शाहिद कपूर की बहन की मेहंदी-चूड़ा रस्म की झलकियां आईं सामने, खूबसूरत दिखीं सनाह कपूर

अभिनेता शाहिद कपूर की सौतेली बहन सनाह कपूर की मेहंदी और चूड़ा सेरेमनी की झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

शाहिद कपूर की बहन की मेहंदी-चूड़ा रस्म की झलकियां आईं सामने, खूबसूरत दिखीं सनाह कपूर

साल 2022 बी-टाउन सेलिब्रिटीज के लिए एक नई शुरुआत लेकर आया है, क्योंकि कई सितारों ने इस साल की शुरुआत में अपने लविंग पार्टनर्स के साथ शादी के सात फेरे लिए हैं। अब इस लिस्ट में स्टार कपल पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की बेटी व अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की बहन सनाह कपूर (Sanah Kapur) भी शामिल हो गई हैं।

Pankaj Kapur with his kids

अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि, शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर ने साल 1979 में नीलिमा अजीम संग शादी की थी, जिनके बेटे शाहिद हैं। वहीं, साल 1988 में पंकज ने एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक के साथ शादी रचाई थी, जिनसे उन्हें दो बच्चे सनाह कपूर और रुहान कपूर है। शाहिद अपने दोनों सौतेले भाई-बहन रुहान और सनाह के साथ अच्छा रिश्ता साझा करते हैं।

(ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर की सौतेली बहन सनाह कपूर एक्टर मनोज पाहवा के बेटे मयंक पाहवा से करेंगी शादी)

Pankaj Kapur with his kids

हाल ही में, पंकज कपूर ने इस बात की पुष्टि की थी कि, उनकी बेटी सनाह कपूर जल्द ही अपने जीवन के प्यार मयंक पाहवा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। 2 मार्च 2022 को सनाह कपूर की मेहंदी सेरेमनी की एक प्यारी तस्वीर सामने आई है, जिसे सेलिब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की है। फोटो में होने वाली दुल्हन सनाह बंधनी प्रिटेंड ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने एक येलो जैकेट के साथ पेयर किया है। ज्वेलरी के अलावा सनाह की स्माइल उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रही है।

Shahid Kapoor Sister Sanah with Veena Nagda

(ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने खरीदी 1.10 करोड़ रुपये की 'मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास' कार)

उनकी मेहंदी सेरेमनी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें सनाह अपने प्यार मयंक के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के बीच उन्हें मयंक के साथ डांस करते हुए भी देखा जा सकता है। एक वीडियो में सनाह को अपनी मौसी रत्ना पाठक के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है।

इसके अलावा सनाह के कलीरे और चूड़ा रस्म का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सनाह व्हाइट कलर के सूट और रेड बंधनी दुपट्टे में खूबसूरत लग रही हैं। सुप्रिया पाठक की बहन रत्ना पाठक अपनी भांजी को कलीरे पहनाती नजर आ रही हैं। उनके कलीरे वाकई बेहद खूबसूरत हैं।

शाहिद कपूर की सौतेली बहन सनाह कपूर आज यानी 2 मार्च 2022 को मनोज पाहवा और सीमा पाहवा के बेटे मयंक पाहवा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। कहा जा रहा है कि, शादी महाबलेश्वर में होगी।

Pankaj Kapur and Supriya Pathak with daughter Sanah

(ये भी पढ़ें- मनीष पॉल ने खरीदी 1.65 करोड़ की मर्सिडीज कार, पत्नी संयुक्ता संग लंच डेट पर आए नजर)

फिलहाल, हमें कपल की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। वैसे, आपको सनाह की मेहंदी और चूड़ा रस्म की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.