शहीर शेख ने पत्नी रुचिका और बेटी अनाया संग क्यूट वीडियो शेयर कर दी 'ईद' की मुबारकबाद

हाल ही में, एक्टर शहीर शेख ने अपनी पत्नी रुचिका कपूर और बेटी अनाया के साथ एक सुपर क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

शहीर शेख ने पत्नी रुचिका और बेटी अनाया संग क्यूट वीडियो शेयर कर दी 'ईद' की मुबारकबाद

छोटे पर्दे के फेमस एक्टर शहीर शेख (Shaheer Sheikh) और उनकी पत्नी रुचिका कपूर 19 अक्टूबर 2020 को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधे थे। 10 सितंबर 2021 को इस कपल ने अपनी बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम इन्होंने अनाया रखा है। ये कपल अपनी फैमिली के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करता रहता है। इसी क्रम में एक्टर ने एक प्यारा वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

shaheer sheikh

पहले ये जान लीजिए कि, शहीर शेख उन लोगों में से हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ को बेहद प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। बहुत कम ही वो अपने परिवार की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। अभी तक उन्होंने अपनी बेटी अनाया का चेहरा नहीं दिखाया है। उनके द्वारा शेयर किए गए लेटेस्ट वीडियो में भी अनाया का चेहरा नहीं दिख रहा है।

shaheer sheikh

(ये भी पढ़ें- एक कपल के साथ था सायशा शिंदे का रिलेशनशिप, शो 'लॉकअप' में किया सनसनीखेज खुलासा)

2 मई 2022 को शहीर शेख ने अपने इंस्टा हैंडल से अपने फैंस को चांद मुबारक की शुभकामानएं दीं हैं। दरअसल, पूरे देश ने कल ईद का चांद देखा था, जिसकी खूबसूरत तस्वीरों से सोशल मीडिया भर गया था। इस खास मौके पर शहीर शेख ने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने परिवार के साथ एक वीडियो साझा किया। वीडियो में वो अपनी पत्नी रुचिका कपूर और लाडली बेटी अनाया के साथ नजर आ रहे हैं। ये प्यारा परिवार चांदनी रात का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहा था, जो एक साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताने के बारे में था। मनमोहक वीडियो को साझा करते हुए शहीर ने लिखा, "हैप्पी ईद अल-फितर।"

साथ ही शहीर ने 3 मई 2022 को अपने परिवार के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी वाइफ और बेटी के अलावा माता-पिता भी नजर आ रहे हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि, शहीर एक फैमिली मैन हैं। उनकी ये फोटो किसी का भी दिल पिघला सकती है।

shaheeer sheikh

(ये भी पढ़ें- 66 वर्षीय बंगाल टीम के कोच अरुण लाल ने 38 साल की गर्लफ्रेंड बुलबुल साहा संग रचाई शादी)

शहीर शेख और उनकी पत्नी रुचिका कपूर अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी एंजॉय कर रहे हैं, जिसका सबूत उनके इंस्टा हैंडल पर देखने को मिलता है। कुछ दिनों पहले रुचिका कपूर ने अपने लविंग हसबैंड के लिए एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो उन पर जमकर प्यार लुटाती नजर आ रही थीं। इस वीडियो में वो अपने पति के साथ घूमते हुए और मस्ती करते हुई नजर आ रही थीं। इस वीडियो को उनके फैंस ने काफी पसंद किया था।

शहीर शेख ने 5 अप्रैल 2022 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी अनाया और पत्नी रुचिका कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। हलांकि, इस फोटो में भी उनकी बेटी का चेहरा नहीं दिख रहा था। इस फोटो में उनकी बेटी स्ट्रॉलर में बैठी हुई दिखाई दे रही थीं और उनकी मां उन्हें खुशी से देख रही थीं।

shaheer sheikh

(ये भी पढ़ें- करण पटेल ने 7वीं मैरिज एनिवर्सरी पर पत्नी अंकिता संग रिसेप्शन की फोटो की शेयर, लिखा प्यारा नोट)

फिलहाल, हमें शहीर शेख का परिवार बेहद प्यारा लगता है। वैसे, आपको इनका ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.