अपनी मैरिज को लेकर शहनाज गिल ने कहा-'अभी मेरी शादी की उम्र नहीं है', देखें पूरा वीडियो

शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फैंस के साथ बातचीत की है। इस दौरान फैंस ने शहनाज से उनकी शादी से जुड़ा सवाल किया है। देखिए एक्ट्रेस ने क्या जवाब दिया है?

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

अपनी मैरिज को लेकर शहनाज गिल ने कहा-'अभी मेरी शादी की उम्र नहीं है', देखें पूरा वीडियो

पंजाब की 'कैटरीना कैफ' कही जाने वाली और ‘बिग बॉस 13’ की एक्स कंटेस्टेंट शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इंटरनेट पर अक्सर उनके ट्रांसफार्मेशन फोटोज और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इतना ही नहीं, शहनाज गिल लाइव चैट के जरिए भी फैंस का मनोरंजन करती हैं, जिस वजह से फैंस इन्हें काफी ज्यादा पसंद करते हैं। हाल ही में, शहनाज गिल ने फैंस के साथ एक लाइव सेशन किया है, जिसमें फैंस ने शहनाज से उनकी शादी पर एक सवाल किया, तो शहनाज ने फैंस के इस सवाल पर क्या जवाब दिया? आइए आपको बताते हैं।

इससे पहले आप ये जान लीजिए कि, शहनाज गिल टीवी के सबसे पॉपुलर और कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 13 में नजर आई थीं। इस शो में शहनाज का चुलबुला अंदाज सभी को पसंद आया था। वह घर में सबको हंसाती थीं। इतना ही नहीं, शहनाज गिल के बिंदाज अंदाज को सलमान खान ने भी काफी पसंद किया था। इसी वजह से वह ‘वीकेंड का वार’ में शहनाज गिल के साथ काफी मस्ती-मजाक भी करते नजर आते थे। ‘बिग बॉस’ के घर शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की खास दोस्ती भी फैंस को देखने को मिली थी, जो शो से बाहर आने के बाद भी जारी है। (ये भी पढ़ें: साक्षी धोनी ने शेयर की पति एमएस धोनी साथ शादी के पहले की फोटो, लिखा- 'फ्लैशबैक')

आइए अब आपको बताते हैं कि, शहनाज गिल ने अपनी शादी पर क्या कहा है? दरअसल, शहनाज ने 10 जनवरी 2020 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस से लाइव बातचीत की है। इस दौरान फैंस ने शहनाज से कई मजेदार सवाल किए हैं। इसी बीच एक यूजर ने शहनाज से पूछा है कि वह शादी कब कर रही हैं? इस पर शहनाज ने कहा, ‘अभी मेरी शादी की उम्र नहीं है। अभी मेरे पास काफी टाइम है। अगर मैं इस वक्त स्ट्रगल कर रही होती, तो मैं पक्का शादी कर लेती और मेरे बच्चे भी हो गए होते। लेकिन अभी मेरा मेहनत करने का टाइम है। इसलिए अभी मैं मेहनत कर रही हूं और शादी में तब करूंगी जब मेरा मन करेगा।’ (ये भी पढ़ें: सोहा अली खान की नन्ही परी इनाया ने बनाया लड़की का खूबसूरत स्केच, देखें तस्वीर)

शहनाज गिल का ये लाइव सेशन पूरे 20 मिनट का है। इस दौरान फैंस उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ करते नजर आए हैं। जिस पर शहनाज कहती हैं कि सेशन के दौरान वह जो मेकअप लगाकर बैठी हैं, वह उन्होंने खुद किया है। आइब्रोज भी उन्होंने खुद बनाया है। कई बार कोशिश करती हैं, लेकिन आज बहुत समय बाद उनकी आइब्रोज अच्छी बनी हैं। आइब्रोज और मेकअप करने की वह कई वीडियोज देखती हैं, जिसके बाद वह प्रैक्टिस करती हैं। वह खुद को इतना काबिल बनाना चाहती हैं कि मेकअप आर्टिस्ट की उन्हें जरूरत न पड़े। एक एक्टर और मेकअप आर्टिस्ट दोनों के तौर पर वह पैसे कमाएं।

इसके आगे शहनाज अपने ट्रांसफार्मेशन की बात भी करती हैं। वह कहती हैं कि पहले वह मोटी थीं, लेकिन उन्होंने अब काफी वजन कम कर लिया है। दोबारा वजन बढ़ाने की बात पर शहनाज गिल ने कहा है कि मैं दोबारा मोटी नहीं होना चाहती, क्योंकि फिर काम नहीं मिलेगा। (ये भी पढ़ें: शरद मल्होत्रा और रिप्सी भाटिया के घर आया नन्हा मेहमान, एक्टर ने कहा ‘बच्चा होना बड़ी जिम्मेदारी है’)

इससे पहले, शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनका हॉट अंदाज देखने को मिला था। इस तस्वीर में शहनाज ने शॉट क्रॉप टॉप और ब्लैक हॉट पैंट कैरी किया हुआ है। इसके साथ ही अपने लुक को खास बनाने के लिए शहनाज ने बालों को खोल रखा है और वह समुद्र में क्रूज पर बैठकर पोज देती नजर आ रही हैं। जिसमें वह काफी ज्यादा सुंदर लग रही हैं। शहनाज की इस तस्वीर पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था।

25 नवंबर 2020 को शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का गाना ‘शोना-शोना’ रिलीज हुआ था। इस गाने को टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ ने आवाज दी थी। इस गाने में शहनाज और सिद्धार्थ की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था।

फिलहाल, शहनाज गिल के इस वीडियो से समझ आ गया है कि वह अभी शादी करना नहीं चाहती हैं, लेकिन ये भी सच है कि आज हजारों लड़के शहनाज के दीवाने हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं तो जरूर दें।  

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.