भोजपुरी 'आइटम क्वीन' सीमा सिंह ने शेयर की पहली वेडिंग एनिवर्सरी की फोटोज

भोजपुरी 'आइटम क्वीन' (Item Queen) कही जाने वाली एक्ट्रेस सीमा सिंह (Seema Singh) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की पहली सालगिरह के सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज शेयर की है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

भोजपुरी 'आइटम क्वीन' सीमा सिंह ने शेयर की पहली वेडिंग एनिवर्सरी की फोटोज

बॉलीवुड के बाद अब भोजपुरी इंडस्ट्री ने भी लोगों के दिलों पर राज करना शुरू कर दिया है। भोजपुरी (Bhojpuri) अभिनेता व अभिनेत्री बॉलीवुड से कम कमाई नहीं करते हैं। इनकी फैन फॉलोइंग भी किसी से कम नहीं है। हम बात कर रहे हैं भोजपुरी 'आइटम क्वीन' (Item Queen) कही जाने वाली एक्ट्रेस सीमा सिंह की। दरअसल, सीमा सिंह (Seema Singh) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की पहली सालगिरह के सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज शेयर की है। इसमें वो ससुराल वालों के साथ एनीवर्सरी मनाते दिख रही हैं। फैमिली के साथ एक्ट्रेस ने एक ही फ्रेम में फोटोज भी क्लिक कराई।

सीमा सिंह ने 13 मार्च को शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट की। उनकी शादी 13 मार्च, 2019 को बिजनेसमैन सौरव कुमार से हुई थी। सालगिरह के दिन उन्होंने पति के साथ भगवान के दर्शन किए और अपनी जोड़ी की सलामति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की। एक्ट्रेस ने पति सौरव के साथ सालगिरह के मौके पर गुलाब से सजा केक भी काटा था। सालगिरह की पार्टी में सीमा सिंह खुले बाल, मांग में सिंदूर और लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, उनके पति ने कुर्ता पायजामा कैरी किया था। सीमा ने पति सौरव के साथ भी पोज दिए, फोटो क्लिक कराने के दौरान एक्ट्रेस रोमांटिक भी दिखीं। (ये भी पढ़ें: तैमूर अली खान अपने पालने में कर रहे हैं आराम, करीना कपूर खान ने अनजाने में शेयर कर दी तस्वीर)

बताते चलें कि इससे पहले एक्ट्रेस ने शादी की फोटो शेयर की। इस तस्वीर के साथ सीमा सिंह ने कैप्शन लिखा कि ना जाने कैसे जल्दी शादी को एक साल बीत गए।

पिछले महीने देवर का बर्थडे किया था सेलिब्रेट

बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस सीमा सिंह ने पिछले महीने की 26 तारीख को अपने देवर का बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जिसकी फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। इसमें वो देवर को कभी केक खिलाते तो कभी उस पर प्यार लुटाते नजर आ रही हैं। फोटो को शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, 'परिवार के साथ बेहतरीन पल बिताए। मेरे क्यूट से देवर का बर्थडे सेलिब्रेशन।' सीमा सिंह का देवर अर्नव उनके पति से बहुत छोटे हैं। उनकी उम्र करीब 10 से 12 साल है। (ये भी पढ़ें:  Shweta Bachchan Nanda Birthday: जब अमिताभ बच्चन बेटी की विदाई पर हुए भावुक, सामने आईं अनदेखी फोटोज)

कुछ ऐसी है सीमा और सौरव की लव स्टोरी

सीमा और सौरव की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। सीमा ने एक इंटरव्यू में सौरव के साथ अपनी प्रेम कहानी को लेकर बात की थी और बताया था कि उन्होंने उनके साथ अपनी फ्यूचर प्लानिंग शेयर की थी और सौरव को बताया था कि वो फिल्म मेकर बनना चाहती थीं। सौरव एक बिजनसमैन हैं वो भी तब फिल्म निर्माता ही बनना चाहते थे। दोनों की सोच और बातें एक-दूसरे से मिलती गई और इसी वजह से सीमा-सौरव करीब आ गए। सीमा बताती हैं कि सौरव ने एक डांसिंग शो 'डांस-घमासान' लॉन्च किया था। इसे सीमा और उनके गॉडफादर एंड फेमस कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी ने जज किया था। शो के दौरान सौरव ने सीमा और उनके इंडस्ट्री के पिता कानू दा पर अपना प्रभाव डालने की पूरी कोशिश की और वो सफल भी हुए। (ये भी पढ़ें: कृतिका देसाई के पति और अमजद खान के भाई इम्तियाज खान का हुआ निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड)

शो के शूट के आखिरी दिन सौरव ने सीमा से सीधे शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे सीमा मना नहीं कर पाईं। सीमा के डिसीजन का उनके गुरू कानू दा ने भी सपोर्ट किया। इसके बाद 13 मार्च, 2019 को इस कपल ने शादी रचा ली।

अब तक 500 से भी ज्यादा फिल्मों और एल्बम में किया है काम

वर्क फ्रंट की बात करें तो सीमा सिंह के भोजपुरी करियर के बारे में बात की जाए तो उन्होंने साल 2007 में 'कहां जईबा राजा नजरिया लड़ाई के' से सिनेमा में एंट्री की थी। सीमा सिंह ने अब तक 500 से भी ज्यादा फिल्मों और एल्बम में काम किया है। सीमा को भोजपुरी की आइटम क्वीन के रूप में भी पहचाना जाता है। ये भोजपुरी इंडस्ट्री के सभी अभिनेताओं के साथ फिल्में कर चुकी हैं। वैसे तो सीमा सिंह प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली हैं लेकिन उनका परिवार मुंबई में रहता है। खुद सीमा सिंह की इनकम लाखों में है।

आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.