शम्मी कपूर की वाइफ नीला ने दी बर्थडे पार्टी, नीतू-बबीता-रणधीर समेत मस्ती करता दिखा पूरा परिवार

सोशल मीडिया पर कपूर परिवार की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें पूरा परिवार मिलकर दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर की वाइफ नीला कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट करता नजर आ रहा है।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

शम्मी कपूर की वाइफ नीला ने दी बर्थडे पार्टी, नीतू-बबीता-रणधीर समेत मस्ती करता दिखा पूरा परिवार

निश्चित रूप से, कपूर परिवार (Kapoor Family) इस बात को अच्छी तरह जानता है कि, उन्हें कैसे हर दिन को खास बनाना है। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी तस्वीरें सामने आती रहती हैं, जिसमें कपूर फैमिली के मेंबर्स साथ मिलकर बर्थडे पार्टी से लेकर डिनर डेट तक का मजा लेते हुए दिखाई देते हैं। 25 सितंबर 2021 को दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर की वाइफ नीला कपूर (Neila Kapoor) का बर्थडे था। इस मौके पर नीला कपूर ने घर में एक लंच पार्टी रखी, जिसमें परिवार के सभी सदस्य मिलकर नीला कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आए। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज।

kapoor family

दरअसल, 25 सितंबर की दोपहर दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर वाइफ नीला कपूर ने अपने घर पर लंच का आयोजन किया, जिसमें नीतू कपूर, बबीता, रणधीर कपूर, दिवंगत अभिनेता शशि कपूर के बड़े बेटे कुणाल कपूर, रीमा जैन समेत कई लोग शामिल हुए। पृथ्वीराज कपूर के नाती जतिन सियाल ने इस खास मौके की एक तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें देखा जा सकता है कि, नीला कपूर डिनर टेबल की कुर्सी पर बैठी हुई हैं। इस दौरान वह सामने रखे केक पर लगी मोमबत्ती बुझा रही हैं। इस मौके पर नीला कपूर के आस-पास परिवार के सभी सदस्य मौजूद हैं। इस दौरान सभी लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं।

(ये भी पढ़ें: कपूर खानदान के बेटे और उनकी बीवियां, जिनके बारे में ये दिलचस्प बातें नहीं जानते होंगे आप)

family

इस तस्वीर के साथ जतिन ने कैप्शन में लिखा है, ‘एक ग्रैंड परिवार का गेट-टूगेदर, धन्यवाद नीला आंटी।’

(ये भी पढ़ें: कपूर खानदान के वो 10 सदस्य, जिनका परिवार से है गहरा नाता, लेकिन इनसे अनजान हैं आप)

neetu kapoor

कुणाल कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इस फैमिली पार्टी की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में बबीता, रणधीर और नीतू समेत परिवार के अन्य सदस्य कैमरे के लिए एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। कुणाल द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर पर करिश्मा कपूर ने एक कमेंट किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि, वह सबको काफी याद कर रही हैं। करिश्मा ने लिखा है, ‘आप सभी से मिलना याद किया।’

kapoor family photos

शम्मी कपूर पृथ्वीराज कपूर के दूसरे बेटे थे। उन्होंने अपनी जिंदगी में दो शादियां की थीं। उनकी पहली शादी एक्ट्रेस गीता बाली से हुई थी। अभिनेता और गीता बाली की पहली मुलाकात साल 1955 में फिल्म 'रंगीन रातें' के सेट पर हुई थी। दोनों को एक-दूसरे को तीन जादुई शब्द यानी कि ‘आई लव यू’ बोलने में ज्यादा वक्त नहीं लगा था। इसके 4 महीने के भीतर ही कपल ने मुंबई के बाणगंगा मंदिर में शादी भी रचा ली थी। इसके अगले साल कपल को एक बेटा भी हो गया, जिनका नाम इन्होंने आदित्य राज कपूर रखा था। वहीं, दोनों की बेटी कंचन शादी के 5 साल के बाद हुई थीं। दुर्भाग्य से शादी के सिर्फ 10 साल के बाद स्माल पॉक्स की वजह से 1965 में गीता बाली इस दुनिया से चल बसीं। शम्मी कपूर ने फिर 27 जनवरी, 1969 को नीला देवी से दूसरी शादी रचा ली थी।

(ये भी पढ़ें: शम्मी कपूर लव लाइफ: दो बार प्यार में हुए फेल, दो बार रचाई शादी, पहली पत्नी की चेचक से हो गई थी मौत)

shammi kapoor

साल 2016 में नीला देवी ने शम्मी कपूर संग अपनी शादी के बारे में बताया था कि, 'साल 1965 में गीता बाली के निधन के बाद, हम दोनों अक्सर इवेंट्स में मिल जाते थे। ऐसे हम एक फैमिली फ्रेंड बन गए थे। हमारी शादी करने के लिए कृष्णा राज कपूर ने पहल की थी। यह एक अरेंज शादी थी। हमारी शादी 26 जनवरी 1969 को हुई थी। हमारी शादी एक साधारण पारिवारिक अवसर था, जिसमें पूरे कपूर खानदान ने शिरकत की थी।’

kapoor

फिलहाल, इन तस्वीरों से साफ है कि, कपूर परिवार के सभी सदस्य एक-दूसरे से काफी जुड़े हुए हैं। तो आपको कपूर फैमिली की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.