राघव जुयाल संग डेटिंग की खबरों से चिढ़ीं शहनाज गिल, कहा- 'मीडिया फिजूल बोलती है'

हाल ही में, एक्ट्रेस शहनाज गिल से डांसर राघव जुयाल के साथ उनके लिंकअप की खबरों के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्हें गुस्सा आ गया। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

राघव जुयाल संग डेटिंग की खबरों से चिढ़ीं शहनाज गिल, कहा- 'मीडिया फिजूल बोलती है'

'बिग बॉस' फेम एक्ट्रेस व सिंगर शहनाज गिल (Shehnaz Gill) इन दिनों डांसर राघव जुयाल के साथ अपने लिंकअप के कारण चर्चा में हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस से इस बारे में पूछा गया, तो उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने मीडिया को झूठा तक कह दिया। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

shehnaaz

पहले ये जान लीजिए कि, 'बिग बॉस 13' में शहनाज को दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार हो गया था। फैंस दोनों को प्यार से 'सिडनाज' बुलाते थे। 2 सितंबर 2021 को सिद्धार्थ का निधन हो गया था, जिसके बाद शहनाज टूट गई थीं। हालांकि, अब वह संभल गई हैं और आगे बढ़ गई हैं। काफी समय से उनका नाम डांसर राघव जुयाल के साथ जोड़ा जा रहा था। दोनों साथ में सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' में काम कर रहे हैं।

shehnzaa

(ये भी पढ़ें: मीरा राजपूत ने पति शाहिद संग किया डांस, पैरेंट्स की एनिवर्सरी पर की खूब मस्ती)

हाल ही में, शहनाज गिल अपने भाई शहबाज के सॉन्ग लॉन्च पर पहुंची थीं। इस दौरान वह लाल रंग के ब्लेजर और काले रंग के टॉप व स्कर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस बीच उनसे राघव जुयाल के साथ उनके लिंकअप के बारे में पूछा गया, जिस पर एक्ट्रेस भड़क गईं।

shehnaaz

बकौल शहनाज, "मीडिया झूठ क्यों बोलती है? मीडिया हर बार झूठ बोलती है और कुछ भी बोलती है। हम किसी के साथ खड़े हो जाएं या किसी के साथ घूम लें, तो रिलेशन में हैं। नहीं ना तो बस, मीडिया फिजूल बोलती है। अब मैं हाइपर हो जाऊंगी।"

sehnaaz

(ये भी पढ़ें: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की नेट वर्थः आलीशान बंगले और लाखों की गाड़ियों के मालिक हैं सिंगर)

शहनाज की इस प्रतिक्रिया से साफ हो गया है कि, वह राघव को डेट नहीं कर रही हैं। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा भी शहनाज के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं।

shehaaz

फिलहाल, शहनाज गिल की इस प्रतिक्रिया पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.