'आशिकी 2' फेम शाद रंधावा और उनकी पत्नी पूजा ठक्कर की शादी में चल रही परेशानी!

बॉलीवुड एक्टर शाद रंधावा और उनकी पत्नी पूजा ठक्कर की शादी में चल रही दिक्कत की खबर सामने आई है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

'आशिकी 2' फेम शाद रंधावा और उनकी पत्नी पूजा ठक्कर की शादी में चल रही परेशानी!

ये प्यार और शादियों का सीजन है, लेकिन हम कई कपल के तलाक के रूमर्स भी सुन रहे हैं। हॉलीवुड कपल कैमिला कैबेलो और शॉन मेंडेस से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के अलग होने की खबरों तक, ये अफवाहें चारों ओर सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड एक्टर शाद रंधावा (Shaad Randhawa) और उनकी पत्नी पूजा ठक्कर (Pooja Thakkar) के बारे में सुनने में आ रहा है। खबरें हैं कि, दोनों अलग-अलग रह रहे हैं।

shaad randhawa

बॉलीवुड एक्टर शाद रंधावा ने बतौर सपोर्टिंग और मेन कास्ट कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें ‘आशिकी 2’, ‘हेट स्टोरी 4’, ‘वो लम्हे’ जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्होंने टीवी सीरियल ‘चंद्रकांता’ में भी काम किया था। उन्हें अपनी बॉडी शेप में रखना अच्छा लगता है और वो एक बैलेंस डाइट, वर्कआउट और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करते हैं।

(ये भी पढ़ें: एक्स वाइफ नुसरत जहां को निखिल जैन अभी भी करते हैं प्यार! इंटरव्यू में कही ये बात)

shaad randhawa

शाद रंधावा और पूजा ठक्कर की शादी को 10 साल हो चुके हैं, लेकिन वो कुछ महीनों से अलग-अलग रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि, उनकी शादीशुदा जिंदगी में कोई परेशानी चल रही है, जो वो दूर नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि, एक्टर ने इस बारे में अभी पुष्टि नहीं की है। लेकिन उनके एक करीबी सूत्र ने बताया है, “शाद और पूजा कुछ महीनों से अलग रह रहे हैं। दोनों अपने बीच के मतभेदों को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं और उम्मीद है कि, चीजें ठीक हो जाएंगी। उनके दो बच्चे हैं- एक सात साल का बेटा और तीन साल की बेटी।”

shaad randhawa with his wife

कुछ साल पहले 2014 में, ‘फिल्मफेयर’ से एक इंटरव्यू के दौरान शाद रंधावा ने अपनी पत्नी पूजा ठक्कर के बारे में खुलकर बात की थी और कहा था कि, उनसे शादी करके वो खुद को भाग्यशाली महसूस करते हैं। उन्होंने कहा था, “वो फिल्म बैकग्राउंड से नहीं है। उनका अपने पिता के साथ एक कंस्ट्रक्शन का बिजनेस है। हमारी शादी को तीन साल हो चुके हैं। उन्होंने मेरा डार्क फेज भी देखा है और हमेशा मेरी साइड रही हैं। मैं उनकी वैल्यू करता हूं।”

(ये भी पढ़ें: 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' फेम जैसोन थाम ने मंगेतर दीक्षा सोनलकर से की शादी, वेडिंग फोटो आई सामने)

shaad randhawa with his wife

अगर एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो शाद रंधावा जल्द ही मूवी ‘सत्यमेव जयते 2’ में जॉन अब्राहम के साथ नजर आने वाले हैं।

shaad randhawa

फिलहाल, हम उम्मीद करते हैं कि, शान और पूजा के बीच में सब ठीक हो जाए। तो इस बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.