बहन रिया की शादी में 78,000 का लहंगा पहनकर पहुंचीं शनाया कपूर, देखें खूबसूरत तस्वीरें

एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर अपनी बहन रिया कपूर की शादी में 78,000 का लहंगा पहनकर पहुंची थीं। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

बहन रिया की शादी में 78,000 का लहंगा पहनकर पहुंचीं शनाया कपूर, देखें खूबसूरत तस्वीरें

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) एक बार फिर अपने शानदार लुक से लोगों को दीवाना बना दी हैं। जहां इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग हजारों में हैं, वहीं उनकी हर नई फोटो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती है। युवा दिलों की धड़कन, शनाया कपूर हाल ही में अपनी चचेरी बहन रिया कपूर (Rhea Kapoor) की शादी में एथनिक आउटफिट पहनकर पहुंची थीं। रिया, अभिनेता अनिल कपूर की बेटी और सोनम कपूर की बहन व एक फिल्म निर्माता होने के साथ-साथ एक सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर भी हैं। रिया, 14 अगस्त 2021 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बुलानी के साथ शादी के बंधन में बंधी।

shanaya kapoor

इस खास मौके पर शनाया अपनी चचेरी बहन खुशी कपूर के साथ अनिल कपूर के घर पर पहुंची थीं, जहां शादी समारोह आयोजित किया गया था। अंदर जाने से पहले दोनों ने अपने पीले लहंगे में पैपराजी के लिए पोज़ दिया। सफेद मास्क के साथ शनाया पोल्का डॉट लहंगे में खास कढ़ाई वाली चोली और धारीदार ऑर्गेना दुपट्टे के साथ बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

(ये भी पढ़ें: करण बुलानी संग शादी के बंधन में बंधीं रिया कपूर, न्यूली मैरिड कपल की पहली फोटो आई सामने)

अपने लुक को सिंपल रखते हुए, स्टार किड ने सोने के झुमके चुने और अपने हल्के घुंघराले बालों को खुला रखा था। वहीं, खुशी एक चमकीले पीले रंग के लहंगे पर एक मैचिंग स्लीवलेस क्रॉप टॉप में काफी जच रही थीं। शनाया अक्सर ग्लॉसी मेकअप का विकल्प चुनती हैं और यहां भी, उन्होंने शिमरी आईशैडो के साथ पीच ब्लश, आईलाइनर का एक स्वाइप और मस्कारा से अपने लुक को कंप्लीट किया था। इसके साथ ही उन्होंने डॉर्क लिपस्टिक भी लगाया था, जो वास्तव में उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रहा था।

शनाया का लहंगा शादी में पहनने के लिए एक इंस्पिरेशन है। अगर आप बिना कुछ किए परफेक्ट हल्दी लुक चाहती हैं, तो शनाया का आउटफिट आपकी पसंद हो सकता है। यह खूबसूरत आउटफिट, फैशन डिजाइनर अर्पिता मेहता द्वारा डिजाइन किया गया ​है और इसकी कीमत 78,000 रुपये है।

Shanaya Kapoor

(ये भी पढ़ें: लीजा हेडन की तीसरी बेटी की तस्वीरें आईं सामने, पति डिनो लालवानी ने बताया लाडली का नाम)

शनाया कपूर के बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू को लेकर बीते दिनों संजय कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, वह अपनी बेटी शनाया के लिए हमेशा खड़े रहेंगे। लेकिन वह चाहते हैं कि, उनकी बेटी अपनी गलतियों से सीखे और अपने अनुभव से चीजों को प्राप्त करे, जैसे हर आम इंसान प्राप्त करता है। संजय कपूर ने कहा था कि, ‘शनाया हमेशा से एक एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। वह जानती हैं कि, मैं हमेशा उनके पीछे खड़ा रहूंगा। लेकिन मेरा मानना है कि, हर इंसान को खुद आगे बढ़ना चाहिए। मैं चाहता हूं कि, वह अपनी गलतियों और अनुभव से चीजों को सीखें। इसी तरह वह हर चीज के लिए मेरा हाथ पकड़ने के बजाय अपनी जर्नी को अधिक एंजॉय करेंगी।’

sanjay kapoor

जानकारी के लिए बता दें कि, शनाया कपूर भले ही बतौर एक्ट्रेस फिल्म में पहली बार नजर आने वाली हैं, लेकिन वो बॉलीवुड में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर डेब्यू कर चुकी हैं। उन्होंने अपनी कजिन बहन जान्हवी कपूर की फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था।

shanaya kapoor film

फिलहाल, शनाया कपूर का ये ड्रेस आपको पसंद आया या नहीं? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.