सरोज खान की ये ख्वाहिश रह गई अधूरी, बेटी सुकैना ने बताई दिल की बात

बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) अब इस दुनिया में नही हैं। सरोज खान के निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में है। इस दुखद मौके पर सरोज खान की बेटी सुकैना ने अपनी मां को लेकर कई सारी जानकारी शेयर की है। तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सरोज खान की ये ख्वाहिश रह गई अधूरी, बेटी सुकैना ने बताई दिल की बात

बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) अब इस दुनिया में नही हैं। 3 जुलाई की सुबह कार्डियक अरेस्ट की वजह से 71 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। सरोज खान के निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में है। माधुरी दीक्षित, शाहरुख खान समेत सभी सेलेब्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक व्यक्त किया है। इस दुखद मौके पर सरोज खान की बेटी सुकैना ने अपनी मां को लेकर कई सारी जानकारी शेयर की है। तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

तीन दिन बाद होगी प्रेयर मीट

सबसे पहले आपको बता दें कि सरोज खान ने अपनी दूसरी शादी सरदार रोशन से की थी। सरदार रोशन और सरोज खान की बेटी हैं सुकैना खान, जो कि दुबई में डांस इंस्टीट्यूट चलाती थी। लेकिन पिछले कुछ सालों से वह अपनी मां के कहने पर मुंबई में ​ही रहती हैं। सुकैना ने पीटीआई भाषा से कहा कि प्रेयर मीट तीन दिनों के बाद आयोजित की जाएगी। (ये भी पढ़ें: 13 की उम्र में सरोज खान ने की थी 41 साल के डांसर से शादी, कुछ ऐसी थी लाइफ)  

Saroj Khan Daughter

बॉलीवुड इंडस्ट्री को हुआ बड़ा नुकसान 

सरोज खान की बेटी सुकैना ने इंडिया टीवी से खास बातचीत में कहा- '' बॉलीवुड में अगर कोरियोग्राफर का नाम लेते हैं तो वो पहला नाम जो आता है वो है सरोज खान।  उनके जाने से इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है। जहां इस समय बॉलीवुड हिप हॉप पर काम कर रहा है, वहीं सरोज ठुमका बाकि चीजें लेकर आईं थीं।'' 

सरोज खान की तबीयत के बारे में बताते हुए सुकैना ने कहा कि, ''उन्हें शुरूआत में सांस लेने में दिक्कत थी। मगर यह दिक्कत इतनी बढ़ जाएगी यह नहीं सोचा था। उनकी डायबिटीज बहुत ज्यादा बढ़ गई थी। उनकी डायबिटीज बहुत ज्यादा बढ़ने की वजह से ही कार्डियक अरेस्ट आया था। उनकी डायबिटीज 600-650 हो गई थी। हम सभी लोग और डॉक्टर्स उनकी डायबिटीज कंट्रोल करने की कोशिश में लगे हुए थे।''

बेटी जैसी थी माधुरी दीक्षित 

माधुरी दीक्षित पर बात करते हुए सुकैना ने कहा- ''सरोज खान को माधुरी के ऊपर कोई भी गाना कोरियोग्राफ करना बहुत पसंद था। उन्हें उसमें बहुत खुशी मिलती थी। सुकैना ने बताया कि माधुरी दीक्षित का उनके पास फोन आया था। उन्होंने मुझे हिम्मत दी। हमारी 20-25 मिनट तक बात हुई। उन्होंने मुझे कहा- उनकी स्माइल याद रखों। जो उनके चेहरे पर हमेशा रहती थी। उनकी एक स्माइल पूरे दिन की थकावट दूर कर सकती थी। उन्होंने मुझसे कहा- वह इतना लड़-झगड़कर आगे बढ़ी थी। अब तुम्हें भी आगे बढ़ना है। वह माधुरी को बेटी जैसा मानती थीं। सुकैना ने कहा- वह मेरे लिए बड़ी बहन की तरह हैं। मेरी बड़ी बहन के निधन के समय माधुरी दीक्षित अस्पताल में आईं थी और हमे गले लगाया था। '' ध्यान रहे कि सरोज खान ने अपना आखिरी गाना माधुरी दीक्षित के लिए कोरियोग्राफ किया था। यह 'कलंक' का 'तबाह हो गए' गाना था। (ये भी पढ़ें: कोरियोग्राफर्स की प्रेम कहानी, किसी का 28 साल बड़े तो किसी का 8 साल छोटे पर आया दिल)  

इसलिए सलमान खान को हीरो मानती थी सरोज खान

सुकैना ने पिंकविला से बात करते हुए बताया कि, '' एक बार मेरे बेटे की तबीयत खराब हो गई थी। मां ने सारी तैयारी कर ली थीं। वह बहुत स्ट्रॉंग महिला थी। उस दौरान मां के पास सलमान खान का फोन आया कि मुझे पता चला कि आपके नाती की तबीयत खराब हो गई है। उन्होंने कहा- आप आराम करिए मैं सब संभाल लूंगा। सुकैना खान ने आगे खुलासा किया कि सलमान खान ने मेरे बेटे के ऑपरेशन के लिए हमारी मदद की। मुझे अपने बेटे को दिल की सर्जरी के लिए केरल ले जाना पड़ा और यह वह था जिसने हमें इसमें पूरी मदद की, मिस्टर खान हमारे बगल में एक चट्टान की तरह खड़े रहे और संध्या (उनकी टीम के साथी) ने हमसे संपर्क किया और हम साथ-साथ चले। वह हमारे लिए तब थे जब हमें उनकी आवश्यकता थी। तभी से वह मां के लिए हीरो थे। मेरी माँ भी उनके क्वालिटी को महत्व देती थी। इसलिए मुझे नहीं पता कि लोग अभी उनके बारे में ऐसी नकारात्मक बातें क्यों कह रहे हैं। वह हर किसी के लिए खड़े हैं और लोगों को बहुत से तरीकों से मदद करते हैं, जिसके बारे में दूसरों को नहीं पता होगा। ''

सलमान के लिए 'अल्लाह' से 'दुआ' करती थी सरोज खान

सरोज खान की बेटी ने सलमान खान और मास्टरजी के बीच रिश्ते को साझा करते हुए बताया कि "मुझे अभी याद है कि एक सप्ताह पहले अस्पताल में भर्ती होने के बाद, वह नमाज़ के लिए चली गई और जब वह उठी, तो मैंने उससे पूछा कि क्या वह हमारे लिए प्रार्थना करती है।" तो उन्होंने कहा कि, ''वह अपने परिवार के लिए प्रार्थना तो करती ही हैं, लेकिन कोई विशेष व्यक्ति है जिसके लिए वह प्रार्थना कर रही थी। जब मैंने उनसे पूछा कि वह कौन है, तो उन्होंने कहा, वह सलमान खान है। मैंने उसकी तरफ देखा और मुस्कुरा दिया।'' सुकैना ने सलमान के लंबे जीवन और खुशियों की कामना की।

'मास्टरजी' की ये ख्वाहिश रह गई अधूरी

सुकैना ने बताया कि, ''वह मेरी बड़ी बहन की बेटियों की शादी देखना चाहती थीं। मेरी बड़ी बहन का 2011 में निधन हो गया था। उनकी दोनों बेटियां मां के साथ रहती थीं। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं काम पर भी जाती हूं तो इन बच्चियों को कैसे संभालूंगी तो तुम मुंबई शिफ्ट हो जाओ। उसके बाद मैं दुबई से मुंबई शिफ्ट हो गई। मां ने फिर कहा- कि अब इन बच्चों को अपना मान लो। हमने उन्हें अपना मान लिया। उनकी आखिरी ख्वाहिश थी कि दोनों नहीं तो कम से कम बड़ी बेटी की शादी देखकर जाएं। मगर उनकी यह ख्वाहिश अधूरी रह गई।''

फिलहाल, भले ​ही कोरियोग्राफर सरोज खान अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा सिखाए गए डांस स्टेप्स सदियों तक लोगों के दिलों और दिमाग में राज करते रहेंगे। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.