के खिलाफ अंडर-19 में भारत के लिए खेला था। उन्होंने 15 जनवरी 2021 को ’20-20’ में भी डेब्यू किया है। यही नहीं, साल 2021 में आईपीएल टीम ‘मुंबई इंडियंस’ ने 20 लाख रुपए में उन्हें टीम में खेलने के लिए खरीदा था। वहीं, सारा लाइमलाइट से दूर रहकर अपनी पढ़ाई में व्यस्त हैं। उनका नाम अक्सर इंडियन क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जोड़ा जाता है।

(ये भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर की लव स्टोरी: 6 साल बड़ी अंजलि पर आया था 'क्रिकेट के भगवान' का दिल, ऐसी है प्रेम कहानी)

Sachin With His Wife And Children

अब आपको सारा का वो पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, सारा तेंदुलकर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने भाई अर्जुन को बर्थडे विश किया है। ये वीडियो अर्जुन के जन्म के दौरान का है, जिसमें सारा अपने नन्हे भाई को प्यार करती नजर आ रही हैं। वीडियो में भाई-बहन का क्यूट बॉन्ड फैंस का दिल पिघलाने के लिए काफी है। इसके साथ सारा ने कैप्शन में लिखा है, “मेरे फेवरेट इंसान को 22वां जन्मदिन मुबारक हो।”

(ये भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर 20 करोड़ की महंगी कार में करते हैं सफर, जीते हैं राजाओं जैसी लाइफ)

इस वीडियो के अलावा सारा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर भी शेयर की है, जो उनके बचपन की है। इस फोटो में सारा और अर्जुन झूले पर खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के ऊपर सारा ने लिखा है, “तुमसे बहुत ज्यादा प्यार करती हूं।”

Sara Tendulkar With Brother Arjun Tendulkar

(ये भी पढ़ें- इस आलीशान घर में रहती है सचिन तेंदुलकर की फैमिली, अंदर की तस्वीरें देख मन हो जाएगा खुश)

फिलहाल, हम भी अर्जुन तेंदुलकर को उनके जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको सारा और अर्जुन के बचपन की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो/वीडियो क्रेडिट- सारा तेंदुलकर)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.