शशि कपूर की 83वीं बर्थ एनिवर्सरी पर बेटी संजना व पोती शायरा ने शेयर कीं एक्टर की अनदेखी तस्वीरें

बॉलीवुड के लेजेंड्री अभिनेता शशि कपूर की आज यानी 18 मार्च 2021 को 83वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर अभिनेता की बेटी संजना कपूर व पोती शायरा कपूर ने कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

शशि कपूर की 83वीं बर्थ एनिवर्सरी पर बेटी संजना व पोती शायरा ने शेयर कीं एक्टर की अनदेखी तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे लेजेंड्री अभिनेता आए हैं, जिन्होंने अपनी हर फिल्म से फैंस को हैरान किया है। इस लिस्ट में बॉलीवुड के महान अभिनेता शशि कपूर (Shashi Kapoor) का नाम भी शामिल है। शशि कपूर की दमदार एक्टिंग, गुड लुक्स और बेहतरीन डांस का हर कोई दीवाना था। बेशक आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आज भी फैंस उन्हें उनकी शानदार फिल्मों के जरिए याद करते हैं। 18 मार्च 2021 यानी आज शशि कपूर की 83वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर अभिनेता की बेटी संजना कपूर (Sanjana Kapoor) और उनकी पोती शायरा कपूर (Shaira Kapoor) ने सोशल मीडिया पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।

पहले आप ये जान लीजिए कि, शशि कपूर का जन्म महान अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के घर में 18 मार्च 1938 को हुआ था। उन्होंने भी अपने पिता और बड़े भाई शम्मी कपूर व राजकपूर के नक्शे कदम पर चलते हुए अभिनय की दुनिया में हंगामा मचा दिया था। शशि कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्म ‘धर्मपुत्र’ से कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्में दीं। अभिनेता ने लगभग 175 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। खास बात तो ये है कि वह 70 व 80 के दशक में फिल्मी दुनिया के बड़े अभिनेता बनकर उभरे थे। उनकी दमदार एक्टिंग और शानदार लुक का जादू हर किसी के सिर पर चढ़कर बोल रहा था। उस जमाने में उन्होंने चार नेशनल अवॉर्ड हासिल करके हर किसी को हैरान कर दिया था।

आइए अब आपको अभिनेता की अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं। दरअसल, शशि कपूर की बेटी संजना कपूर ने 18 मार्च 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने पिता के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि शशि कपूर बैठे हुए हैं और उनके पीछे उनकी बेटी संजना खड़ी हैं। इस दौरान दोनों ही स्माइल करते हुए कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। लुक की बात करें तो, तस्वीर में शशि कपूर व्हाइट कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं और संजना ने व्हाइट सूट पहना हुआ है। इस फोटो को शेयर करते हुए संजना ने कैप्शन में लिखा है, ‘ओह प्यार प्यार प्यार।’ संजना द्वारा शेयर की गई इस अनदेखी तस्वीर को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: नीति टेलर ने इमोशनल तस्वीर शेयर कर पिता संदीप टेलर को विश किया बर्थडे, लिखा- 'आपके जैसा कोई नहीं')

इसके अलावा शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर की बेटी शायरा कपूर ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस दौरान शायरा ने शशि कपूर की जवानी और बुढ़ापे के समय की एक-एक झलक दिखाई है। पहली तस्वीर में शशि कपूर नन्ही शायरा के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों के साथ एक और लड़की दिखाई दे रही है, जिसका जिक्र शायरा ने तस्वीर में नहीं किया है। इस दौरान यह तीनों घर के मेन गेट की सीढ़ियों पर खड़े हैं। शशि कपूर ने अपना एक हाथ शायरा के कंधे पर रख रखा है और दूसरा हाथ बगल में खड़ी दूसरी लड़की के कंधे पर रख रखा है। इस मौके पर तीनों के चेहरे पर प्यारी स्माइल है। इस तस्वीर पर लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे।’ (ये भी पढ़ें: अर्जुन रामपाल के बेटे एरिक ने पापा को सेट पर पहुंचकर दिया प्यारा सरप्राइज, एक्टर ने शेयर कीं फोटोज)

 

वहीं, दूसरी तस्वीर शशि कपूर की जवानी के समय की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि शशि कपूर एक कुर्सी पर बैठे हुए हाथ पर हाथ रखकर कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने क्रीम कलर का सूट पहना हुआ है, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस तस्वीर पर शायरा ने लिखा है, ‘मिस यू।’ इन दोनों तस्वीरों से साफ है कि शशि कपूर को उनका परिवार काफी ज्यादा मिस करता है। (ये भी पढ़ें: नव्या नवेली नंदा ने पिता निखिल नंदा को विश किया बर्थडे, शेयर की थ्रोबैक तस्वीर)

    

साल 2020 में भी शायरा ने किया था दादू को विश 

साल 2020 में भी शायरा ने अपने दादा जी को बर्थडे विश करते हुए कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में शायरा ने अपने बचपन से लेकर टीनेज तक की झलक दिखाई है, जिसमें वह अपने दादू शशि कपूर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई नजर आ रही हैं। पहली और दूसरी तस्वीर में नन्ही शायरा दादू शशि कपूर की गोद में नजर आ रही हैं और तीसरी तस्वीर में शायरा दादा शशि कपूर व भाई जहान पृथ्वीराज कपूर के साथ दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में शायरा और जहान दोनों ही बड़े हैं व शशि बूढ़े नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था।    

जानकारी के लिए बता दें कि, शायरा कपूर के पिता कुणाल कपूर ने शीना सिप्पी से शादी की थी। शीना रमेश सिप्पी की बेटी हैं। शादी के बाद दोनों ने अपने घर में बेटी शायरा और बेटे ज़हान पृथ्वीराज कपूर का स्वागत किया था। लेकिन शादी के कुछ सालों बाद ही कुणाल और शीना की लाइफ में काफी कुछ बदल गया था। दोनों के बीच समय के साथ तनाव बढ़ने लगा था। इसी वजह से कुणाल और शीना ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। शायरा पिछले कई सालों से अपने दादा शशि कपूर की अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जिसे हमेशा फैंस ने पसंद किया है।  

फिलहाल, आज भी फैंस शशि कपूर को काफी ज्यादा मिस करते हैं। तो आपको शशि कपूर की ये अनदेखी तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: संजना, शायरा)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.