टीवी एक्टर शहीर शेख ने गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर संग की सगाई, सामने आई तस्वीर

टीवी एक्टर शहीर शेख (Shaheer Sheikh) ने गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर (Ruchikaa Kapoor) संग सगाई कर ली है। आइए आपको इंगेजमेंट की तस्वीर दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

टीवी एक्टर शहीर शेख ने गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर संग की सगाई, सामने आई तस्वीर

‘महाभारत’ के अर्जुन से लेकर ‘दास्तां-ए-मोहब्बत’ के 'सलीम' तक, अपने हर किरदार से फैंस का दिल जीतने वाले टीवी के हैंडसम हंक एक्टर शहीर शेख (Shaheer Sheikh) पिछले कुछ दिनों से गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर (Ruchikaa Kapoor) संग रिलेशनशिप और शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच अब दोनों ने अपने इस ​चोरी छिपे चल रहे रिश्ते को जगजाहिर कर दिया है। दरअसल, शहीर शेख ने रुचिका कपूर संग सगाई कर ली है। इसकी तस्वीर भी सामने आई थी। तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

पहले तो ये जान लीजिए कि, अभी पिछले महीने शहीर ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर की एक फोटो शेयर की थी जिसमें वे अपने रिलेशनशिप को स्वीकारते नजर आए थे। एक्टर ने अपनी पार्टनर की दो तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें उन्होंने रुचिका को पब्लिकली ‘माय गर्ल’ कहकर संबोधित किया था। पहली तस्वीर में रुचिका डेनिम ड्रेस कैरी किये हुए हैं और अपना चेहरा उन्होंने घुंघराले बालों से ढका हुआ है। वहीं दूसरी तस्वीर में वो गॉगल्स लगाए दिख रहीं हैं। पहली पिक्चर के कैप्शन में शहीर ने लिखा था, “मम्मी ने कहा कि वहां बैकयार्ड में कुछ है।” दूसरी पिक्चर पर लिखा हुआ था, “कोई बात नहीं, वो मेरी लड़की (मॉय गर्ल) है।” शहीर के इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस समेत कई टीवी सेलेब्स ने बधाई भी दी थी।

Ruchikaa Kapoor

Ruchikaa Kapoor

वहीं, अब जाकर इस कपल ने एक-दूसरे से सगाई करके ना सिर्फ अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली कबूल किया, बल्कि अपने फैंस को सरप्राइज भी दिया है। दरअसल, शहीर शेख ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद ही प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में एक्टर अपनी लविंग गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर के हाथ को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं सोफे पर बैठी रुचिका की उंगली में इंगेजमेंट साफ नजर आ रही है। इस दौरान रुचिका को हंसते हुए भी देखा जा सकता है। 

इसे शेयर करते हुए शहीर ने कैप्शन में लिखा है, ''#TuHasdiRave अपने बचे हुए जीवन के लिए बेहद उत्साहित... #ikigai''।  इस फोटो के सामने आने के बाद से ही कपल को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। सेलेब्स के साथ ही फैंस भी कमेंट के जरिए इस क्यूट कपल को इंगेजमेंट की विशेज भेज रहे हैं।

कपल जल्द बंधेगा शादी के बंधन में

बीते दिनों 'टेलीचक्कर' की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि शहीर शेख अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर के साथ सात फेरे लेने की तैयारियां कर रहे हैं। वेबसाइट के सूत्रों की मानें तो टीवी का ये कपल दिसंबर 2020 में शादी के पवित्र बंधन में बंध सकता है। 'पिंकविला' की खबर के मुताबिक, अभी कुछ दिनों पहले परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों की एक छोटी सी रस्‍म भी हो गई थी। हालांकि, अभी तक शहीर शेख या रुचिका कपूर की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

Shaheer Sheikh and Ruchikaa Kapoor

शादी को लेकर शहीर ने कही थी ये बात

शहीर ने 'बॉम्बे टाइम्स' को बताया था कि, उनके माता-पिता चाहते हैं कि वह जल्द से जल्द शादी कर लें। शाहीर ने कहा था कि, ‘मेरे माता-पिता हर चीज ट्राई कर चुके हैं। मेरे माता-पिता जो कि इस समय मुंबई में वह मुझे शादी करने के लिए जोर दे रहे हैं। उन्होंने ये तक कहा था कि जब तक मेरी शादी नहीं होगी वह घर वापस नहीं जाएंगे। इसके आगे शहीर ने हंसते हुए कहा था कि, ‘मुझे ही कोई रास्ता तलाशना होगा।’

Shaheer Sheikh

कौन हैं रुचिका कपूर?

रुचिका कपूर एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड में क्रिएटिव प्रोड्यूसर और कार्यकारी उपाध्यक्ष हैं। निर्माता के रूप में रुचिका ने करीना कपूर खान, सोनम कपूर अभिनीत फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' और 'लैला मजनू' सहित कई फिल्मों में काम किया है।

इन एक्ट्रेसेस के साथ भी जुड़ चुका है शहीर का नाम

इससे पहले शहीर का नाम टीवी सीरियल ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ की को-स्टार एरिका फर्नांडिस, और इंडोनेशियन सिंगर आयु टिंग टिंग के साथ भी जोड़ा जा चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहीर अपनी कथित गर्लफ्रेंड आयु के प्यार में पागल थे। आयु ने इंडोनेशिया में शाहीर की कई प्रोजेक्ट्स में मदद भी की थी। लेकिन लैंग्वेज बैरियर के चलते दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया। वहीं एरिका के साथ शाहीर की एंगेजमेंट की भी खबरें काफी समय तक सोशल मीडिया पर छाई रहीं थीं, पर कुछ समय बाद इन अफवाहों पर भी विराम लग गया था। बीते कुछ समय से शहीर शेख और रुचिका कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं, अब इस कपल की शादी की खबर सामने आई है।  

Shaheer Sheikh and Erica Jennifer Fernandes

फिलहाल, अब फैंस को शहीर शेख और रुचिका कपूर की शादी का इंतजार है। तो आपको ये जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Images Courtesy: Shaheer Sheikh)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.