शाहरुख खान के बेटे अबराम ने किया घर का नाम रोशन, देखिए कैसे खुशी से फूले नजर आए किंग खान

बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्म देकर लोगों का दिल जीतने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे अबराम खान (AbRam Khan) ने आज उन्हीं का ही दिल जीत लिया है। अबराम ने एक ऐसा काम किया है, जिससे पूरे घर का नाम रोशन हुआ है।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

शाहरुख खान के बेटे अबराम ने किया घर का नाम रोशन, देखिए कैसे खुशी से फूले नजर आए किंग खान

किसी भी पिता के लिए गर्व का पल वो होता है जब उसका बेटा घर का नाम रोशन करता है। ऐसा होने पर एक पिता खुशी से फुले नहीं समाए होता। कुछ ऐसा ही एहसास इस वक्त बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) महसूस करते हुए नजर आ रहे हैं। शाहरुख के सबसे छोटे बेटे अबराम खान (AbRam Khan) ने अपने पिता को गर्व महसूस करने का एक शानदार मौका दिया है। दरअसल एक्टर के बेटे अबराम ने स्पोर्ट्स डे में भाग लिया था, जिसमें उन्होंने कई मेडल जीते हैं। इस बात की जानकारी खुद शाहरुख खान ने एक प्राउड पिता के तौर पर अपने फैंस को दी है।

अबराम के मेडल जीतने की जानकारी सोशल मीडिया पर देते हुए किंग खान ने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, 'रेस का दिन....मेरे छोटे 'गोल्ड मेडल' ने रेस में आज सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीता'। बॉलीवुड के बादशाह ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट दोनों पर शेयर की है। तस्वीर में अबराम मेडल गले में डाले हुए मुस्कुराते दिखाई दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें: पिता राकेश रोशन का खुलासा, बताया आखिर क्यों खुद को कमरे में बंद करके रोते थे ऋतिक रोशन)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

आपको बात दें कि नन्हें अबराम ने रेस में दो मेडल जीते हैं। आप उन्हें सर्टिफिकेट और मेडल पकड़े हुए तस्वीर में आसानी से देख सकते हैं। इस फोटो के जरिए फैंस शाहरुख खान को बधाई संदेश दे रहे हैं। शाहरुख खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इसके जरिए वो फैंस को अपने हर एक इवेंट्स की जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते हैं। शाहरुख खान अक्सर अपने बच्चों का ऐसे हौसला बढ़ाते हुए नजर आते हैं।

वैसे ये पहला मौका नहीं है जब शाहरुख खान अपने नन्हें अबराम का हौसला बढ़ाते हुए नजर आए हों। इससे पहले भी कई ऐसे मौके देखने को मिल चुके हैं। कुछ वक्त पहले अबराम के स्कूल में एनुएल डे फंक्शन था, जिसमें उन्होंने भी परफॉर्म किया था। इसी से जुड़ा एक वीडियो उस वक्त काफी तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में शाहरुख एक्टर शाहिद कपूर के गाने ‘मौजा ही मौजा’ पर डांस करते हुए नजर आए थे। उस वीडियो को उनके फैंस ने काफी पसंद भी किया था। वैसे शाहरुख अपने बच्चों पर काफी ज्यादा ध्यान भी देते हैं। (ये भी पढ़ें: दिव्यांका त्रिपाठी भी हुई थीं डिप्रेशन की शिकार, बताया कैसे पति विवेक दहिया ने दिया था उनका साथ)

बेटा अबराम अपने पिता के साथ सबसे ज्यादा वक्त बिताते हुए नजर आते हैं। बेटे अबराम को उनकी कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद इस सवाल का जवाब खुद शाहरुख खान ने अपने फैंस को डायरेक्ट सोशल मीडिया के जरिए दिया था। दरअसल पिछले साल दशहरा के मौके पर शाहरुख अपने फैंस के कुछ सवालों के जवाब देते हुए नजर आए थे। इस दौरान एक फैन ने ट्वीट कर उनसे पूछा, 'आपकी कौन सी ऐसी पहली फिल्म है, जो अबराम ने देखी है और वो उसकी पसंदीदा है? लव फ्रॉम मलेशिया।' इस सवाल का जवाब शाहरुख खान ने अपने ही अंदाज में दिया।

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

शाहरुख खान ने मलेशियाई फैन के सवाल का जवाब देते हुए बताया कि उनके बेटे अबराम की पसंदीदा फिल्म रा-वन (Ra-One) है, जिसमें उन्होंने खुद लीड रोल निभाया था। वैसे शाहरुख बेटे अबराम को खूब प्यार लड़ाते दिखाई देते हैं। इसका बात का सबसे अच्छा उदहारण है ये वीडियो जोकि पिछले साल काफी वायरल हुआ था, जिसमें शाहरुख अबराम को पिज्जा बनाकर खिलाते हुए नजर आए थे। (ये भी पढ़ें: BB 13: हिमांशी खुराना को हुआ असीम रियाज से प्यार, इस वजह से टूटा मंगेतर संग 10 साल पुराना रिश्ता)

वैसे आप भी बाकी फैंस की तरह कमेंट के जरिए दे सकते हैं शाहरुख खान और उनके नन्हें अबराम को बधाई। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.