एक्स GF दिव्यांका त्रिपाठी संग डबल डेट पर जाना चाहते हैं शरद मल्होत्रा, इंटरव्यू में जाहिर की इच्छा

हाल ही में, एक्टर शरद मल्होत्रा ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी संग डबल डेट पर जाने की इच्छा जाहिर की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

एक्स GF दिव्यांका त्रिपाठी संग डबल डेट पर जाना चाहते हैं शरद मल्होत्रा, इंटरव्यू में जाहिर की इच्छा

टीवी स्टार्स शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) और दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक थे। दोनों के बीच प्यार की शुरुआत साल 2006 में टीवी शो ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ से हुई थी। इस शो में शरद और दिव्यांका ने ऑन-स्क्रीन कपल का किरदार निभाया था और देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। इसके बाद शरद और दिव्यांका न केवल हिट ऑन-स्क्रीन कपल बन गए थे, बल्कि उनकी रियल लव लाइफ भी फैंस को खूब पसंद आ रही थी।

Sharad Malhotra and Divyanka Tripathi

शरद मल्होत्रा और दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री के पॉवर कपल कहलाते थे। दोनों ने एक-दूसरे को करीब 8 सालों तक डेट किया था, लेकिन शादी के एक कमिटमेंट की वजह से दोनों के बीच दूरियां आ गईं। दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी, शरद संग शादी करना चाहती थीं, लेकिन एक्टर को शादी नहीं करनी थी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ ब्रेकअप कर लिया। शरद संग ब्रेकअप के बाद दिव्यांका ने जहां एक्टर विवेक दहिया संग साल 2016 में शादी कर ली, वहीं शरद मल्होत्रा ने अपनी लेडीलव रिप्सी भाटिया के साथ साल 2019 में घर बसाने का फैसला किया। अब दोनों अपनी-अपनी मैरिड लाइफ में काफी ज्यादा खुश हैं और अब शरद व दिव्यांका के बीच भी सारी कड़वाहट खत्म हो गई है, जिसकी एक झलक हाल ही में हमें देखने को मिली।

Sharad And Divyanka With Their Partners

दरअसल, शरद मल्होत्रा ने हाल ही में रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कनन (Siddharth Kanan) संग बातचीत की है, जिसमें एक्टर ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड दिव्यांका त्रिपाठी की तारीफ करने से लेकर उनके साथ डबल डेट पर जाने तक के बारे में बात की है। यही नहीं, शरद ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को टीवी की बेस्ट एक्ट्रेस भी कह डाला है। शरद ने अपने इंटरव्यू में कहा, ‘जिस तरह से वह खुद को सार्वजनिक रूप से संचालित करती हैं और अपने आपको जिस तरह कैरी करती हैं। ग्रेट यार।’

Sharad With Divyanka

शरद ने आगे बताया कि, वो दिव्यांका को खुश देखकर काफी हैप्पी महसूस कर रहे हैं। एक्टर ने कहा, ‘बहुत खुश हैं। मुझे बहुत खुशी होती है ये देखकर।’ शरद ने ये भी बताया कि, वो पिछले 6 सालों से दिव्यांका त्रिपाठी संग टच में नहीं हैं। हालांकि, वो उनके साथ काम करने के लिए हमेशा तैयार हैं।

Sharad Malhotra

इस इंटरव्यू में जब शरद से पूछा गया कि, क्या वो दिव्यांका और अपने-अपने पार्टनर्स के साथ डबल डेट पर जाना चाहते हैं। इसका जवाब देते हुए शरद ने कहा, ‘बिल्कुल! मुझे पता नहीं, वो किस सन में होगा, लेकिन निश्चित रूप से उम्मीद है कि कभी हो यार। मुझे लगता है कि, जो बीत गया सो बीत गया। हमने जीवन को खूबसूरती से स्वीकार किया है और आगे बढ़ गए हैं। हम सबकी शादियां हो चुकी हैं, हम खुश हैं। एक बार तो साथ में डिनर करना बनता है। जब भी हो, अगर कभी हो तो।’

Sharad And Divyanka With Partners

फिलहाल, दिव्यांका त्रिपाठी अपने रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए शूटिंग कर रही हैं। अब देखना होगा कि, एक्ट्रेस शरद की डबल डेट की विश कब पूरी करेंगी। वैसे, शरद के इस इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- शरद)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.