ऋतुराज गायकवाड़ के साथ लिंकअप पर सयाली संजीव बोलीं- 'इससे हमारी दोस्ती पर असर पड़ा'

मराठी एक्ट्रेस सयाली संजीव क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ के साथ अपने रिश्ते को लेकर चल रही तमाम अफवाहों से परेशान हैं। एक्ट्रेस ने पहली बार इन अफवाहों पर बात की है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

ऋतुराज गायकवाड़ के साथ लिंकअप पर सयाली संजीव बोलीं- 'इससे हमारी दोस्ती पर असर पड़ा'

मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) और उनकी कथित पार्टनर व एक्ट्रेस सयाली संजीव (Sayali Sanjeev) के अफेयर की खबरें लगातार सुर्खियों में हैं। दिलचस्प बात यह है कि संजीव जो एक लोकप्रिय मराठी अभिनेत्री हैं, वह इन अफवाहों से परेशान हैं और कहती हैं कि इन रूमर्स ने गायकवाड़ के साथ उनकी दोस्ती को प्रभावित किया है। हाल ही में, एक्ट्रेस ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

sayali

इस बारे में बात करते हुए सयाली संजीव ने कहा, "ऐसा कुछ भी नहीं है। इन अफवाहों की वजह से हमारी दोस्ती भी खराब हो गई है। हम एक-दूसरे से दोस्त की तरह बात नहीं कर सकते। कुछ था ही नहीं। मुझे पता भी नहीं क्यों जोड़ा जा रहा है हमको।”

sayli

ऋतुराज गायकवाड़ और सयाली संजीव के बीच रिलेशनशिप की अफवाहें तब शुरू हुईं, जब 25 साल के गायकवाड़ ने कुछ साल पहले सयाली की पोस्ट पर कमेंट किया था। जहां दोनों ने कभी अपना रुख स्पष्ट नहीं किया, वहीं मीडिया यह मानकर चलती रही कि दोनों साथ हैं। आगे बातचीत में सयाली ने बताया कि कैसे उनकी डेटिंग लाइफ के बारे में अनुमानों ने उन्हें परेशान किया है। उन्होंने कहा, “अफवाहों के कारण हमारे व्यक्तिगत जीवन में भी कुछ मुद्दे बन जाते हैं, जो गॉसिप्स करने वालों को समझ में नहीं आते हैं। यह हमें थोड़ा प्रभावित करता है। वह एक अच्छे खिलाड़ी हैं और शुरुआत में हमने इसके बारे में बात की थी। शुरू में हमने यह कहकर टाल दिया, 'छोड़ न अफवाहें हैं।' हम हमेशा सोचते थे कि जब सच्चाई बाहर आ जाएगी, तब सबको पता चल ही जाएगा। शायद जब हम अपने पार्टनर से शादी करेंगे, तो लोगों को पता चलेगा, लेकिन अगर डेढ़ साल के बाद भी ऐसी अफवाहें हों, तो ये परेशान करने लगती हैं।”

sayali

29 वर्षीय संजीव ने बताया कि वह किसी से नहीं मिल रही हैं, हालांकि, इस तरह की अफवाहें उनके साथी के साथ रिश्ते को खराब कर सकती हैं। उन्होंने कहा, “आज अगर मुझे उनके काम पर कमेंट करना है या बधाई देनी है, तो मैं ऐसा नहीं कर सकती। यहां तक ​​कि वह मेरे काम के बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं।'

sayali

फिलहाल, सयाली संजीव के इस स्टेटमेंट से ये तो साफ है कि ऋतुराज गायकवाड़ और उनके बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता ही है। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.