शाहिद कपूर के इस मजेदार वीडियो का ईशान खट्टर और उनके माता-पिता ने उड़ाया मज़ाक!

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने हाल ही में एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिस पर उनकी फैमिली ने खूब कमेंट किए। आइए आपको दिखाते वो वीडियो और कमेंट।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

शाहिद कपूर के इस मजेदार वीडियो का ईशान खट्टर और उनके माता-पिता ने उड़ाया मज़ाक!

बॉलीवुड अभिनेत्री नीलिमा अज़ीम व एक्टर पंकज कपूर के बेटे शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, यहां उनके लाखों फॉलावर्स हैं। वह आए दिन अपने फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिस पर उनके पैरेंट्स और भाई ईशान खट्टर ने कमेंट किए। तो आइए आपको बताते हैं कि आखिर इन लोगों ने शाहिद के वीडियो पर क्या कमेंट किए?

सबसे पहले आपको बता दें कि एक्ट्रेस नीलिमा अज़ीम ने साल 1975 में पंकज कपूर के साथ सात फेरे लिए थे। जिसके बाद दोनों ने साल 1981 में बेटे शाहिद कपूर को जन्म दिया था। हालांकि, दोनों की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी और बेटे शाहिद के जन्म के तीन साल बाद ही दोनों ने साल 1984 में अलग होने का फैसला ले लिया था। पंकज ने नीलिमा से शादी टूटने के बाद साल 1988 में सुप्रिया पाठक से शादी कर ली, तो वहीं दूसरी तरफ नीलिमा ने साल 1990 में राजेश खट्टर संग सात फेरे लिए। राजेश और नीलिमा के बेटे ईशान खट्टर हैं। 

Shahid Kapoor and Neelima Azeem

हालांकि, राजेश और नीलिमा साल 2001 में एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। लेकिन शाहिद अपने सौतेले भाई ईशान को अपने सगे भाई की तरह ही मानते हैं, और वह कई मौकों पर उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े दिखाई देते हैं। वहीं, ईशान भी अपने भाई को बहुत प्यार करते हैं। दोनों भाईयों के प्यार का अंदाजा उनके सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर भी लगाया जा सकता है। अब आते हैं शाहिद के उस वीडियो पर, जिस पर उनके पैरेंट्स और भाई ईशान खट्टर ने कमेंट किए हैं। (ये भी पढ़ें: सारे गिले-शिकवे भूल 3 महीने बाद चारु असोपा और राजीव सेन ने मनाई अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी)

Shahid Kapoor Ishaan Khatter

शाहिद के इस मजेदार वीडियो पर फैमिली ने किए कमेंट

दरअसल, 20 सितंबर 2020 को शाहिद कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक मज़ाकिया वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में शाहिद मोबाइल के इफेक्ट के जरिए अपने मुंह को कई तरीके से बना रहे हैं, जिसे देखकर उन्हें पहचान पाना थोड़ा मुश्किल सा लग रहा है। शाहिद के इस वीडियो पर उनके भाई और एक्टर ईशान खट्टर ने कमेंट किया, ''आप यहां किस फिल्म की तैयारी कर रहे हैं?'' इस पर शाहिद कपूर जवाब देते हुए लिखते हैं, ''खाली पीली-खाली पीली टोकने का नहीं।'' भाई-भाई के बीच हो रही बातचीत में ​पिता राजेश खट्टर ने शाहिद कपूर को रिप्लाई देते हुए लिखा, ''लेकिन तेरा पीछा करे तो रोकने का नहीं, लव यू गाइस।'' इसके बाद ईशान खट्टर फिर अपने भाई को जवाब देते हुए लिखते हैं, ''तेरा पीछा करूं तो रोकने का नहीं।'' इस पर शाहिद की मां ने कमेंट किया, ''प्यारा और मज़ाकिया'' अपने दूसरे कमेंट में उन्होंने लिखा, 'तुम्हें इस किरदार को निभाना होगा, प्लीज।' (ये भी पढ़ें: हुत खूबसूरत थीं जैकी श्रॉफ की मां, देखें ये अनदेखी फोटो और जानें एक्टर से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें)   

Ishaan Khatter

Shahid Kapoor

Ishaan Khatter

Neliima Azeem

इन कमेंट्स को पढ़कर समझा जा सकता है कि शाहिद के इस वीडियो का फैमिली ने मज़ाक उड़ाया है। वहीं, इन कमेंट्स के जरिए हम शाहिद कपूर की फैमिली की मजबूत बॉन्डिंग को भी समझ सकते हैं। वैसे, ईशान और शाहिद दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं। 25 फरवरी 2020 को बड़े भाई शाहिद कपूर के बर्थडे पर ईशान ने अपने साथ शाहिद की थ्रोबैक फोटो शेयर की थी। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, ''ओ जी मेरे बड़े मियां हैप्पी बर्थडे भाईजान।'' ईशान और शाहिद दोनों ही अपनी मां को बेहद प्यार करते हैं। (इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड के 10 ऐसे सितारे, जिन्होंने किसी फेसम स्टार से नहीं की शादी, जानें इनके बारे में)

तो आपको शाहिद की फैमिली बॉन्डिंग कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.