जब नन्ही सुहाना ने चिल्लाकर बताया था कैसे शाहरुख खान को बुलाती हैं गौरी, देखें मजेदार वीडियो

सोशल मीडिया पर एक्टर शाहरुख खान और उनकी लाडली बेटी सुहाना का एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें नन्ही सुहाना अपने पापा का मजाक उड़ा रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

जब नन्ही सुहाना ने चिल्लाकर बताया था कैसे शाहरुख खान को बुलाती हैं गौरी, देखें मजेदार वीडियो

पिता और बेटी के रिश्ते को शब्दों में बयां नहीं किया जाता है। एक पिता के लिए उसकी बेटी सब कुछ होती है। हर पिता अपनी बेटी को एक परी की तरह बड़ा करता है और उसे दुनिया की हर खुशी देना चाहता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में पिता और बेटी की ऐसी कई जेड़ियां हैं, जो अपने स्पेशल बॉन्ड की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड के बादशाह और रोमांस के किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और उनकी लाडली बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) भी शामिल हैं। सुहाना एक पॉपुलर स्टार किड हैं और उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। वहीं, अब सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और सुहाना खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सुहाना बता रही हैं कि, उनकी मम्मी गौरी खान शाहरुख को कैसे बुलाती हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

king khan

पहले आप ये जान लीजिए कि, दिल्ली के रहने वाले शाहरुख खान ने कड़ी मेहनत और टैलेंट के दम पर बॉलीवुड में बादशाहत हासिल की है। वह एक परफेक्ट एक्टर होने के साथ-साथ एक लविंग हसबैंड भी हैं। शाहरुख खान ने अपनी लेडीलव गौरी (Gauri) से साल 1991 में शादी रचाई थी। शादी के 6 साल बाद दोनों ने अपने घर में एक बेटे का स्वागत किया, जिसका नाम ‘आर्यन खान’ है। इसके बाद गौरी ने साल 2000 में अपनी बेटी सुहाना को जन्म दिया। वहीं, ये कपल 2013 में सरोगेसी के जरिए अबराम खान का पैरेंट्स बना। शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन भले ही लाइमलाइट से दूर रहते हैं, लेकिन सुहाना खान सोशल मीडिया क्वीन हैं, जो अक्सर अपनी तस्वीरों और बोल्ड लुक के चलते सुर्खियां बटोरती हैं। 

(ये भी पढ़ें: तैमूर अली खान के पहले बर्थडे की अनदेखी फोटोज आईं सामने, मां-पापा संग मस्ती करते दिखे छोटे नवाब)

shahrukh khan family

आइए अब आपको सुहाना का वो क्यूट वीडियो दिखाते हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर हमें शाहरुख खान और सुहाना का एक वीडियो मिला है, जिसमें सुहाना अपने पापा शाहरुख के ऑफिस में खेलती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, शाहरुख अपने साथ मौजूद लोगों को अपनी एक पुरानी फोटो दिखा रहे हैं और कहते हैं कि, ‘फोटो में मेरे साथ मेरी मां है।’ इसके बाद शाहरुख सुहाना से पूछते हैं कि, गौरी उन्हें कैसी बुलाती हैं। शाहरुख के इस सवाल पर सुहाना मस्ती भरे अंदाज में जवाब देती हैं और चिल्लाती हुई कहती हैं कि, ‘शाहरुख अपना खाना खाओ।’ इसके आगे किंग खान की लाडली ने ये भी बताया कि, गौरी शाहरुख खान को ‘शाह’ कहकर बुलाती हैं। वीडियो में आगे शाहरुख खान अपनी फिल्म 'अशोका' का एल्बम खोलते हैं, जिसे देखने के लिए सुहाना अपने पापा की गोद में आकर बैठ जाती हैं। इस दौरान सुहाना शाहरुख द्वारा पोस्टर में पहने हुए कपड़ों को देखकर उनका मजाक उड़ाती हैं और कहती हैं ‘फटा हुआ कुर्ता।’ इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

(ये भी पढ़ें: हेमा मालिनी का सौतेले बेटे सनी और बाॅबी देओल संग कैसा है रिश्ता? खुद एक्ट्रेस ने कही थी ये बात)

शाहरुख खान अपने बिजी शेड्यूल में भी अपने बच्चों के लिए क्वालिटी टाइम निकालते हुए नजर आते रहते हैं। खासकर, उन्होंने अपने बच्चों के शुरुआती दिनों के लिए खूब समय निकाला है, ताकि वह अपने तीनों बच्चों को अपने सामने बड़ा होते हुए देख सके और इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी। बीते दिनों, शाहरुख खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर #AskSRK सेशन किया था, जिसमें फैंस ने अपने सुपरस्टार से कई मजेदार सवाल किए थे। इसी बीच, एक फैन ने शाहरुख से पूछा था कि, 'सर, आपने एक बार KwK (कोफी विद करण) पर कहा था कि आपका कोई दोस्त नहीं है और आप नहीं जानते कि कैसे दोस्ती बनाए रखें। क्या आप अब भी वही कहेंगे?' इस सवाल पर एक्टर ने बड़ा ही सुंदर जवाब दिया था, जिसे फैंस ने भी काफी पसंद किया था। शाहरुख खान ने कहा था कि, ‘नहीं अब तो मेरे बच्चे ही मेरे दोस्त हैं।’

(ये भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या के साथ वेकेशन की थ्रोबैक फोटोज आईं सामने, अमिताभ-जया भी दिखे साथ)

shahrukh

ये बात सच है कि सुहाना खान के कई फैंस मानते हैं कि, वह अपनी मां गौरी खान से मिलती हैं, वहीं कुछ फैंस का मानना है कि उनकी शक्ल काफी हद तक उनके पिता शाहरुख खान से मिलती है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक कोलाज खूब वायरल हुआ था, जिसे एक फैन ने शाहरुख खान और सुहाना खान की तस्वीर के साथ बनाया था। तस्वीर में देखा जा सकता है कि, बाएं साइड में सुहाना की फोटो लगी है और दाएं साइड में शाहरुख खान की तस्वीर है। इस तस्वीर में शाहरुख और सुहाना की आंख, नाक और होठ काफी हद तक एक-दूसरे से मिलते हैं। इस कोलाज के बाद कई लोगों ने माना था कि, सुहाना अपने पिता की तरह ही दिखती हैं।

suhana

फिलहाल, शाहरुख खान अपनी लाडली बेटी सुहाना से बेहद प्यार करते हैं और उन्हें दुनिया की सारी खुशियां देना चाहते हैं। तो आपको शाहरुख और सुहाना का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.