विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर ने शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर कर पति को विश किया बर्थडे

एक्टर विक्रांत मैसी के बर्थडे पर उनकी पत्नी शीतल ठाकुर ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। आइए आपको वो फोटोज दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर ने शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर कर पति को विश किया बर्थडे

वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के 'बबलू भैया' यानी एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) आज यानी 3 अप्रैल 2022 को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर देश-दुनिया से उनके चाहने वाले उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस बीच एक्टर की पत्नी शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) ने भी सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरों को शेयर करते हुए अपने लविंग हसबैंड को बर्थडे विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं उनका पोस्ट।

Vikrant Massey Sheetal Thakur Griha Pravesh Photos

पहले तो ये जान लीजिए कि, करीब 7 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद विक्रांत मैसी ने नवंबर 2019 में एक प्राइवेट सेरेमनी में शीतल ठाकुर से सगाई की थी। सगाई के दो साल बाद 18 फरवरी 2022 को विक्रांत और शीतल ने काफी प्राइवेट तरीके से शादी की थी। 19 फरवरी 2022 को विक्रांत ने शीतल के साथ अपनी शादी की तस्वीरें साझा की थीं। शादी में जहां लाल रंग के लहंगे में दुल्हन बहुत खूबसूरत लग रही थीं, वहीं विक्रांत भी क्रीम कलर की शेरवानी में काफी जच रहे थे। इसके साथ ही विक्रांत ने लिखा था, "सात साल का सफर, आज सात जन्म में बदल गया। इस सफर में हमारा साथ देने के लिए बहुत-बहुत शु​क्रिया।"

Vikrant Massey Sheetal Thakur

Vikrant Massey Sheetal Thakur

(ये भी पढ़ें- इसी महीने होगी आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी, वेडिंग वेन्यू और गेस्ट लिस्ट आई सामने)

अब आइए आपको शीतल ठाकुर का पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, 3 अप्रैल 2022 को अपने लविंग हसबैंड के 35वें बर्थडे पर शीतल ठाकुर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी, हल्दी और मेहंदी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ​कपल के बीच के अटूट बंधन को देखा जा सकता है। यहां देखें तस्वीरें।

Vikrant Massey Sheetal Thakur

Vikrant Massey Sheetal Thakur

Vikrant Massey Sheetal Thakur

Vikrant Massey Sheetal Thakur

Vikrant Massey

Vikrant Massey Sheetal Thakur

Vikrant Massey Sheetal Thakur

Vikrant Massey Sheetal Thakur

Vikrant Massey Sheetal Thakur

Vikrant Massey Sheetal Thakur

इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''अविश्वसनीय रूप से मेरे प्रतिभाशाली पति को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं आज और हमेशा आपको सेलिब्रेट करती हूं। आई लव यू। पत्नी।'' शीतल के इस पोस्ट पर विक्रांत ने कमेंट करते हुए उनको धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा है, ''मेरी सब कुछ, धन्यवाद !!! इस दुनिया को रहने के लिए एक बेहतर जगह बनाने के लिए धन्यवाद। आपको पर्याप्त धन्यवाद नहीं दे सकता।''

Vikrant Massey Sheetal Thakur

(ये भी पढ़ें- तापसी पन्नू ने कहा- 'हमें चाहिए ड्रामा फ्री वेडिंग', विदेशी BF माथियास संंग सगाई की बताई हकीकत)

इसके पहले, शीतल ने होली के मौके पर विक्रांत के साथ अपनी एक प्यारी तस्वीर शेयर करके सभी को होली की शुभकामनाएं दी थीं।  

Vikrant Massey Sheetal Thakur

फिलहाल, हम भी विक्रांत को उनके जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको शीतल द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.