'इंडियन आइडल 12' फेम सायली कांबले ने अपने रिलेशनशिप को किया पब्लिक, शेयर की BF संग फोटो

'इंडियन आइडल 12' फेम सिंगर सायली कांबले ने सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड संग तस्वीर शेयर करते हुए अपने रिलेशनशिप को पब्लिक कर दिया है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

'इंडियन आइडल 12' फेम सायली कांबले ने अपने रिलेशनशिप को किया पब्लिक, शेयर की BF संग फोटो

टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ की फाइनलिस्ट सायली कांबले (Sayli Kamble) ने अपनी सुरीली आवाज से लोगों को खूब एंटरटेन किया था। इसके साथ ही शो के दौरान उनका नाम अक्सर उनके बेस्ट फ्रेंड निहाल तौरो के साथ जोड़ा जाता था। हालांकि, सिंगर हमेशा इन लिंक-अप रूमर्स को खारिज करते हुए निहाल को सिर्फ अपना अच्छा दोस्त बताती नजर आई थीं। हाल ही में, सायली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने अपने जिंदगी के प्यार का खुलासा किया है।

sayli kamble

दरअसल, मुंबई की रहने वाली इस सिंगर ने 22 सितंबर 2021 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने बॉयफ्रेंड धवल के साथ एक तस्वीर शेयर की है। सायली कांबले कुछ समय से अपने दोस्त धवल के साथ रिलेशनशिप में हैं। शेयर की गई तस्वीर में कपल कैमरे के लिए पोज देता नजर आ रहा है। इस दौरान दोनों काफी क्लोज हैं।

(ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा से ईशा अंबानी तक, ये 15 सेलेब्स अपने रिसेप्शन में हीरों से सजी आई थीं नजर)

sayli kamble with her boyfriend

इस फोटो के कैप्शन में सिंगर ने लिखा, “चलो जी आज साफ साफ कहती हूं...इतनी सी बात है...मुझे तुमसे प्यार है @dhawal261192”। इसके साथ उन्होंने हार्ट की इमोजी भी बनाई है।

सायली के ये तस्वीर शेयर करते ही उनका पोस्ट वायरल हो गया। उनके ‘इंडियन आइडल 12’ के को-कंटेस्टेंट्स अंजलि गाइकवाड, मोहम्मद दानिश और निहाल तौरो ने भी सायली के इस पोस्ट पर प्यार भरे कमेंट्स किये।

(ये भी पढ़ें: बिग बॉस 15: करण कुंद्रा से तेजस्वी प्रकाश तक, इन सेलेब्स के बीच होगी टक्कर, देखें पूरी लिस्ट)

सायली का नाम ‘इंडियन आइडल 12’ के सफ़र में निहाल के साथ जोड़ा जाता था। शो खत्म होने के बाद निहाल ने सायली के साथ अपने बॉन्ड के बारे में ‘ई-टाइम्स’ से बात की थी। उन्होंने कहा था, “हम उन्हें सायली भाई बुलाते हैं और वो मुझे अपना छोटा भाई समझती हैं। हम एक-दूसरे को काफी प्यार करते हैं और वो मेरी बहन नहीं बल्कि, बड़ा भाई है (हंसते हुए)। हम दोनों के बीच में कोई रोमांटिक एंगल नहीं है और मैं जानता हूं कि, हमारी बॉन्डिंग इस तरह का इम्प्रेशन दे सकती है कि, हम दोनों के बीच कुछ चल रहा है, लेकिन मेरा यकीन करिए इस रोमांटिक एंगल की स्टोरी में कोई सच्चाई नहीं है।

sayli kamble and nihal

निहाल ने आगे कहा था, “हमारी बॉन्डिंग अच्छी है, क्योंकि हमें एक-दूसरे के साथ रिहर्स करके या उनो खेलकर समय बिताना पसंद है। सायली और मैं एक साथ काफी रिहर्सल करते और गाना गाते हैं। हम एक-दूसरे को इनपुट्स भी देते हैं और एक-दूसरे को बेहतर करने की कोशिश करते हैं।”

(ये भी पढ़ें: ये है सामंथा-नागा चैतन्य के बीच दरार की वजह! तलाक के बाद एलिमनी के लिए मिलेंगे 50 करोड़ रुपए)

sayli kamble and nihal

जानकारी के लिए बता दें कि, सायली ‘इंडियन आइडल 12’ की सेकेंड रनर अप रही थीं। शो के खत्म होने के बाद उन्होंने एक मराठी फिल्म ‘कोल्हापुर डायरीज’ में भी अपनी आवाज दी थी।

sayli kamble

फिलहाल, सायली अपने बॉयफ्रेंड के साथ अपना डेटिंग पीरियड एन्जॉय कर रही हैं। तो आपको सिंगर द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.