महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की ऐसी तस्वीरें, जिसे अभी तक नहीं देखा होगा आपने

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) 4 जुलाई 2010 को शादी के बंधन में बंधे थे। अपनी शादी की 10वीं सालगिरह के मौके पर साक्षी ने इंस्टाग्राम पर पति धोनी के साथ कुछ अनदेखी फोटोज भी शेयर की हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की ऐसी तस्वीरें, जिसे अभी तक नहीं देखा होगा आपने

फेमस कपल्स में से एक भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni)  4 जुलाई 2010 को शादी के बंधन में बंधे थे। अपनी शादी की 10वीं सालगिरह के मौके पर साक्षी ने इंस्टाग्राम पर पति धोनी के साथ कुछ अनदेखी फोटोज भी शेयर की हैं जिसको कि आज तक बहुत से लोगों ने नहीं देखी हैं। तो आइए हम आपको दिखाते हैं। 

साक्षी ने अपनी बेटी जीवा और पति धोनी संग फोटो शेयर करते बेहद खूबसूरत मैसेज लिखा है। उन्होंने लिखा कि, ''साथ चलते-चलते दस साल चलना एक टीमवर्क था। एक-दूसरे को जगह देने से हम काफी मैच्योर हो गए हैं साथ ही एक-दूसरे के लिए पागल होने के कारण हम कई बार करीब आए। जीवन में मामलों को प्राथमिकता देते हुए हमने उन लोगों के महत्व को महसूस किया। एक-दूसरे को बिना पुश किए निष्पक्ष खेलना हमें मजबूत बनाता है। उतार-चढ़ाव के दौरान एक साथ काम करते हुए हमने प्यार के जादू को समझा।'' (ये भी पढ़ें: 27 सालों से अलग रह रहे हैं अलका याग्निक और नीरज कपूर, फिर भी प्यार है बेमिसाल)  

Mahi and Sakshi

साक्षी ने आगे लिखा, ''इस खास दिन पर हम अपने माता-पिता, दोस्तों, रिश्तेदारों और भाई-बहनों के लिए काफी आभारी हैं। हम अपने खास दोस्तों को काफी मिस करते हैं जिन्होंने हमारे बुरे समय में हमें काफी सपोर्ट किया है। इसके साथ ही साक्षी ने अपने और एमएस धोनी के फैन्स को भी शुक्रिया कहा है। उन्होंने कहा कि उनके बगैर हम कुछ भी नहीं हैं।''

यहां देखें अनदेखी फोटोज

Mahi and Sakshi

Mahi and Sakshi

Mahi and Sakshi

Mahi and Sakshi

Mahi and Sakshi

साक्षी और धोनी की लव स्टोरी

साक्षी की शिक्षा देहरादून के वेलहेम में हुई और बाद में उन्होंने औरंगाबाद के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से डिग्री हासिल की। साक्षी ने अपनी ट्रेनिंग कोलकाता के ताज बेंगाल होटल में पूरी की। ताज बेंगाल होटल में 2008 में साक्षी और धोनी की मुलाकात हुई जब भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ इडन गार्डन में होने वाले मैच के लिए ताज में रुकी थी। साक्षी और धोनी दोनों के दोस्त युद्धजीत दत्ता ने दोनों की मुलाकात करवाई। (ये भी पढ़ें: नीना गुप्ता: एक ऐसी एक्ट्रेस जो शादी के पहले बनी मां, 49 साल में हुआ प्यार और रचाई शादी) 

Mahi and Sakshi

बाद में धोनी ने युद्धजीत से साक्षी का नंबर लिया और उन्हें मैसेज किया। पहले साक्षी को इस बात का विश्वास नहीं हुआ कि उन्हें धोनी ने मैसेज किया है। और इस तरह साक्षी और धोनी के प्रेम की शुरुआत हुई जो 2010 में शादी के रूप में सबके सामने आई। एमएस धोनी और साक्षी को एक बेटी है, जिसका नाम जीवा धोनी है। 

Mahi and Sakshi

हम भी इस कपल को शादी की दसवीं सालगिरह की बधाई देते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी ​कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें, साथ ही यदि हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

Images courtesy: Sakshi Dhoni
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.